A Bharat News

A Bharat News News Reporter खबर वह विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9120231606

13/10/2025

नारी शक्ति मिशन को लेकर समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष प्राभुनाथ यादव तीखा हमला
#पंचायततकलाइवन्यूज


#संतकबीरनगर


आज की खबर
09/10/2025

आज की खबर

08/10/2025

विधायक गणेश चौहान की पहलः स्वदेशी से आत्मनिर्भरता की ओर भाजपा अभियान
#संतकबीरनगर
#धनघटा

आज की ख़बर  #पंचायततकलाइवन्यूज   #संतकबीरनगर
06/10/2025

आज की ख़बर #पंचायततकलाइवन्यूज


#संतकबीरनगर

05/10/2025

भगता में स्व. भालचंद यादव की छठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

04/10/2025
आज की ख़बर
04/10/2025

आज की ख़बर

नील मणि ने जनपद वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएँ: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश या...
02/10/2025

नील मणि ने जनपद वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएँ: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
अखिलेश यादव / भारत संवाद
नील मणि, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (314 धनघटा) और नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि, ने जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने एक संदेश जारी कर कहा कि यह नौ दिवसीय पर्व शक्ति, भक्ति और आराधना का प्रतीक है। नील मणि ने बताया कि माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप अन्याय पर न्याय की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कामना की कि माँ जगदम्बा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो।

इस अवसर पर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर वासियों से त्योहार को पारंपरिक उत्साह, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनना चाहिए।

नील मणि ने विश्वास व्यक्त किया कि माँ शक्ति का आशीर्वाद पूरे धनघटा नगर और जनपद को हर विपत्ति से बचाएगा और विकास के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करेगा।

*सूर्या के सभी संस्थानों में फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री को अर्पित हुई पुष्पांजलि**गांधी जी की विचारधारा और शास्त्री ज...
02/10/2025

*सूर्या के सभी संस्थानों में फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री को अर्पित हुई पुष्पांजलि*

*गांधी जी की विचारधारा और शास्त्री जी का संकल्प आज भी प्रासंगिक – डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी*

*संतकबीरनगर, संवाददाता – भारत संवाद अखिलेश यादव

*संतकबीरनगर* जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल सहित सूर्या ग्रुप के सभी शैक्षणिक व चिकित्सकीय संस्थानों में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य समारोह सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा –

> “गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका संघर्ष त्याग और तपस्या का प्रतीक है। वहीं, शास्त्री जी ने सादगी, सत्यनिष्ठा और आत्मनिर्भरता के संकल्प के जरिए देश को नई राह दिखाई। आज के परिवेश में गांधी जी की विचारधारा और शास्त्री जी का दृढ़ संकल्प बेहद प्रासंगिक है।”

उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए स्वच्छता और नैतिकता के मार्ग तथा शास्त्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का अहम हिस्सा बनाया। उन्होंने यह भी कहा –

> “आप वह परिवर्तन बनें, जिसे आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”

इस अवसर पर सूर्या हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज खलीलाबाद, जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय और अन्य सभी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, आरती चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
#संतकबीरनगर

Address

Lohariya Dhangata Sant Kabir Nagar
Khalilabad
272165

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share