NewsTrend

NewsTrend News & Entertainment Read Newstrend News at https://www.newstrend.news. For news happening throughout the world updated every hour. Stay Updated..!
(1229)

NewsTrend Apps for iOS and android is available on AppStore.

“चर्चा करनी है तो आइए... 24 घंटे तैयार हूं!” अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती 🔥संसद में जारी गतिरोध के बीच गृह मंत्री अ...
12/08/2026

“चर्चा करनी है तो आइए... 24 घंटे तैयार हूं!” अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती 🔥

संसद में जारी गतिरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं बल्कि हंगामा करना है।

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा का पत्र दे और सरकार आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने साफ कहा:

“मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।”



अब बहाना नहीं, बहस का खुला न्योता है...
देखना ये है कि विपक्ष सवाल लेकर आता है या फिर सदन में हंगामा ही जारी रहता है।

जनेऊ धारण कर भारत का सूरज चमका... FISU में रचा इतिहास! 🇮🇳🏆भारत के सूरज कुमार चंद ने FISU World University Squash Champio...
12/08/2026

जनेऊ धारण कर भारत का सूरज चमका... FISU में रचा इतिहास! 🇮🇳🏆

भारत के सूरज कुमार चंद ने FISU World University Squash Championship में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

लेकिन इस जीत की तस्वीर का एक और पहलू लोगों का ध्यान खींच रहा है...

जनेऊ धारण किए सूरज कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यह तस्वीर उस गौरवशाली भारतीय परंपरा की भी झलक दिखाती है, जिसमें जनेऊ केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, कर्तव्य और आत्मसंयम से जुड़ी परंपरा माना जाता है।

एक हाथ में खेल की मेहनत, दिल में भारत का गौरव और कंधे पर अपनी सनातन पहचान...

सूरज कुमार की यह उपलब्धि दिखाती है कि आधुनिक भारत अपनी जड़ों से जुड़कर भी दुनिया के मंच पर तिरंगा लहरा सकता है। 🇮🇳🚩

गोल्ड मेडल आया भारत के नाम... और तस्वीर ने संस्कारों की झलक भी दुनिया को दिखा दी।

संभाजीनगर में दीपके के खिलाफ सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिवार! 🚨अभिजीत दीपके के खिलाफ पुलिसकर्मियों के परिवारों ने...
12/08/2026

संभाजीनगर में दीपके के खिलाफ सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिवार! 🚨

अभिजीत दीपके के खिलाफ पुलिसकर्मियों के परिवारों ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया और अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दीपके ने राजनीतिक फायदे के लिए एक पुलिसकर्मी का अपमान किया, जिसे लेकर पुलिस परिवारों में भारी नाराजगी है।

वर्दी पहनकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी के सम्मान का सवाल उठा... तो परिवार भी मैदान में उतर आए।

अब दीपके के खिलाफ सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं, पुलिस परिवारों का आक्रोश भी खुलकर सामने आ गया है।

विधवा और अनाथों के नाम पर टैक्स? हिमाचल सरकार ने संवेदना को भी सेस में बदल दिया!  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर...
12/08/2026

विधवा और अनाथों के नाम पर टैक्स? हिमाचल सरकार ने संवेदना को भी सेस में बदल दिया!

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 'विधवा-अनाथ सेस' लगाया तो सवाल सिर्फ जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का नहीं है।

जिन विधवाओं और अनाथ बच्चों के नाम पर समाज संवेदना दिखाता है, उनके नाम को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत से जोड़ना क्या सच में सम्मानजनक तरीका है?

ऊपर से बोझ जनता की जेब पर... और नाम उन लोगों का, जिन्हें सहारे और सम्मान की जरूरत है।

विधवा-अनाथों के नाम पर सेस लगाकर कमाई करना... क्या यही संवेदनशील सरकार की पहचान है?

दूसरों के घर में झांकना क्रांति... अपने घर का वीडियो आया तो प्राइवेसी?डॉ. मोहम्मद फैज खान ने सौरव दास और अभिजीत दीपके पर...
12/08/2026

दूसरों के घर में झांकना क्रांति... अपने घर का वीडियो आया तो प्राइवेसी?

डॉ. मोहम्मद फैज खान ने सौरव दास और अभिजीत दीपके पर तीखा तंज कसा।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग संसद, देश और उसकी सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े बयान देते हैं, वही अपने घर का वीडियो सामने आने पर प्राइवेसी का सवाल उठाने लगते हैं।

फैज खान का निशाना साफ था: देश की निजता भंग करने की बातें करते वक्त कोई प्राइवेसी याद नहीं आती... लेकिन बात अपने घर तक पहुंचते ही कानून और अधिकार दोनों याद आ जाते हैं!

