Satyamev Times

Satyamev Times Satyamev Times is state level web news portal. Satyamev Times is a state level web news portal.
(1)

08/06/2026

#नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल का अपना दल S कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत....

Baboolal Apnadal S Skm Pushker Chaudhary
Apna Dal-S

06/06/2026

#करोड़ों की सरकारी इमारतें बनीं 'खंडहर', सुविधाओं के लिए जूझ रहा सेमरियावां" ‎⁨

YouTube MYogiAdityanath Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh BJP INDIA Akhilesh Yadav Samajwadi Party Rahul Gandhi Mohd Ahmad

04/06/2026

#संतकबीरनगर मे वोटर लिस्ट मे धांधली को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन......

MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Samajwadi Party Akhilesh Yadav

04/06/2026

#करोड़ की पुश्तैनी जमीन मात्र 4 लाख में ह्ड़पी - DM से न्याय की गुहार

MYogiAdityanath Pro Cell Santkabirnagar Santkabirnagar Police UP Police

03/06/2026

#चेयरमैन "जगत" का पलटवार: कहा कि मेरे हाथ बंधे है, खुलेंगे तो 6 महीने में चमकेगा शहर......!

YouTube MYogiAdityanath Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh BJP INDIA Akhilesh Yadav मुमताज़ अहमद UP Tak जगत जायसवाल Rahul Gandhi

02/06/2026

#विकास कार्यों में लापरवाही के खिलाफ सभासदों का फूटा गुस्सा, DM को सौंपा ज्ञापन.....

जगत जायसवाल

28/05/2026

#जनता के दर्द पर मरहम: #खुद फावड़ा उठा बदहाल सड़क को गड्ढा मुक्त करने मैदान में उतरे "मुमताज अहमद"

मुमताज़ अहमद MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Omprakash Rajbhar

26/05/2026

#सत्यमेव टाइम्स की खबर का हुआ दमदार असर.......
SP संदीप मीणा का बड़ा एक्शन: संदिग्ध स्पा सेंटर और होटल पर पुलिस का पड़ा रेड.......

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के नौदरी में संचालित एक स्पा सेंटर और होटल में चल रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और 'सत्यमेव टाइम्स' की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
आपको बता दें कि नगर पंचायत मेहदावल के नौदरी इलाके में स्थित इस स्पा सेंटर और होटल को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से भारी आक्रोश था। ग्रामीणों का आरोप था कि इस स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा था, जहाँ स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियों का भी आना-जाना बना हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने इस अनैतिक कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद 'सत्यमेव टाइम्स' ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया। जनहित और कानून व्यवस्था से जुड़ी इस खबर को देखते ही एसपी संदीप कुमार मीणा ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
एसपी के सख्त रुख के बाद पुलिस टीम पूरे दलबल के साथ मौके पर जांच करने पहुंची। हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस की छापेमारी की भनक स्पा व होटल संचालक को पहले ही लग चुकी थी। सामान्य दिनों में देर रात तक खुलने वाला यह स्पा सेंटर रात ठीक 8 बजे ही बंद हो गया, जबकि पुलिस की टीम जांच के लिए रात्रि लगभग 9 बजे मौके पर पहुंची थी, जिसके चलते जांच के दौरान स्पा सेंटर बंद मिला। बावजूद इसके पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के त्वरित संज्ञान और पुलिस की इस त्वरित सक्रियता ने इलाके के अराजक तत्वों में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली और तत्परता की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इस कड़े रुख से साफ है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक और गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन अब इस मामले में आगे की कानूनी जांच और स्पा सेंटर संचालक की भूमिका की गहराई से तफ्तीश कर रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Santkabirnagar Police Pro Cell Santkabirnagar UP Tak

 #पूर्व विधायक जनाब अफसर यूं अहमद साहब का लखनऊ में इंतकाल......... #पूर्व प्रमुख मुमताज़ अहमद ने जताया गहरा दुःख, व्यक्त...
22/05/2026

#पूर्व विधायक जनाब अफसर यूं अहमद साहब का लखनऊ में इंतकाल.........
#पूर्व प्रमुख मुमताज़ अहमद ने जताया गहरा दुःख, व्यक्त की शोक संवेदना.........

#संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के निधन की सूचना पर सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने दुःख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है.
पूर्व विधायक को जमीनी और कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए मुमताज़ अहमद ने जानकारी दी कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनाब अफसर यूं अहमद साहब का बीमारी के चलते एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने अपनी भावभीनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, "जनाब अफसर यूं अहमद साहब का इस दुनिया से रुखसत होना सिर्फ मेरे व्यक्तिगत जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र और समाज के लिए एक ऐसा खालीपन है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों और क्षेत्र के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के संघर्ष किया। एक सच्चे जनसेवक के रूप में उनका मार्गदर्शन और उनकी अज़ीम शख्सियत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Inc India
मुमताज़ अहमद

 #वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की नई राह: पीएम मोदी की अपील और वर्तमान संकट का विश्लेषण... ….!!आज 12 मई, 2026 को देश एक ...
12/05/2026

#वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की नई राह: पीएम मोदी की अपील और वर्तमान संकट का विश्लेषण... ….!!

आज 12 मई, 2026 को देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल ने हमारी अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तेलंगाना और वडोदरा की अपनी सभाओं में देशवासियों के सामने स्थिति की गंभीरता को रखते हुए कुछ कड़े लेकिन आवश्यक आर्थिक अनुशासन की अपील की है। पीएम मोदी के इन बयानों की सच्चाई इस कड़वे तथ्य में छिपी है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने पिछले एक दशक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ईंधन की खपत में कटौती करें, सोने की निजी खरीद को फिलहाल टाल दें और अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचें। इस अपील का सीधा उद्देश्य भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखना है, क्योंकि कच्चे तेल और एलपीजी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण हमारे आयात बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है।

देश के मौजूदा हालातों पर नजर डालें तो स्थिति मिली-जुली दिखाई देती है। एक तरफ जहाँ मूडीज जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने ऊर्जा संकट के कारण भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 6% कर दिया है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित कर अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश की है। वर्तमान संकट का सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि माल ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं। सरकार अब 'आत्मनिर्भरता' को केवल एक नारे के रूप में नहीं बल्कि एक मजबूरी के रूप में देख रही है, यही कारण है कि सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने पर पहले से कहीं अधिक जोर दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, पीएम मोदी का बयान देश को एक बड़े आर्थिक झटके से बचाने की एक पूर्व-तैयारी है, ताकि भारत अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करते हुए इस वैश्विक मंदी के दौर से सुरक्षित बाहर निकल सके। भविष्य की राह अब केवल सरकारी नीतियों पर नहीं, बल्कि नागरिकों द्वारा अपनाए जाने वाले व्यक्तिगत संयम और आर्थिक अनुशासन पर निर्भर करती है।
YouTube MYogiAdityanath Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh BJP INDIA Narendra Modi PMO India

Address

NH 28 Menhdawal Bypass
Khalilabad
272175

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satyamev Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satyamev Times:

Share