Deep Line

Deep Line फॉलो बटन पर किलिक करें 👍🌹👌

16/09/2026

औरत जिस्म देने के बाद भी छोड़ने का हुनर रखती है और मर्द सब कुछ जानने के बाद भी निभाने का दम रखते हैं। बात कड़वी है पर उतनी ही सच है💯

पटना के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम, एम्स से डिग्री ली थी, बनारस के बड़े अस्पताल हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिक...
15/09/2026

पटना के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम, एम्स से डिग्री ली थी, बनारस के बड़े अस्पताल हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पोस्टेड थे।

रात में अपने कमरे में इस हालत में मिले, बैठे हुए मानो कुछ सोंच रहे हों, कमर झुकाए, सिर नीचे किए हुए, लगा ही नहीं कि वह नहीं रहे, लेकिन वाकई नहीं रहे।

शुभांकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी, शनिवार सुबह डॉ. शुभंकर ने ओपीडी में मरीजों को देखा।

इसके बाद कैंपस में ही अपने कमरे में आ गए, रात 10 बजे तक जब डॉक्टर हॉस्टल मेस में खाना खाने नहीं गए तो उनके साथी डॉक्टरों ने उन्हें कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।

साथी सुरक्षा गार्ड को लेकर उनके कमरा नंबर- 802 पहुंचे, काफी देर खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां बेड पर शुंभकर इस हालत में मिले।

5 साल पहले शादी हुई थी, वाराणसी में अकेले रहते थे, पत्नी पटना में कंकड़बाग कॉलोनी में रहती हैं, मौत कैसे हुई, इस पर अलग-अलग चर्चा हो रही है।

15/09/2026

प्रेमी से छुपकर खेत मे मिलने जाने के दौरान किशोरी की विद्युत करेंट के चपेट में आने से मौत, प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ़्तार

#आजमगढ फूलपुर में खेत में #नंगे तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की #मौत,
फूलपुर, आजमगढ़ थाना #फूलपुर क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय किशोरी की नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के प्रेमी सहित खेत मालिक को गिरफ्तार किया है।

12 सितंबर को खानजहांपुर निवासी वादी ने थाने पर तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के ही सूरज पुत्र वरिष्ठ से बातचीत करती थी। जानकारी होने पर करीब एक माह पहले उन्होंने अपनी बेटी को ननिहाल सदपुर बरौली भेज दिया था।10 सितंबर को सूरज ने जानबूझकर किशोरी को अपने घर के पीछे खेत में मिलने के लिए बुलाया। उसी खेत में शंकर पुत्र हरखू निवासी खानजहांपुर ने फसल की सुरक्षा के लिए खतरनाक तरीके से नंगे विद्युत तारों की बाड़ लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। जिसके चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गयी।

15/09/2026

आज CM सम्राट चौधरी सबके अकाउंट में भेजेंग 7-7 हजार रुपये, जानें किसको मिलेगा पैसा (कमेंट में पूरी खबर)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वादा किया है कि यदि नवंबर के मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी अमेरिक...
10/09/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वादा किया है कि यदि नवंबर के मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी संसद (हाउस और सीनेट दोनों) पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो देश के हर वयस्क नागरिक को $5,000 (लगभग ₹4.2 लाख से ₹4.7 लाख) का 'ट्रंप डिविडेंड' दिया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर - https://tinyurl.com/y347w539

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, रायफल का ट्रिगर दबने से जबड़ा उड़ा, पूरे थाने में CCTV चालू, लेकिन घटना वाले...
09/09/2026

