Amit Kumar

Amit Kumar ➦एजुकेशन और फैक्ट वीडियो का जबरदस्त कॉम्बो!
➦𝐏𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞_𝐒𝐮𝐩𝐩𝐨𝐫𝐭_𝐌𝐞_🙏

₹3,716 करोड़ का घर — एक दिन में खत्म।और अचानक पता चला — घर का मालिक कौन होता है।बैंक? सरकार? या फिर — वो शख़्स जिसका नाम...
01/03/2026

₹3,716 करोड़ का घर — एक दिन में खत्म।
और अचानक पता चला — घर का मालिक कौन होता है।
बैंक? सरकार? या फिर — वो शख़्स जिसका नाम दरवाज़े पर लिखा है?
25 फरवरी 2026।
मुंबई।
पाली हिल, बांद्रा।
एक घर है।
नाम है — 'Abode' (निवास)।
17 मंज़िल।
70,000 स्क्वायर फीट।
समुंदर दिखता है खिड़की से।
शहर दिखता है छत से।
और कीमत?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंकी — ₹3,716 करोड़।
बाज़ार कहता है — ₹5,000 करोड़।
लेकिन 25 फरवरी को —
सुबह
यह घर किसी और का हो गया।
ईडी ने दस्तक दी।
कागज दिखाया।
और कहा
"यह अब सरकार की संपत्ति है।"
मालिक का नाम?
अनिल अंबानी।
और अचानक
भारत के सबसे अमीर परिवार का एक सदस्य
अपने ही घर में
मेहमान बन गया।
ज़रा रुको।
पहले समझते हैं
₹3,716 करोड़ का मतलब क्या है।
अगर आप महीने के ₹1 लाख कमाते हो
तो यह घर खरीदने में
10,186 साल लगेंगे।
अगर महीने के ₹10 लाख कमाते हो
तो 1,018 साल।
मतलब
आप मुगल साम्राज्य के समय से कमाना शुरू करते
तब भी
अभी तक यह घर नहीं ख़रीद पाते।
यह सिर्फ एक घर है।
एक बंगला।
17 मंज़िल।
लेकिन इसकी कीमत —
एक छोटे शहर के पूरे साल के बजट से ज़्यादा है।
और यह घर
एक दिन में
कागज के एक टुकड़े से
किसी और का हो गया।
अब थोड़ा पीछे चलें।
2000 के दशक की शुरुआत।
रिलायंस दो हिस्सों में बँट गई।
एक हिस्सा — मुकेश अंबानी।
दूसरा — अनिल अंबानी।
अनिल को मिली —
रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आर कॉम)।
रिलायंस पावर।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर।
और 2008 में
अनिल अंबानी
दुनिया के 6वें सबसे अमीर इंसान थे।
संपत्ति 42 बिलियन डॉलर (करीब ₹3.5 लाख करोड़)।
लेकिन फिर
टेलीकॉम में कंपटीशन बढ़ी।
बड़े भाई ने जियो लाया।
फ्री डेटा दिया।
आर कॉम की किस्मत पलट गई।
कर्ज़ बढ़ता गया।
रेवेन्यू घटता गया।
और 2019 में —
आर कॉम ने दिवालिया घोषित कर दिया।
कुल कर्ज — ₹46,000 करोड़।
बैंकों ने पैसे मांगे।
लेकिन पैसे नहीं थे।
तो सीबीआई केस ।
ईडी ने जांच शुरू की।
आरोप
कि 2010-2012 में —
बैंकों को गुमराह करके लोन लिया गया।
और फिर वो पैसे
सही जगह इस्तेमाल नहीं हुए।
और धीरे-धीरे —
ईडी ने संपत्तियां जब्त करनी शुरू कीं।
पहले ऑफिस।
फिर जमीनें।
फिर शेयर्स ।
और अब
घर।
'Abode'।
₹3,716 करोड़ का।
कुल जब्त संपत्ति अब तक —
₹15,700 करोड़ से ज़्यादा।
और 26 फरवरी को —
अनिल अंबानी —
दिल्ली में ईडी के दफ़्तर में —
पूछताछ के लिए पेश हुए।
अब ज़रा सोचो।
तुम एक घर में रहते हो।
70,000 स्क्वायर फीट।
17 मंज़िल।
समुंदर का नज़ारा।
शहर की रोशनी।
और एक दिन —
सुबह उठे —
और पता चला —
________________________________________
यह अब तुम्हारा नहीं रहा।
________________________________________
तुम वहाँ हो।
लेकिन मालिक नहीं हो।
तो क्या तुम्हारे पास है?
कपड़े। यादें। शायद कुछ पैसे।
बस।
और यहीं —
असली सवाल उठता है —
"धनी" किसे कहते हैं?
क्या उसे —
जिसके पास ₹3,716 करोड़ का घर है?
या उसे —
जिसके पास वो चीज़ है —
जो कोई छीन नहीं सकता?

