Jharkhand Mukti Morcha Koderma

Jharkhand Mukti Morcha Koderma Official Facebook handle of JMM Koderma district | Handle by Shahazad Jharkhand Mukti Morcha State Political party of jharkhand

05/09/2026

खनिज हमारा तो अधिकार भी हमारा ही रहेगा।
जो छिनने की कोशिश कर रहे उन्हें करारा जवाब मिलेगा।

Hemant Soren Kalpana Soren Jmm Jharkhand

21/08/2026

बाबूलाल मरांडी जी ने अपने शासनकाल में जेपीएससी को पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में मजबूत करने के बजाय ऐसी व्यवस्था छोड़ने का काम किया, जिस पर आज भी सवाल उठते हैं।

आज जब मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी व्यवस्था में व्याप्त पुरानी कमियों और अनियमितताओं को दूर कर संस्थाओं को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं, तो बाबूलाल जी को तकलीफ हो रही है।

20/08/2026

लड़ेंगे, जितेंगे
झारखंड का अधिकार छीनकर लेंगे

#झारखंड_झुकेगा_नहीं
Hemant Soren Kalpana Soren Jmm Jharkhand

आजसूपा ने भाजपा चाल-चरित्र को बेनकाब करके साहसिक कदम आगे बढ़ाया है। झारखंड की खनिज संपदा से अपना कुनबा मजबूत करने में लग...
20/08/2026

आजसूपा ने भाजपा चाल-चरित्र को बेनकाब करके साहसिक कदम आगे बढ़ाया है। झारखंड की खनिज संपदा से अपना कुनबा मजबूत करने में लगी भाजपा कभी कामयाब नहीं हो सकेंगी।

झारखंड झुकेगा नहीं!
Hemant Soren Kalpana Soren Jmm Jharkhand

10/08/2026

🚨 सावधान! झूठे प्रचार से बचिए।

दिल्ली पुलिस के वीडियो को झारखंड का बताकर भाजपा और उसके समर्थक लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड के छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी है।

झारखंड में अगर कहीं अराजकता फैलाने की कोशिश हुई है, तो उसके पीछे भाजपा की राजनीति और उसके लोगों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वीडियो दिल्ली का, कहानी झारखंड की—भाजपा का प्रोपेगेंडा मॉडल फिर बेनकाब!

सच को दबाया नहीं जा सकता और झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं बन जाता।

10/08/2026

छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों की मंशा अब साफ दिखाई देने लगी है।

छात्रों के हित की चिंता होती तो संवाद और समाधान का रास्ता अपनाते, लेकिन राजनीति चमकाने के लिए छात्रों को ढाल बनाकर पुलिस से भिड़ाना और माहौल बिगाड़ना ही इनकी असली रणनीति बन गई है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद कीजिए, राजनीति के लिए अराजकता फैलाना बंद कीजिए। जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।

10/08/2026

दिल्ली और झारखंड की तस्वीर खुद बता रही है कि फर्क सिर्फ सरकार का नहीं, सोच का भी है।

भाजपा शासित दिल्ली में छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के दौरान पुलिस की पहचान छिपाने की जरूरत पड़ती है, जबकि झारखंड में छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उन्हें सुरक्षा दी जा रही है।

यही फर्क है तानाशाही मानसिकता और संवेदनशील लोकतांत्रिक शासन में।

भाजपा छात्रों को आगे करके राजनीति तो करना चाहती है, लेकिन जब उनके अधिकारों की बात आती है तो पुलिस के डंडे के पीछे छिप जाती है।

झारखंड में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार छात्रों के साथ खड़ी है—डंडे के साथ नहीं, सुरक्षा और संवाद के साथ।

भाजपा को जवाब देना चाहिए—छात्रों की आवाज से इतना डर क्यों?

10/08/2026

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली भाजपा की असलियत अब खुलकर सामने आ गई है।

भाजपा के इशारे पर उपद्रवियों द्वारा झारखंड पुलिस के जवानों के साथ मारपीट और कानून-व्यवस्था को चुनौती देना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और पुलिस पर हमला—यह लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने की सुनियोजित कोशिश है। झारखंड की जनता सब देख रही है। जनता के नाम पर राजनीति करने वाले पहले कानून और लोकतंत्र का सम्मान करना सीखें।

हिंसा का जवाब कानून देगा, झारखंड को अराजकता के हवाले नहीं किया जाएगा।

पद्म भूषण से अलंकृत झारखंड के जनक, संघर्ष, समर्पण और जल-जंगल-जमीन के रक्षक माटी पुत्र वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम...
04/08/2026

पद्म भूषण से अलंकृत झारखंड के जनक, संघर्ष, समर्पण और जल-जंगल-जमीन के रक्षक माटी पुत्र वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

Address

Koderma
825409

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Mukti Morcha Koderma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share