Amazing Khandwa

Amazing Khandwa Amazing Khandwa is a platform where you will find what, where and how in the market...

22/08/2026

23 जुलाई को ओम्कारेश्वर में 15 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की थी,वही आज 22 अगस्त शनिवार को बरूड़ मंडल के लगभग 25 कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के समक्ष भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

कुत्ते की नसबंदी के मामले में हंगामा के बाद फिर नगर निगम ने 22 अगस्त को कुत्तों की नसबंदी करने के लिए टेंडर निकाला है......
22/08/2026

कुत्ते की नसबंदी के मामले में हंगामा के बाद फिर नगर निगम ने 22 अगस्त को कुत्तों की नसबंदी करने के लिए टेंडर निकाला है.... मुल्लू राठौर 40 लाख के भ्रष्टाचार का गाना गा रहे थे जबकि कुत्तों की नसबंदी पर लगभग 98 लाख रूपये खर्च हुए...

खंडवा में सोने की नई चमक!
22/08/2026

खंडवा में सोने की नई चमक!

खंडवा में सोने की नई चमकखंडवा में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रतनलाल सी...

खंडवा से जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन बी गौड़ा का सतना और अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख का रीवा ट्रांसफर...
21/08/2026

खंडवा से जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन बी गौड़ा का सतना और अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख का रीवा ट्रांसफर...

21/08/2026

कांग्रेस कोतवाली थाने में!
कार्यकर्त्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन.. देखें पूरा मामला

21/08/2026

वैशाली जी मार्ट पर खाद्य विभाग की कार्रवाही... आखिर क्या पूरा मामला..

20/08/2026

मामला कुत्ते की नसबंदी का..
निगम कॉमिशनर का पलटवार नहीं कोई भ्रष्टाचार... आरोप है निराधार

20/08/2026

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा यह पब्लिसिटी स्टंट ठीक नहीं?
मामला कुत्ते के मुखोटे पहनकर जनसुनवाई में जाने को लेकर कलेक्टर ने कही बड़ी बात

40लाख ख़र्च, कुत्ते बेअसर!
19/08/2026

40लाख ख़र्च, कुत्ते बेअसर!

40 लाख खर्च, फिर भी आवारा कुत्तों का आतंक!खंडवा में आवारा कुत्तों ...

18/08/2026

खंडवा में जन सुनवाई में पहुंचा डॉग! डॉग की नसबंदी में 40 लाख रूपये को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नगर निगम द्वारा शहर में डॉग की नसबंदी के लिए 40 लाख रूपये खर्च किये गये. नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने इसकी शिकायत को लेकर जन सुनवाई में डॉग को लेकर पहुंचे. आखिर डॉग तो असली नहीं था लेकिन सांकेतिक बनी व्यक्ति ने डॉग का मुखौटा पहना हुआ था.. जिसको जन सुनवाई में जाने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. तीखी बहस के बीच आखिरकार अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने शिकायत सुनी.
असल पूरा मामला खंडवा नगर निगम में आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके नियंत्रण को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि, पिछले चार वर्षों में आवरों कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संख्या में कमी नहीं आई है।

खंडवा नगर निगम में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले चार वर्षों में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। इससे शहर के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। नसबंदी कार्य में खर्च हुई राशि की वित्तीय एवं तकनीकी जांच कराने, संबंधित टेंडर की पूरी प्रक्रिया, कंपनी की पात्रता, दस्तावेज की जांच की जाए।
साथ ही नसबंदी किए गए कुत्तों की वास्तविक संख्या, उनकी पहचान, भुगतान और कार्य की गुणवत्ता का मौके पर भौतिक सत्यापन भी होना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी अपात्र कंपनी को नियमों के विरुद्ध टेंडर दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि, जो शिकायत मिली है उसकी जांच कराएंगे। अगर कोई दोषी होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Address

Khandwa
450001

Telephone

+919826483399

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amazing Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amazing Khandwa:

Shortcuts

Share