AGS News Channel

AGS News Channel News Channel

25/07/2026

MEGA JOB OFFER MELA AT DOABA GROUP OF COLLEGES KHARAR

IIT Ropar Felicitates Inaugural Cohort of Dr. Ishan Shivanand ScholarsIIT Ropar today felicitated its inaugural cohort o...
23/07/2026

IIT Ropar Felicitates Inaugural Cohort of Dr. Ishan Shivanand Scholars
IIT Ropar today felicitated its inaugural cohort of Dr. Ishan Shivanand Scholars in a special ceremony held on campus. The event was attended by Dr. Ishan Shivanand, mental health researcher, Founder of the global initiative Compassion Unites, and Adjunct Faculty at IIT Ropar.
The ceremony marked the institute's formal recognition of a new group of students selected not just for academic excellence, but for their holistic development, leadership potential, integrity, and commitment to social impact.
A Broader Definition of Merit
Through this scholarship, IIT Ropar recognizes students who combine academic excellence with inner balance and purpose. Unlike conventional scholarships based solely on financial need or grades, this impact-based scholarship evaluates candidates across several dimensions. These include intellectual depth, leadership and initiative, social contribution, physical discipline, character, integrity, and overall personal development.
Comprehensive Support for Scholars
Each Dr. Ishan Shivanand Scholar at IIT Ropar receives a full scholarship covering tuition fees, academic expenses, hostel accommodation, and mess charges. This ensures financial constraints never limit exceptional talent at the institute.
The programme also gives Scholars year-round mentorship and exposure through interactions with distinguished leaders from civil services, healthcare, finance, technology, and other sectors. This helps them build interdisciplinary perspectives and prepare for complex leadership challenges.
As the scholarship community grows, IIT Ropar Scholars become part of a lifelong network of peers across professions and geographies. They also receive training in evidence-based wellness and breathwork practices to build resilience and mental well-being alongside academic performance.
Director's Remarks
Prof. Rajeev Ahuja, Director, IIT Ropar, said:
"At IIT Ropar, we believe that the leaders of tomorrow must possess not only technical excellence but also character, resilience, empathy, and a strong sense of social responsibility. The Dr. Ishan Shivanand Scholarship complements our vision by recognizing holistic excellence and encouraging students to become innovators and compassionate nation-builders. We are proud to partner in this unique initiative that nurtures excellence with purpose."
Dr. Ishan Shivanand’s Remarks
"IIT Ropar has consistently stood out for its research culture and its focus on producing engineers who think beyond textbooks. For students who want to pursue engineering with real depth in research and science, this is one of the finest environments in the country to grow in. Through this scholarship, I hope we can support students here who carry both academic excellence and a strong sense of purpose."
Institute's Vision
Through this partnership, IIT Ropar continues to build a forward-looking model of higher education, one that brings together academic excellence, holistic well-being, leadership development, and social responsibility. By nurturing students with competence, character, compassion, and awareness, the institute aims to shape a new generation of leaders equipped to drive innovation, serve society, and contribute to nation-building.

30/06/2026

कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस. नगर

पंजाबी लोक गायक हरदीप गिल ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरा

एस.ए.एस. नगर, 30 जून:

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत पंजाबी लोक गायक हरदीप गिल ने मोहाली में अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के एन्यूमरेशन फॉर्म भरे।

इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल, चुनाव तहसीलदार हरप्रीत कौर, चुनाव कानूनगो सुरिंदर बत्तरा तथा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रदीप सिंह ने हरदीप गिल के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूर्ण करवाई।

हरदीप गिल ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने तथा अपने परिवार के सभी पात्र मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर अवश्य भरें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे।

जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने बीएलओ से संपर्क कर अथवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएं तथा इस लोकतांत्रिक महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