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, रायफल का ट्रिगर दबने से जबड़ा उड़ा, पूरे थाने में CCTV चालू, लेकिन घटना वाले कमरे का कैमरा बंद मिला
दरअसल, कौशांबी के महिला थाना परिसर में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक महिला सिपाही प्रियंका यादव (26) की गोली लगने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के कमरे में पहरा ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठते समय अचानक इंसास रायफल का ट्रिगर दब गया। जिससे गोली चल गई। गोली उनके गले को चीरते हुए जबड़े को फाड़कर पार हो गई।
महिला सिपाही गाजीपुर के दूल्हापुर क्षेत्र के सिखरी गांव की रहने वाली थी। पिता का नाम रविंद्रनाथ यादव है। 3 महीने पहले ही उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग कौशांबी के महिला थाने में हुई थी। जून के आखिरी सप्ताह में प्रियंका ने महिला थाने में जॉइन किया था।
फिलहाल, पुलिस घटना के बारे में सबसे पहले जानकारी देने वाली एक सफाईकर्मी महिला से पूछताछ कर रही है, जिसे मुख्य चश्मदीद माना जा रहा है।
इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पूरे महिला थाना परिसर में करीब 5 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन इतनी बड़ी वारदात कैमरों में कैद क्यों नहीं हुई?
महिला थाना परिसर के सूत्रों के मुताबिक, जिस कमरे में यह घटना हुई, वहां का कैमरा खराब था। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को टेंडर भी दिया गया था, लेकिन इसे बदला नहीं गया था। हालांकि, घटना के कुछ देर बाद ही मुख्य गेट के पीछे की बिल्डिंग में लगा कैमरा अचानक बदल दिया गया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस घटना के संबंध में क्या छिपाना चाह रही है। हालांकह पुलिस अभी सीडीआर निकालकर मामले को स्पष्ट करने की बात कह रही है।
मंगलवार शाम तक कौशांबी पुलिस इस घटना के संबंध में किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। आईजी प्रयागराज ज्योति नारायण ने भी घटनास्थल का करीब 45 मिनट तक निरीक्षण किया। मीडिया ने जब घटना के बारे में सवाल पूछे, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह दुखद घटना है और जांच जारी है।

एक लाइक कर दीजिए
09/09/2026

एक लाइक कर दीजिए

डिजिटल 'चमत्कार': न दस्तखत, न असली चेक... सिर्फ वॉट्सऐप फोटो देखकर मैनेजर साहब ने पार कर दिए ₹7.82 करोड़!बैंकिंग के नियम...
09/09/2026

डिजिटल 'चमत्कार': न दस्तखत, न असली चेक... सिर्फ वॉट्सऐप फोटो देखकर मैनेजर साहब ने पार कर दिए ₹7.82 करोड़!
बैंकिंग के नियम-कायदे और सुरक्षा व्यवस्था भी उस वक्त सिर पकड़कर बैठ गई, जब पंजाब एंड सिंध बैंक के 'कर्मठ' पूर्व शाखा प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर ने तकनीक का ऐसा नायाब इस्तेमाल किया कि बड़े-बड़े साइबर ठग भी पानी भरने लगें। #पीलीभीत की शाखा में रहते हुए साहब ने एक राइस मिलर को 25 करोड़ के सस्ते लोन का सब्जबाग दिखाया और खाते से लगभग 8 करोड़ रुपये ऐसे उड़ा दिए, मानो चेक नहीं बल्कि कोई डिस्काउंट कूपन भुना रहे हों।
मजेदार बात यह कि साहब को खाते से रकम साफ करने के लिए न तो ओरिजिनल चेक की जरूरत पड़ी और न ही उस पर खाताधारक के दस्तखत की। बस वॉट्सऐप पर मंगाए गए 20 बिना दस्तखत वाले चेकों की फोटो कॉपी पर ही पूरी 'कृपा' बरस गई। मूल चेक आज भी बेचारे मिल मालिक की जेब में सुरक्षित रखे हैं, जबकि उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई बैंक के 'डिजिटल चमत्कार' की भेंट चढ़ गई।
बैंक अफसरों ने पहले तो पीड़ित को ब्याज समेत पाई-पाई लौटाने की मीठी गोली दी, लेकिन जब मामला कोर्ट की चौखट पर पहुंचा, तो खाकी हरकत में आई। अब 'चीफ मैनेजर' बनकर #दिल्ली के दफ्तर में चैन की बंसी बजा रहे साहब को गौहनियां चौराहे से धर दबोचा गया है और सीधा सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

₹20 हजार रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार...more
09/09/2026

₹20 हजार रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार...more

Address

Kishanganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deep Line posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share