RajeshSaini Dahreen

RajeshSaini Dahreen Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RajeshSaini Dahreen, Digital creator, Dahreen, Kherli.

25/06/2026
सन् 1999  #कारगिल_युद्ध #तोलोलिंग पहाडी पर जंग जारी थी, तोलोलिंग की वो पथरीली पहाडी पूरे युद्ध के दौरा हुई कैजुल्टियो मे...
19/12/2025

सन् 1999 #कारगिल_युद्ध
#तोलोलिंग पहाडी पर जंग जारी थी,
तोलोलिंग की वो पथरीली पहाडी पूरे युद्ध के दौरा हुई कैजुल्टियो मे से लगभग आधी कैजुल्टियो के लिए जिम्मेदार थी...

कारगिल की सबसे पेचीदा, मुश्किल और खूनी जंग यही लडी गई थी...
Artillery support के बगैर ही 18 ग्रिनेडियर और 16 ग्रिनेडियर बटालियनो ने बेहिसाब नुकसान झेला था,
महीने भर के संघर्ष और खून बहाने के बाद भी तोलोलिंग भारत की पहुँच से दूर थी...

जनरल वेद प्रकाश मलिक के लिए ये एक चुनौती थी,
क्योकि भारतीय आक्रमण की धार यहाँ आकर कुंद पड जाती थी...
ग्रिनेडियर्स के लगातार धावे केवल उनकी कैजुल्टियो का फिगर बढा रहे थे,
मजबूरन एक नई और ताजा दम बटालियन को ये टास्क सौंपा गया था...

कुपवाडा से एक नई बटालियन 2nd राजपूताना राईफल्स को 24 घंटे के अंदर गुमरी मे रिपोर्ट करने को कहा गया,
केवल एक दिन के Acclimatization (मौसम और टैरेन के अनुसार ढलने की एक मिलिट्री टर्म ) के बाद ही बटालियन को लाँच करने प्लानिंग उनके कमांडिंग आॅफिसर Colonel- M.B.Ravindranath ने की थी...
कर्नल रविंद्रनाथ ने बटालियन के चुनिंदा 80 ऐथेलीटो और आफिसर्स की चार टीमे बनाकर उन्हे युद्ध के लिए तैयार किया, वास्तव मे ये एक #आत्मघाती_मिशन था,
रात को आठ बजे Final assault से पहले Pep- talk मे कर्नल रवींद्रनाथ ने अपने 80 सूरमाओ से कहा कि।

"मै तुम्हारा CO हूँ और तुम्ही मेरा परिवार हो,
तुमने बटालियन के लिए खेल के मैदानो मे मैडल ही मैडल जीते है, तुमने जो भी माँगा मैने दिया, क्या मै तुमसे अपने लिए एक चीज माँग सकता हूँ???
जवानो के आग्रह करने पर रवींद्रनाथ ने लगभग चीखकर कहा,

"तो मेरे बच्चो आज मुझे तोलोलिंग दे दो"...

रविन्द्रनाथ ने असाल्ट टीम को इतना ज्यादा Emotionally charged कर दिया कि सूबेदार भवर लाल भाखर #पेप_टाॅक के बीच मे ही बोल पडा,
"सर, आप सुबह तोलोलिंग टाॅप पर आना,
वही मिलेंगें"

फिर जो कुछ हुआ वो भारत के युद्ध इतिहास का सुनहरा पन्ना है, घमासान और खूनी संघर्ष के बाद सेकेंड बटालियन द राजपूताना राईफल्स ने ऊँची चोटी पर बैठे 70 से ज्यादा पाकिस्तानियो के हलक मे हाथ डालकर "विजयश्री" हासिल तो की, मगर बहुत बडी कीमत चुकाकर..

चार आफिसर्स, 05 JCO's और 47 जवानो को तोलोलिंग की पथरीली ढलानो ने लील लिया था और लगभग इतने ही गंभीर रूप से जख्मी थे...

बलिदान की इस निर्णायक घडी मे महानायक बनकर उभरे थे कर्नल रवींद्रनाथ,
जिन्होने अपनी बटालियन को ऐसे मोड पर कमांड और लीड किया, बडी कीमत चुकाकर देश को वो यादगार पल दिया जिसे Turning point of the kargil war कहा जाता है...केवल इसी लडाई ने कारगिल युद्ध का पासा भारत के पक्ष मे पलट दिया था मगर कीमत भी नाकाबिले बर्दाश्त थी,
मेजर आचार्य, मेजर विवेक गुप्ता, कैप्टन नेमो, कैप्टन विजयंत थापर, सूबेदार भँवरलाल भाखर, सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार जसवंत, हवलदार यशवीर तोमर, लांस नायक बचन सिंह उनमे से थे जो सुबह का सूरज नही देख पाये...