24/04/2026
23/04/2026

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, मोहाली ने CBSE 2026 परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मोहाली, पंजाब: नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, मोहाली, जो नारायणा समूह का एक हिस्सा है, ने CBSE बोर्ड परीक्षाओं 2026 में एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। विद्यालय को अपने होनहार विद्यार्थियों — अविरल चौहान (494/500), आरुष नितिन चौधरी (492/500) तथा शौर्य सिन्हा (487/500) — पर अत्यंत गर्व है।
पूरे पंजाब में नारायणा संस्थानों के उत्कृष्ट अंक इस प्रकार रहे: 499, 494, 494, 492, 492, 492, 492 और 490। कुल 224 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थियों ने 490 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 143 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए, जो सभी शाखाओं में मजबूत शैक्षणिक संस्कृति और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
नारायणा समूह की ओर से निदेशक शारणी मैम एवं रवि तेजा सर ने इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए बधाई दी।
शारणी मैम ने नारायणा के चार चरणों वाले संरचित पुनरावृत्ति कार्यक्रम की विशेषता पर प्रकाश डाला, जिसमें प्रत्येक चरण का समापन प्री-बोर्ड परीक्षाओं से होता है। उन्होंने सेंटम बुक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और बताया कि CBSE में बढ़ती कॉम्पिटेंसी के बावजूद विद्यालय ने अपनी सुव्यवस्थित शैक्षणिक रणनीति के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। उन्होंने शैक्षणिक टीम के समर्पण की सराहना की।
रवि तेजा सर ने अभिभावकों के अटूट विश्वास और सहयोग की सराहना की, विशेषकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में। उन्होंने कहा कि ये परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि परिवारों की खुशी और विद्यार्थियों के सपनों का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर परिणामों का विश्वास व्यक्त किया।
मोहाली शाखा में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जो सफलता के उत्सव में परिवर्तित हो गया। आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल रहा, जो विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नारायणा परिवार के गर्व को दर्शाता है।
प्रधानाचार्या कुसुम मैम ने कहा, “यह परिणाम हमारी शाखा की सर्वोत्तम उपलब्धियों में से एक है। हम उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग किया।”
विशेष धन्यवाद संस्थापक पोंगुरु नारायणा सर, निदेशक रवि तेजा सर एवं शारणी मैम, डीजीएम शिवनाथ सर एवं मुक्ति नाथ सर, आर एंड डी प्रमुख नंदा किशोर सर, जोनल कोऑर्डिनेटर साहिल सर, सह-डीन देवेंद्र रेड्डी तथा सभी शिक्षकों को दिया गया।
विद्यालय ने गर्व से कहा, “हम नारायणा परिवार का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं और उत्कृष्टता की इस परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे।”

*“जवाक” का ट्रेलर लॉन्च बना बच्चों की खुशी का जश्न — ‘मैं जवाक हां’ की खास थीम ने जीता दिल* *मोहाली, 21 अप्रैल 2026:* पं...
22/04/2026

*“जवाक” का ट्रेलर लॉन्च बना बच्चों की खुशी का जश्न — ‘मैं जवाक हां’ की खास थीम ने जीता दिल*

*मोहाली, 21 अप्रैल 2026:* पंजाबी फिल्म जवाक का ट्रेलर लॉन्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस एक खास और यादगार अंदाज़ में आयोजित किया गया। फिल्म 8 मई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में नीरू बाजवा, गुरि घुमन, प्रिशा शर्मा, कुलराज भंगरा और जैविक वाधवा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इस इवेंट की सबसे खास बात इसकी अनोखी थीम “मैं जवाक हां” रही। यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं था, बल्कि बचपन की मासूमियत और खुशी को सेलिब्रेट करने का एक खूबसूरत मौका बना। इवेंट में बच्चों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया।

फिल्म की टीम, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर मुनीश साहनी और प्रोड्यूसर संतोष थिटे शामिल थे, बच्चों के साथ घुल-मिलकर इस जश्न का हिस्सा बने। सभी कलाकारों ने बच्चों के साथ खेलकर और बातचीत करके इवेंट को और भी दिलचस्प बना दिया।

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह एक ऐसी कहानी की झलक देता है जो भावनाओं, रिश्तों और बचपन की यादों को खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म का म्यूजिक स्पीड रिकॉर्ड्स ने दिया है और इसे ओमजी ग्रुप दुनियाभर में रिलीज करेगा।

यह इवेंट फिल्म की तरह ही सादगी, खुशी और दिल से जुड़ी भावनाओं से भरा रहा।

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगरजिला रेड क्रॉस द्वारा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, नाममात्र शुल्...
22/04/2026

