KIRAOLi MEDIA

KIRAOLi MEDIA आपकी लोकल आवाज़ — किरावली की हर बड़ी-छोटी खबर, बिना लाग-लपेट के।

    24×7 के  #कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया  #पंकज चौधरी का  #जन्मदिन #किरावली। UP LIVE 24×7 के कार्यालय पर बुधवार को ...
02/09/2026

24×7 के #कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया #पंकज चौधरी का #जन्मदिन
#किरावली। UP LIVE 24×7 के कार्यालय पर बुधवार को #पंकज चौधरी का जन्मदिन #हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर पंकज चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह में UP LIVE 24×7 के चैनल हेड #प्रदीप चौधरी, #अभय प्रताप चौधरी, #विक्रम चाहर, #बाबूलाल चाहर, #निखिल इन्दौलिया, #अवधेश इन्दौलिया, #आकाश इन्दौलिया एवं #अर्पित बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने पंकज चौधरी को #जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ खुशियां साझा कीं। समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और #उत्साह से भरा रहा।

02/09/2026

#अभेदोपुरा में गहराया #पेयजल #संकट, #ग्रामीणों ने #प्रधान पर लगाए अनदेखी के #आरोप
#अछनेरा। #विकासखंड अछनेरा के ग्राम #अभेदोपुरा में इन दिनों भारी पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल व्यवस्था लंबे समय से खराब है और कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों के अनुसार #अभेदोपुरा- #सरसा मार्ग पर लगा हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि #मजबूरी में पशुओं को #तालाब का गंदा पानी पिलाना पड़ रहा है, जिससे पशुओं में #बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द #हैंडपंप ठीक कराने और गांव में #पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
पेयजल संकट को लेकर #ग्रामीणों में रोष और आक्रोश देखने को मिला। मौके पर सुनीता, देवेंद्र, संजना, नीतू, पूनम और जयश्री सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे #उच्च अधिकारियों से #शिकायत करने को मजबूर होंगे।

01/09/2026

#किरावली #तहसील के गांव ताजपुर #नगरिया से किरावली मीडिया की #ग्राउंड रिपोर्ट, #खरंजा निर्माण में नहीं हुआ #मानक अनुसार कार्य, #ग्रामीणो ने लगाया #भ्रष्टाचार का आरोप, #मजदूरों को नहीं मिली #मजदूरी

01/09/2026

#किरावली #मीडिया की खबर का #असर, #किरावली #आईटीआई कॉलेज में #साफ सफाई का कार्य #प्रारंभ हुआ

01/09/2026

#स्वर्णकार पर लगा #महिला के साथ #जबरदस्ती करने का #आरोप, #थाने में #शिकायत पत्र देने पर #महिला को जान से मारने की #धमकी

 #नवनिर्मित   भवन बना  #सफेद हाथी!  #घास-फूस से घिरा परिसर,  #संचालन का इंतजार कर रहे  #छात्र #किरावली/आगरा। किरावली क्ष...
31/08/2026

#नवनिर्मित भवन बना #सफेद हाथी! #घास-फूस से घिरा परिसर, #संचालन का इंतजार कर रहे #छात्र
#किरावली/आगरा। किरावली क्षेत्र में स्थित #राजकीय आईटीआई के नवनिर्मित भवन की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए भवन के आसपास घास-फूस और #झाड़ियां उगी हुई हैं, जबकि परिसर की नियमित सफाई भी होती नजर नहीं आ रही है।
तस्वीरों में भवन पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद #आईटीआई का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भवन तैयार हो चुका है तो साफ-सफाई, आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराकर #संस्थान का संचालन शुरू किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
अब #सवाल यह है कि नवनिर्मित #आईटीआई भवन में पढ़ाई कब शुरू होगी और परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

30/08/2026

#किरावली #चैकोरा “अपना दर्द बयां करते-करते #फफक पड़ा पीड़ित #किसान, #मीडिया के सामने छलके #आंसू”

30/08/2026

#चैकोरा #खारी नदी की घटना पर #पशु चिकित्सा #अधिकारी का #बयान

30/08/2026

#किरावली #तहसील के गांव #चैकोरा में खारी नदी की जलकुंभी में फंसकर 18 #भैंसों की मौत, 24घंटे से ग्रामीणों ने नहीं जलाए #चूल्हे

30/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़: #किरावली तहसील के गांव चैंकोरा में #शनिवार को 18 भैंस #खारी नदी की जलकुंभी में #फंसकर डूब गई जिसमें से 6 भैसो के #अवशेष बरामद किए जा चुके हैं #बाकी भैंसों की खोज की जा रही है

Address

Kiraoli
283122

Telephone

+918410731533

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KIRAOLi MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share