नायक दिगेन्द्र कुमार #वार_ट्राॅफी के तौर पर पाकिस्तानी सेना के मेजर अनवर खान का सिर काटकर रख लिया,
मेजर विवेक गुप्ता और नायक दिगेन्द्र कुमार महावीर चक्र से नवाजे गये जबकि कर्नल रवींद्र, हवलदार यशवीर, सूबेदार सुमेर सिंह को वीर चक्र से नवाजा गया...
युद्ध की सफलता का सेहरा कर्नल रवींद्रनाथ के सिर बंधा जिसके वो हकदार भी थे...

लडाई के बाद कर्नल रिटायर हो गये मगर तोलोलिंग की चोटियो पर शहीद हुए जवानो के परिवारजनो के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया...
प्रत्येक शहीद के बच्चो और विधवाओ से वो नियमित संपर्क मे थे...

उनके बच्चो की स्कूलिंग, विधनाओ की पेंशन, बूढे बुजुर्गो की चिकित्सा के सारे मामले उन्होने खुद संभाले...
मिलिट्री स्कूल छैल, धौलपुर और अजमेर मे उन्होने शहीदो के बच्चो की बेहतर पढाई और व्यक्तित्व निमार्ण का जिम्मा उठाया...

तोलोलिंग पर शहीद हुए LMG गनर लांस नायक बचन सिंह के पुत्र हितेश कुमार ने हाल ही मे जब इंडियन मिलिट्री ऐकेडेमी देहरादून से अपने पिता की बटालियन मे अफसर के तौर पर कमीशन लिया तो उनकी माताजी श्रीमति कामेश बाला मुक्त कंठ से बेटे के कमीशन का श्रेय कर्नल साहब को दे रही थी...

उन्होने शहीद हुए सैनिको के बच्चो को कभी अकेला नही छोडा...
नियमित रूप से उनकी समस्याऐं सुनकर समाधान के लिए सदैव प्रस्तुत रहे...

सैनिक स्कूल बीजापुर के इस पूर्व छात्र और Stalwart officer के तौर पर फेमस कमांडर ने कल असमय दुनिया को अलविदा कह दिया,
Military annals मे बेहद योग्य कमांडरो के तौर पर प्रसिद्ध एक युद्धनायक दुनिया से रखसत हो गया...चुपचाप...
Unsung and unknown...😢😢😢

✍️ राजीव कुमार

इज़राइल वाले नेतन्याहु को भगवद् गीता दी थी...तो उसने गाजा, हमास, लेबनोन, सीरिया, फ़िलिस्तीन को मिट्टी में मिला दिया!अब प...
08/12/2025

इज़राइल वाले नेतन्याहु को भगवद् गीता दी थी...
तो उसने गाजा, हमास, लेबनोन, सीरिया, फ़िलिस्तीन को मिट्टी में मिला दिया!
अब पुतिन चचा ने भी गीता पढ़ना शुरू कर दिया है!
आरंभ है, प्रचंड है — बस आप देखते जाइए

धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे!
Jai Hind 🚩

20/11/2025

👨‍🌾 अन्नदाता: किसान की महानता और संघर्ष 🙏
> "किसान सिर्फ़ बीज नहीं बोता, वह देश का भविष्य बोता है।"
>
आज जब कुछ लोग सिर्फ़ सिर में दर्द या नींद की कमी को लेकर मीडिया में तनाव और हार्ट अटैक की बातें कर रहे हैं, तो हमें उस महान व्यक्ति को याद करना चाहिए, जो सही मायने में अथक परिश्रम करता है: हमारा किसान।
✨ सोचिए: ✨
* वह किसान जो अपनी फसल को बचाने के लिए पूरे साल, देर रात तक खेतों में काम करता है।
* वह जो कड़ाके की ठंड में, जब हम रज़ाई में दुबके होते हैं, तब भी खेत में डटा रहता है।
* वह जो हर मौसम की मार झेलकर, पसीना बहाकर, हमारे लिए अन्न पैदा करता है।
⚠️ यह विडंबना देखिए ⚠️
जब किसी राजनेता या मशहूर व्यक्ति को थोड़ी सी परेशानी होती है या वे तनाव की बात करते हैं, तो मीडिया में हफ्तों तक खबरें चलती हैं।
लेकिन...
जब वही किसान साल भर की कड़ी मेहनत के दौरान, उसी कड़ाके की ठंड या किसी अन्य परेशानी के कारण अपनी जान गँवा देता है, तो उसकी कोई बात नहीं करता, कोई चर्चा नहीं होती। उसकी शहादत को एक सामान्य घटना मानकर भुला दिया जाता है।
यह ज़रूरी है कि हम अन्नदाता के इस अनमोल बलिदान को पहचानें और उसके संघर्ष को उचित सम्मान दें।
🙏 किसान है तो हम हैं। किसान का सम्मान ही देश का सम्मान है। 🙏

08/05/2025

'भारत ने 24 मिसाइलें दागीं, हम एक न रोक पाए...', पाकिस्तान में वायरल हो गया ये पाकिस्तानी, खुद ही खोल दी अपनी सरकार और फ़ौज के झूठे प्रोपेगेंडा की पोल, सुनिए

|

Address

Dahreen
Kherli
321606

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RajeshSaini Dahreen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share