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर

जिला रेड क्रॉस द्वारा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, नाममात्र शुल्क पर प्रशिक्षण की शुरुआत

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 22 अप्रैल:

जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की कड़ी में, उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल द्वारा आज जिला प्रशासनिक परिसर में बहुत ही वाजिब शुल्क दरों पर एक नए कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सेंटर का दौरा करते हुए विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से हर वर्ग के बच्चे, युवा और बुजुर्ग नाममात्र शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी सदैव गरीब और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के शिक्षार्थियों में एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है, जिनमें पिता विजय कुमार सेवानिवृत्ति के बाद और पुत्र विवेक कुमार स्नातक के उपरांत यह कोर्स कर रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त गीतिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर में बेसिक कंप्यूटर (3 माह), प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स (6 माह) तथा प्रोफेशनल टैली अकाउंटेंसी (3 माह) के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 माह के कोर्स की फीस 500 रुपये प्रति माह तथा 6 माह के कोर्स की फीस 1000 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है।
इन कोर्सों की टाइमिंग सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा 11:30 बजे से 1:00 बजे तक रहेगी। कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को आई एस ओ प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

सहायक आयुक्त (ज) डॉ. अंकिता कंसल ने बताया कि जिला रेड क्रॉस द्वारा पिछले वर्ष कुराली में जन औषधि स्टोर खोला गया था, जिसकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आम जनता को इसका काफी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 24 फरवरी 2026 को सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज, खूनीमाजरा में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए ‘विंग्स’ कैंटीन की शुरुआत की गई थी, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं और इस पहल को विद्यार्थियों व स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर सचिव रेड क्रॉस, कंप्यूटर अध्यापिका संध्या, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, संदीप सिंह, अरविंदर सिंह तथा रेड क्रॉस की टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

खरर वार्ड नंबर 9 की वर्तमान नगर पार्षद श्रीमती ज्योति गुजराल जी और उनके पति हरप्रीत सिंह गुजराल जी अपने समर्थकों सहित शि...
18/04/2026

खरर वार्ड नंबर 9 की वर्तमान नगर पार्षद श्रीमती ज्योति गुजराल जी और उनके पति हरप्रीत सिंह गुजराल जी अपने समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा जी, जिला अध्यक्ष संजीव वसात जी और रणजीत सिंह गिल जी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे। हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा के लिए दिन-रात एक टीम के रूप में काम करना जारी रखना है।

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, साहिबजादा अजीत सिंह नगर*ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डेराबस्...
18/04/2026

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, साहिबजादा अजीत सिंह नगर

*ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डेराबस्सी ब्लॉक के गांवों में खेल मैदानों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया*

डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 17 अप्रैल:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज डेराबस्सी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर चल रहे खेल मैदानों के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद थे। मंत्री ने बड़ाना, भागसी, मियांपुर, मुकंदपुर गांवों का दौरा किया और चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने और उन्हें उचित खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में लगभग 3,100 खेल मैदान आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि एस.ए.एस. नगर जिले में कुल 90 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इन मैदानों में जगह की उपलब्धता के अनुसार चेन-लिंक फेंसिंग, टॉयलेट, फुटपाथ, फ्लड लाइटें, हाई मास्ट लाइटें, वॉलीबॉल कोर्ट और फुटबॉल मैदान आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी गई है, जिसके तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं के बारे में बात करते हुए मंत्री सौंद ने कहा कि ‘रंगला पंजाब मिशन’ के तहत हर क्षेत्र को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जा रही है। इसके अलावा गांवों के तालाबों की सफाई की जा रही है ताकि पानी के ओवरफ्लो को रोका जा सके और पानी का सही प्रबंधन हो सके। साथ ही गांवों में निकासी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है और लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सारी पहलकदमियां गांवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने और लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए की जा रही हैं।
-------

Good news for Punjab's rail passengers! Restoration of Phagwara-Jaijon Doaba rail service in railway contact!Best wishes...
18/04/2026

Good news for Punjab's rail passengers! Restoration of Phagwara-Jaijon Doaba rail service in railway contact!
Best wishes for safe travels!

Address

NR MOHALI
Kharar
140301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AGS News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AGS News Channel:

Shortcuts

Share