UP के 2 'लड़के'... 2027 के गेम में अब 'अंकल' बन गए?  2027 के चुनाव से पहले UP की सियासत में अखिलेश यादव और आकाश आनंद के ...
12/08/2026

UP के 2 'लड़के'... 2027 के गेम में अब 'अंकल' बन गए?

2027 के चुनाव से पहले UP की सियासत में अखिलेश यादव और आकाश आनंद के बीच उम्र को लेकर तंज का नया दौर शुरू हो गया है।

BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा:

“मैं 30 साल का हूं और अखिलेश 50 साल के हैं। मैं 50 साल के व्यक्ति को अंकल नहीं कहूंगा तो क्या कहूंगा।”

यानी जिस “UP के 2 लड़के” की सियासी चर्चा होती थी, वो अंकल हो गए हैं ।
2027 का चुनाव अभी दूर है... लेकिन UP की सियासत में उम्र का हिसाब-किताब अभी से शुरू हो गया है।

निजी अस्पतालों की मनमानी कीमतों पर लगेगी लगाम?  निजी अस्पतालों में बढ़ते इलाज के खर्च को लेकर संसदीय स्टैंडिंग कमिटी ने ...
12/08/2026

निजी अस्पतालों की मनमानी कीमतों पर लगेगी लगाम?

निजी अस्पतालों में बढ़ते इलाज के खर्च को लेकर संसदीय स्टैंडिंग कमिटी ने संसद को कई अहम सिफारिशें सौंपी हैं।

कमिटी ने सुझाव दिया है कि:

🏥 रूम रेंट नजदीकी 3-स्टार होटल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
💉 सर्जरी के लिए पैकेज रेट तय किए जाएं।
💊 दवाइयों और मेडिकल सामान पर 20% से ज्यादा मुनाफा न लिया जाए।

इलाज जिंदगी बचाने के लिए है या अस्पतालों के भारी-भरकम बिल भरने के लिए?

अगर ये सिफारिशें लागू होती हैं, तो मरीजों की जेब पर पड़ने वाला इलाज का बोझ काफी कम हो सकता है।

“पहले माफिया का कब्जा था, अब निवेश के लिए उद्यमी आते हैं!” योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ...
12/08/2026

“पहले माफिया का कब्जा था, अब निवेश के लिए उद्यमी आते हैं!” योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में निवेश और कानून-व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा:

“जब माफिया तंत्र हावी था, तब कोई निवेश नहीं आता था। कांग्रेस और सपा की सरकार के समय एक खानदान का कब्जा था...”

योगी ने दावा किया कि अब महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों से उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे हैं।

योगी का दावा साफ है:
माफिया गया, निवेश आया... अब UP की पहचान बदल रही है!

CBI जांच से इतना डर क्यों?” झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का सरकार पर हमला! 🚨झारखंड के छात्र आंदोलन को लेक...
12/08/2026

CBI जांच से इतना डर क्यों?” झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का सरकार पर हमला! 🚨

झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर BJP सांसद गिरिराज सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि जब छात्रों की मांग सिर्फ CBI जांच की है, तो निष्पक्ष जांच से डर क्यों?

उन्होंने कहा:

“सच्चाई से भागने के बजाय जांच की मांग का समर्थन कीजिए!”

छात्र परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं, वहीं इस मुद्दे को लेकर झारखंड सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव लगातार तेज हो रहा है।

छात्र कह रहे हैं, जांच करा दीजिए...
सरकार से सवाल है, अगर सब साफ है तो डर किस बात का?

जंतर-मंतर बनाम रांची... फर्क सिर्फ प्रदर्शन का नहीं, मुद्दे और मकसद का भी? 🔥एक तरफ जंतर-मंतर का CJP प्रदर्शन, दूसरी तरफ ...
12/08/2026

जंतर-मंतर बनाम रांची... फर्क सिर्फ प्रदर्शन का नहीं, मुद्दे और मकसद का भी? 🔥

एक तरफ जंतर-मंतर का CJP प्रदर्शन, दूसरी तरफ रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन।

रांची के छात्रों का दावा है कि उनका आंदोलन सिर्फ परीक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों तक सीमित है और किसी राजनीतिक दल को मंच नहीं दिया गया। वहीं जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक समर्थन, नारों और आंदोलन के एजेंडे पर सवाल उठते रहे।

आपके हिसाब से जंतर-मंतर और रांची के आंदोलनों में सबसे बड़ा फर्क क्या है? 👇

Address

Khariar

Telephone

+916671224129

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsTrend posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NewsTrend:

Shortcuts

Share