M India News

M India News the news of country | Brings you the most exclusive news around the Globe. M India News

4PM News Network की पत्रकार शाहीन ने भावुक वीडियो में आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने उनका नाम और धर्म पूछकर उनके साथ मा...
03/09/2026

4PM News Network की पत्रकार शाहीन ने भावुक वीडियो में आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने उनका नाम और धर्म पूछकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि वह मुसलमान होने पर गर्व करती हैं, देश के प्रति वफादार हैं और ईमानदारी से पत्रकारिता करती हैं। शाहीन ने अपने सहयोगी नफीसा खान के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी घटनाएं पत्रकारिता की निष्पक्षता और लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

03/09/2026

“हां, मैं मुसलमान हूं…” महिला पत्रकार ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

दिल्ली की 4PM News Network की पत्रकार शाहीन ने भावुक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में उनका नाम और धर्म पूछकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा, “हां, मैं मुसलमान हूं… मैं इस देश के लिए तुमसे ज्यादा वफादार हूं और ईमानदारी से अपना काम करती हूं।”

शाहीन ने अपने सहयोगी नफीस खान के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। रोते हुए बनाए गए उनके वीडियो ने पुलिस के रवैये और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

03/09/2026

दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में 4PM News Network की महिला पत्रकार शाहीन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जनता के मुद्दों पर सवाल पूछने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें और उनकी सहयोगी पत्रकार नफीसा खान को साकेत पुलिस स्टेशन ले गई। शाहीन का आरोप है कि वहां एक कमरे में बंद करके जाति पूछी गई और उनके साथ मारपीट की गई।

दोनों पत्रकारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाईबदायूं नगर पालिका कार्यालय में आयोजि...
03/09/2026

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

बदायूं नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी कुसुम पत्नी राम चन्द्र को शॉल, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। कार्यक्रम में सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तयव्व, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश और राम सरन सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

03/09/2026

दिल्ली के स्वतंत्र भारद्वाज के कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उठे गंभीर सवाल

दिल्ली के स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह कथित तौर पर CJP आंदोलन में शामिल एक छात्रा के पिता पर हमला करने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की बात कहता नजर आ रहा है। दावा है कि पीड़ित को 60 टांके लगे थे।

वीडियो में वह कथित तौर पर मामले में IPC की धारा 307 के तहत कार्रवाई की बात भी करता है और राजनीतिक प्रभाव के चलते राहत मिलने का दावा करता है। साथ ही वह कपिल मिश्रा, चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए राजनीतिक समर्थन मिलने की बात कहता है।

इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

03/09/2026

ककराला के वार्ड नंबर 23 निवासी ठेकेदार इशराक अली खां के निधन पर शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभासद रफी उद्दीन खान ने नगर की प्रमुख समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिनके जल्द समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।

कांग्रेस में शामिल हुए सैय्यद आसिम वकार का AIMIM पर बड़ा बयानकांग्रेस में शामिल होने के बाद सैय्यद आसिम वकार ने AIMIM पर...
02/09/2026

कांग्रेस में शामिल हुए सैय्यद आसिम वकार का AIMIM पर बड़ा बयान

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सैय्यद आसिम वकार ने AIMIM पर निशाना साधते हुए कहा, “AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ हैं।”

बिसौली और अलापुर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तारबदायूं। जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्त...
02/09/2026

बिसौली और अलापुर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली और अलापुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिसौली पुलिस ने करुपाल उर्फ शिव शंकर, निवासी परवेजनगर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं अलापुर पुलिस ने आदिल अली, निवासी वार्ड नंबर 5, अलापुर को NBW के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

#बदायूं #बिसौली #अलापुर #पुलिसकार्रवाई

01/09/2026

ककराला में सभासदों के साथ पालिका पहुंचे सैकड़ों लोग, समस्याओं पर जताई नाराजगी

बदायूं की नगर पालिका परिषद ककराला में वार्ड नंबर 19 के सभासद रिहान खान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पालिका पहुंचे। इस दौरान वार्ड नंबर 22 के सभासद रहीसुल खान और वार्ड नंबर 24 के सभासद जुनैद खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लोगों ने पानी, बोरिंग, स्ट्रीट लाइट और सफाई समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई साथ ही पालिका कर्मचारियों द्वारा पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। जल्द समाधान की मांग की गई है। पालिका प्रशासन मुरादाबाद के नारे लगाये गए..

31/08/2026

🚨 UP Police पूरी तरह Alert! 🚨

चंद सेकंड में तमंचा ढूंढ निकाला,
वो भी .315 बोर के कारतूस के साथ। 🔎🚔

UP Police की मुस्तैदी और तेज़ कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून से बचना इतना आसान नहीं है। 💪

सतर्क पुलिस, सुरक्षित समाज। 🇮🇳

Address

Shri Ram Colony Rajiv Bihar Delhi
Khajuri

Telephone

+919368530515

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to M India News:

Shortcuts

Share