India Rural News

India Rural News छोटे शहरों की बड़ी खबरे
भारत ग्रामीण समाचार से सभी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहें! MD Reporter Prahlad, 9660779192
(1)

30/05/2026

सीकर: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो खाई में पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

सीकर जिले में बाईपास रोड पर रलावता टोल के पास एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक सहित बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में खेजरोली निवासी हरिश कुमार यादव, धापु देवी, ममता देवी, हंसा देवी, गीता देवी और मोना यादव शामिल हैं। वहीं खंडेला निवासी पिंटू सैनी भी घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल धापु देवी और पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार श्रद्धालु उदयपुरवाटी तीर्थधाम जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र और आसपास के कई गांवों में तेज आंधी, बारिश और...
29/05/2026

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र और आसपास के कई गांवों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी हुई है। शाहपुरा क्षेत्र में भी गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।

कहीं-कहीं ओले गिरने से किसानों की चिंता भी बढ़ी है, हालांकि आमजन को तेज गर्मी से राहत मिली है। सोशल मीडिया पर भी शाहपुरा और आसपास के इलाकों में मौसम बदलने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

28/05/2026

भजनलाल जी भैराणा के चक्कर में कहीं आपकी छुट्टी हो जाऐ हनुमान बेनिवाल भेराणा धाम ゚

27/05/2026

🚨 भैराणा धाम में हनुमान बेनीवाल की एंट्री से उमड़ा जनसैलाब 🚨

भैराणा धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की एंट्री होते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। उनके पहुंचते ही भारी संख्या में समर्थकों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया और कुछ समय के लिए व्यवस्थाएं भी प्रभावित नजर आईं।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। बेनीवाल की एक झलक पाने के लिए लोग आगे बढ़ते नजर आए, जिससे परिसर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में पुलिस व स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। #हनुमानबेनीवाल #राजस्थान

27/05/2026

रिको भगाओ संतों की धरोहर बचाओ

27/05/2026

Rico भगाओ

26/05/2026

खण्डेला की बेटी की शाहपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ #त के बाद मोबाइल फोन पर हुई आखिरी बात आई सामने, मृ #तका सरोज ने अपनी छोटी बहन से और परिवार से की थी बातचीत।
यह मृ #तका सरोज है जिनका विवाह 15 साल पहले हुआ था और इनके 3 बच्चे हैं।


























26/05/2026

#खण्डेला की बेटी की #शाहपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ #त के बाद मोबाइल फोन पर हुई आखिरी बात आई सामने, मृ #तका सरोज ने अपनी छोटी बहन से और परिवार से की थी बातचीत।
यह मृ #तका सरोज है जिनका विवाह 15 साल पहले हुआ था और इनके 3 बच्चे हैं।



























🩸 रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, नेताओं के चेहरे खिले 🩸लालचंद यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में उस ...
26/05/2026

🩸 रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, नेताओं के चेहरे खिले 🩸

लालचंद यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब शाहपुरा विधायक मनीष यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर विधायक मनीष यादव एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक लालचंद यादव के चेहरे खिल उठे।

जनसमर्थन और लोगों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

भीड़ और जनउत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो दोनों नेताओं का "दिल गार्डन-गार्डन" हो गया हो। कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। #राजस्थानसमाचार

26/05/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खाटूश्यामजी की प्रसिद्ध 'राधे की हवेली' धर्मशाला में लगी भीषण आग 🚨

📍 खाटूश्यामजी (सीकर)

धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी स्थित प्रसिद्ध 'राधे की हवेली' धर्मशाला में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग धर्मशाला के किचन (रसोईघर) से शुरू हुई और देखते ही देखते कार्यालय सहित अन्य हिस्सों तक फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग और धुएं का गुबार उठता देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही नगरपालिका एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

🔥 लाखों रुपये का नुकसान आग की चपेट में आने से रसोई और कार्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग दो अन्य कार्यालयों की ओर भी बढ़ गई थी, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

👮 प्रशासन रहा मुस्तैद घटना की सूचना मिलते ही श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी पवन चौबे के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

🔍 आग लगने के कारणों की जांच जारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

🙏 राधे की हवेली धर्मशाला खाटूश्यामजी की प्रमुख धर्मशालाओं में से एक है, जहां फाल्गुनी मेले और मासिक मेलों के दौरान बड़े धार्मिक आयोजन एवं कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

#खाटूश्यामजी #ब्रेकिंगन्यूज़ #राजस्थानसमाचार

दिगराज सिंह शाहपुरा द्वारा मनोहरपुर में निशुल्क जल सेवा की पहलमनोहरपुर क्षेत्र के बंगाली मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, अंबेडकर...
25/05/2026

दिगराज सिंह शाहपुरा द्वारा मनोहरपुर में निशुल्क जल सेवा की पहल

मनोहरपुर क्षेत्र के बंगाली मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, अंबेडकर मोहल्ला, अमन कॉलोनी, शिव कॉलोनी एवं राव धीर सिंह कॉलोनी में पिछले एक महीने से निशुल्क जल सेवा का कार्य निरंतर जारी है। यह सेवा कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा के सहयोग से संचालित की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करना तथा सभी निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से विशेष रूप से उन क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जहाँ जल आपूर्ति की कमी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आमजन को पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और यह सेवा आगे भी जारी रखने का प्रयास रहेगा।

सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे जल का सदुपयोग करें तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।

Address

Khejroli
303803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India Rural News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to India Rural News:

Share