महात्मा बुद्ध ने कहा था —
जुड़ाव ही दुःख की जड़ है।
अनिल अंबानी ने 'Abode' बनाया।
₹3,716 करोड़ लगाए।
सालों तक रहे।
लेकिन वो घर —
कभी उनका था ही नहीं।
क्योंकि —
जो चीज़ छीनी जा सकती है —
वो कभी तुम्हारी नहीं होती।
मार्कस औरेलियस ने लिखा था —
"You have power over your mind — not outside events."
मतलब
तुम्हारा control सिर्फ अपने मन पर है —
बाहरी चीज़ों पर नहीं।

तो
घर, गाड़ी, पैसा
यह सब बाहरी चीज़ें हैं।
आज हैं। कल नहीं हो सकतीं।
लेकिन
तुम्हारा ज्ञान।
तुम्हारी स्किल्स।
तुम्हारे रिश्ते।
तुम्हारी शांति।
यह कोई नहीं छीन सकता।
और यही
असली धन है।
अब एक मज़ेदार बात।
हम सब सोचते हैं —
"काश मेरे पास ₹3,716 करोड़ का घर होता।"
लेकिन सोचो —
जिसके पास है —
उसकी क्या हालत है?
वो घर में है।
लेकिन घर उसका नहीं।
वो मालिक है —
लेकिन कंट्रोल किसी और का है।
सेनेसा ने कहा था —
"It is not the man who has too little, but the man who craves more, that is poor."
मतलब —
ग़रीब वो नहीं जिसके पास कम है
गरीब वो है जो और चाहता है।
यह पहली बार नहीं हुआ।
होवार्ड हुग्स
अपने ज़माने के सबसे अमीर।
एयरलायंस के मालिक।
हॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्युसर।
लेकिन आख़िरी सालों में —
एक होटल रूप में —
अकेले —
बीमार —
मर गए।
स्टीव जॉव्स
एपल के फाउंडर।
अरबपति।
लेकिन जब कैंसर हुआ —
तो सारा पैसा —
उन्हें नहीं बचा पाया।
तो अब सवाल
असली धन क्या है?
असली धन वो है —
जो तुम्हारे भीतर है।
तुम्हारा ज्ञान —
कोई नहीं छीन सकता।
तुम्हारा चरित्र कोई नहीं छीन सकता।
तुम्हारी शांति —
कोई नहीं छीन सकता।
और सबसे बड़ी बात —
तुम्हारे रिश्ते।
जो लोग तुम्हारे पास तब भी रहें —
जब तुम्हारे पास कुछ नहीं।
वो असली धन है।
यह post मैंने इसलिए नहीं लिखा —
कि अनिल अंबानी को जज करूं।
मैं जज करने वाला कौन हूँ?
यह पोस्ट इसलिए लिखा —
ताकि हम सब सोचें।
कि जब हम सपने देखते हैं —
"काश मेरे पास बड़ा घर होता" —
तो हम यह भी सोचें —
"क्या वो घर —
मुझे वो देगा —
जो मैं ढूंढ रहा हूँ?"
क्योंकि —
हम घर नहीं ढूंढ रहे।
हम शांति ढूंढ रहे हैं।
हम गाड़ी नहीं ढूंढ रहे।
हम सम्मान ढूंढ रहे हैं।
हम पैसा नहीं ढूंढ रहे।
हम सुरक्षा ढूंढ रहे हैं।
लेकिन सच यह है —
शांति घर में नहीं मिलती।
शांति मन में मिलती है।
सम्मान गाड़ी से नहीं मिलता।
सम्मान चरित्र से मिलता है।
अगर यह post सोचने पर मजबूर करे —
तो comment में बताइए:
"असली धन क्या है — आपके हिसाब से?"
साभार 🙏

17/02/2026

Rajpal Yadav को तिहाड़ जेल क्यों जाना पड़ा | 16 साल पुराने केस की सच्चाई | |

👉 “इस वीडियो में हम कानूनी प्रक्रिया और चेक बाउंस कानून की सच्चाई समझेंगे।”

