ACACU

ACACU खबरों की दुनिया में विश्वसनीय नाम ACACU KHANDWA (अकाकू, आपका दिया नाम ) (एंटी करप्शन एंड क्राइम अपडेट)समाचार पत्र डिजिटल

08/08/2026

खंडवा: पार्वती बाई धर्मशाला की पानी की टंकी में मिली युवक की लाश; देखिए पूरा मामला

08/08/2026

खंडवा :-हिन्दू एकता मंच प्रमुख राज जी गंगराड़े के संरक्षक में कावड़ यात्रा निकाली गई पंधाना मढ़ी मंदिर से

08/08/2026

खंडवा : पुरानी हो या नई, कार में ऐसा ऑफर नहीं सुना होगा..!

पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएंमृतक युवक के परिजनों से मिलकर ज...
08/08/2026

पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं

मृतक युवक के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

खंडवा। शहर के मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 के रहवासियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को गणेश तलाई, गली नंबर-2 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर पेयजल, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानियां खुलकर रखीं।
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी को क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। रात करीब 10 बजे पानी की सप्लाई शुरू होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को देर रात तक पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है। वहीं, नालियों पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।बैठक के दौरान बताया गया कि कुछ दिन पहले इसी समस्या के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वार्ड भ्रमण में क्षेत्रवासियों ने नालियों पर तत्काल पुलिया निर्माण, नियमित समय पर पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस संगठन के निर्णय अनुसार वार्ड परिक्रमा निरंतर चलती रहेगी,विभिन्न वार्डों में जाकर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 ,2 एवं 3 में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई।
इस अवसर पर संगठन महासचिव विकास व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन, आलोक सिंह रावत, जगदीश जायसवाल, मंगा तिवारी, राजकुमार, सुनील यादव, व्यास मुनि, संतोष , डेंजिल, नरेंद्र तिवारी, राजेश खान, प्रधान योगेश जांगड़ा, सुनील पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

08/08/2026

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे का 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को खंडवा का प्रशासनिक दौरा प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 07:45 बजे श्री भोंडवे नमोवन, सिविल लाइंस में आयोजित 25,000 पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

इसके पश्चात वे कलेक्टर सभागार में जिले में संचालित विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

इस उपरांत श्री भोंडवे द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं से संबंधित अन्य स्थानीय स्थलों का निरीक्षण एवं भ्रमण भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा आयुक्त श्री भोंडवे के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूकखंडवा। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत इनरव्...
07/08/2026

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक

खंडवा। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स द्वारा हरिगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्लब की अध्यक्ष मोनिका शर्मा एवं सचिव सुदिपा पाराशर ने माताओं एवं शिशुओं को पौष्टिक आहार के रूप में गुड़, चना, मूंग दाल, चावल, दलिया, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया।

इस अवसर पर उपस्थित माताओं को स्तनपान के महत्व, शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसकी भूमिका तथा सही तरीके से स्तनपान कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता, संतुलित खानपान एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शीला सर्वे एवं सहायिका श्वेता शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

07/08/2026

*"रुक जाना नहीं" सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
*10वीं में 59.89% एवं 12वीं में 52.44% परीक्षार्थी सफल*
*मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए परीक्षा परिणाम*
खंडवा 7 अगस्त 2026, मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जुलाई 2026 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के कंट्रोल रूम दूरभाष 0755-2552106 पर कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा "रुक जाना नहीं" योजना, "आ लौट चलें" योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं और कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। "रुक जाना नहीं" योजना की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

*"हर घर तिरंगा" अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं*        *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्दे...
07/08/2026

*"हर घर तिरंगा" अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं*
*प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
खंडवा 7 अगस्त 2026, मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा अभियान" 9 से 17 अगस्त तक जनसहभागिता से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम एवं परिचर्चा जैसे आयोजन किए जाएंगे। शुक्रवार शाम को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस अभियान की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए, तथा इस दौरान तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा प्रभात फेरी, सेल्फी विद तिरंगा जैसे आयोजन किए जाएं।
खंडवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े के अलावा प्रभारी कलेक्टर डोक्टर नागार्जुन गौड़ा भी मौजूद थे। मांधाता विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद, ओंकारेश्वर, मूंदी, नर्मदा नगर एवं पुनासा में तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर में तिरंगा लगाकर नौका रैली आयोजित की जाएगी।
खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर बताया कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव एवं शहरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी कलेक्टर डॉ गौड़ा ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लोधी को बताया कि जिले में तिरंगे झंडे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, और इस कार्यक्रम को पूरे गरिमापूर्ण एवं उत्साहजनक ढंग से आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के साथ जोड़ा गया है। प्रदेश मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त की तिथियों में सभी जिलों में तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को 'पत्र लेखन' जैसे कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी और पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
इस अभियान में तिरंगा बाइक, तिरंगा ई-बाइक, तिरंगा साइकिल रैली, जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के दौरान नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने, एवं सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

*मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*      खंडवा 7 अगस्त 2026, स्थानीय शासकीय मोतीलल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद...
07/08/2026

*मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
खंडवा 7 अगस्त 2026, स्थानीय शासकीय मोतीलल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 153 स्कूलों ने सहभागिता की । इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं कला के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9वी से 12वीं के कक्षा के 3 विद्यार्थी एक टीम के रूप में लिखित परीक्षा में शामिल हुए।
लिखित परीक्षा के पश्चात चयनित प्रथम छः शालाओं की टीम श्री रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा की सैलानी टीम, शिक्षा अकैडमी सिलटिया की नागचुन टीम, शासकीय हाई स्कूल डूल्हार की सिंगाजी धाम टीम, पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलपुरा की हनुमंतिया टीम, श्री मातरम पब्लिक स्कूल छेगांव माखन की ओम्कारेश्वर टीम, सांदीपनि विद्यालय पंधाना की दादाजी धाम टीम ने मल्टीमीडिया क्विज में सहभागिता की। इनमें से प्रथम स्थान सिंगाजी धाम टीम ने, द्वितीय स्थान सैलानी टीम ने और तृतीय स्थान नागचुन टीम ने प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया। जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप तीन दिन और और दो रात निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए गए।
चतुर्थ स्थान ओम्कारेश्वर टीम ने, पंचम स्थान हनुमंतिया ने और षष्ठम स्थान दादाजी धाम की टीम ने प्राप्त किया। इन टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। उनके लिए दो दिन और एक रात की निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधायक खंडवा श्रीमती कंचन तन्वे ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से ज्ञानार्जन करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करना चाहिए और अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। वे विद्यार्थियों के लिए खण्डवा के पर्यटन संबंधी प्रश्न तैयार करके लाई थी और उन्होंने विद्यार्थियों से इस संबंध में प्रश्न उत्तर भी किये । कार्यक्रम में जिला पंचायत खंडवा के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने भी विद्यार्थियों को अपने शुभकामनाएं दी ।
इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम खंडवा अनिल विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने विद्यार्थियों को उनके ज्ञान के लिए सराहा गया। उन्होंने कहा कि क्विज वास्तविक रूप में बहुत ज्ञानवर्धक है। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका संगीता सोनवाने ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया और आभार जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

07/08/2026

ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, हजारों श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना

Address

Khandwa
Khandwa
450001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ACACU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ACACU:

Shortcuts

Share