Nation Public N

Nation Public N Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nation Public N, News & Media Website, Samir Nagar, Khagaria.

ग्राउंड रिपोर्ट्स, तटस्थ, मोहल्ले से देश तक,जो जरूरी , वही दिखाएंगे , बस आप लोग जुड़े रहे , और थोड़ा सहयोग करे 🙏🏿, कोई भी मामला हो छोटी बड़ी खबर 9123225733 पर व्हाट्स जरूर करे ।......

Khan Sir के कोचिंग में फायरिंग छात्रों में डर का माहौल
02/06/2026

Khan Sir के कोचिंग में फायरिंग छात्रों में डर का माहौल

02/06/2026

किशनगंज में एक 14 वर्ष की बच्ची आज से लगभग 4 दिन पहले गायब हो जाती है आज बच्ची का शव मिला तो किशनगंज सदर अस्पताल में 8 घंटे से पोस्मार्टम नहीं करवाया गया इसी का प्रदर्शन सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम करके संवैधानिक तरीके से किया गया पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस दिन बच्ची गायब हो गई थी उस दिन जब थाने में आवेदन देने गए तो पुलिस वालों ने कहा कहीं भाग गई होगी इसी को लेकर के आम नागरिक और प्रशासन में कही सुनी हो गई #किशनगंज #बेटी_पढ़ाओ_बेटी_बचाओ

गया में पिता की हार्डवेयर दुकान और बेटा बन गया JEE एडवांस का टॉपर,कहा IIT मुम्बई से करेंगे पढ़ाई
02/06/2026

गया में पिता की हार्डवेयर दुकान और बेटा बन गया JEE एडवांस का टॉपर,कहा IIT मुम्बई से करेंगे पढ़ाई

02/06/2026

खगड़िया जिला Rashtriya Lok Morcha-RLM विभिन पदो पर चुनाव में कार्यकर्ता नाखुश …

02/06/2026

Rashtriya Lok Morcha-RLM खगड़िया जिला प्रवेक्षक स्मृति कुमुद . का बड़ा बयान . कार्यकर्ता नाखुश
चुनाव स्थगित

02/06/2026

चौथम माली में घटना पर होगा एनकाउंटर-: Manish Kumar @लोजपा जिला अध्यक्ष खगड़िया Rajesh Verma Facebook

01/06/2026

ये कितने हैरत की बात है कि यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा पास कर IAS बनने वाले अफसर, एक ठेकेदार की उंगलियों पर नाचने लगे। टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार ठेकेदार रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री की कारगुजारियों ने बिहार की शीर्ष नौकरशाही के पतन को उजागर कर दिया है। रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में IAS अफसर योगेश कुमार सागर (2017) और अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014) को सस्पेंड कर दिया गया है। रिशु की गिरफ्तारी के बाद बिहार के IAS अधिकारियों में खौफ पैदा हो गया है। जैसे-जैसे ED और SVU की जांच आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे कुछ अधिकारियों की नींद भी उड़ेगी। ईडी के पास रिशु से संबंध रखने वाले 12 अधिकारियों की लिस्ट है। कब किसका नंबर आएगा , कोई नहीं जानता। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार के जमाने वाली ब्यूरोक्रेसी आसमान से जमीन पर गिरने वाली है।

01/06/2026

खगड़िया जिला राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनाव कल , सभी पदों पर ....
सूत्रों के हवाले से..

भदास दक्षिणी पंचायत के त्रिभुवन टोला पहुंचे विधायक बबलू मंडल, सुनीं जनसमस्याएंपांच दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करन...
01/06/2026

भदास दक्षिणी पंचायत के त्रिभुवन टोला पहुंचे विधायक बबलू मंडल, सुनीं जनसमस्याएं

पांच दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने का दिया निर्देश, रेलवे अधिकारियों से सड़क निर्माण पर की पहल

खगड़िया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को भदास दक्षिणी पंचायत के त्रिभुवन टोला का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक बबलू मंडल ने तत्काल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात की और शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने त्रिभुवन टोला में सड़क की जर्जर स्थिति की ओर भी विधायक का ध्यान आकर्षित कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने जानकारी दी कि उक्त सड़क समस्तीपुर रेलवे मंडल के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्होंने रेलवे के संबंधित अभियंताओं से बातचीत कर सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल शुरू करने का आग्रह किया।
विधायक बबलू मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक के हस्तक्षेप से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। Bablu Kumar Mandal

Address

Samir Nagar
Khagaria
852126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nation Public N posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share