राजपाल यादव Cheque Bounce Case की कहानी का पूरा विश्लेषण — 2010 में शुरू हुआ ऋण विवाद, कोर्ट के आदेश, तिहाड़ जेल में सरेंडर, और अब Interim Bail तक का सफ़र।

जानिए इस केस की Timeline, कोर्ट के दृष्टिकोण और इंडस्ट्री की प्रतिक्रियाएँ — आसान भाषा में।

अगर आपको सच और तथ्य-आधारित जानकारी चाहिए, तो वीडियो को Like करें और चैनल Subscribe करें। 🔔















12/02/2026

Internet बिना तार के कैसे चलता है? | Wireless Internet का असली सच 🔥 | |

क्या इंटरनेट सच में बिना तार के चलता है? इस वीडियो में जानिए WiFi, मोबाइल टावर, रेडियो वेव्स और फाइबर ऑप्टिक केबल का पूरा सिस्टम आसान भाषा में।

अगर आपको टेक्नोलॉजी के ऐसे रोचक फैक्ट पसंद हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।








11/02/2026

Touch Screen उंगली को ही क्यों पहचानता है? 🤯 | Mobile Technology Fact | |

क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल का Touch Screen सिर्फ उंगली से ही क्यों काम करता है?
इस शॉर्ट वीडियो में जानिए Capacitive Touch Screen Technology का पूरा सच —
सरल भाषा में, फैक्ट के साथ।
👉 अगर आपको Technology Facts पसंद हैं
तो चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like ज़रूर करें।








02/02/2026

📱 Phone का IMEI नंबर | इतना Powerful क्यों होता है? 😲 | Amazing Tech Fact |

क्या आपने कभी सोचा है कि
फोन का IMEI नंबर इतना powerful क्यों होता है? 🤔
इस वीडियो में जानिए:
✔️ IMEI नंबर क्या होता है
✔️ Phone चोरी होने पर कैसे काम आता है
✔️ IMEI नंबर क्यों नहीं बदलता
ऐसी ही रोचक Tech जानकारी के लिए वीडियो को Like 👍 और Channel को Subscribe 🔔 करें।









🌎📖
13/01/2026

🌎📖

🥰
09/01/2026

🥰

07/01/2026

दुनिया के सबसे रहस्यमयी सच? | Mysterious Facts in Hindi | जो Science भी नहीं समझ पाई 😱 |

इस वीडियो में आप जानेंगे दुनिया के सबसे रहस्यमयी और चौंकाने वाले सच,

जिनका जवाब आज तक Science और Technology भी नहीं ढूंढ पाई है 😱

इस वीडियो में शामिल हैं:
▶ रहस्यमयी जगहें
▶ दिमाग को हिला देने वाले सच
▶ Science से परे रहस्य
▶ अनजाने और डरावने फैक्ट्स

अगर आपको mysterious facts in hindi पसंद हैं
तो वीडियो को Like 👍, Share 📲 और Subscribe 🔔 जरूर करें।









07/01/2026

मोबाइल आपको चुपचाप ट्रैक करता है? 😨 | Mobile Tracking Truth Hindi |

क्या आपको पता है
आपका मोबाइल आपकी location, search
और behavior तक track करता है?

इसीलिए ads और suggestions
आपकी पसंद के हिसाब से आते हैं।

ऐसे और shocking tech facts के लिए
चैनल को follow करें 🔥






02/01/2026

Facebook Algorithm कैसे काम करता है? | Facebook Reach का पूरा सच |

क्या आपका Facebook वीडियो सिर्फ Friends तक ही सीमित रह जाता है?

क्या Facebook जानबूझकर Reach रोक देता है? 🤔

इस वीडियो में आप जानेंगे:
👉 Facebook Algorithm असल में कैसे काम करता है
👉 Video Reach Friends से आगे क्यों नहीं जाती
👉 3 सेकंड Rule क्या है?
👉 Facebook किस वीडियो को Viral करता है
👉 अनजान लोगों तक Reach कैसे ले जाएँ

अगर आपने हमारा Short Video देखा है,
तो ये Long Video आपके लिए MUST WATCH है।

⚠️ यह वीडियो किसी अफवाह पर नहीं,
बल्कि Facebook के काम करने के तरीके पर आधारित है।

Subscribe करें – Amit Maddheshiya





02/01/2026

Facebook आपका वीडियो क्यों नहीं फैलाता? 😳 | Facebook ka Algorithm rules ? |

आप सोचते हैं Facebook Reach रोक देता है?
सच इससे बिल्कुल अलग है 😳

पूरा सच Long Video में।
Amit Maddheshiya





Address

Khalilabad
272175

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amit Kumar:

Share