06/10/2026
क्या ममता ने बहाना किया था, पैर फ्रैक्चर था ही नहीं? मेडिकल रिकॉर्ड लीक होने से मचा बवाल, पूर्व CM ने अस्पताल को भेजा नोटिस
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मेडिकल रिकॉर्ड लीक होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व सीएम के निजी मेडिकल रिकॉर्ड और इलाज से जुड़े गोपनीय दस्तावेज बिना अनुमति सार्वजनिक करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की गई है। ममता बनर्जी के वकील ने इस मामले में SSKM अस्पताल प्रबंधन और राज्य स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को सीधा कानूनी नोटिस भेजा है।