20/06/2026
आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में गायत्री शक्तिपीठ के आचार्यों के मार्गदर्शन में 1200 से अधिक विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ईश्वरीय शक्ति का आवाहन कर जीवन में सफलता, श्रेष्ठ संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को समय का महत्व, ज्ञान को आचरण में उतारने की प्रेरणा दी गई। भजन, मंत्र-जाप, ध्यान एवं आरती के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण में माता-पिता, गुरु एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्य पालन का संदेश दिया गया।