Kota News Update

Kota News Update Media

कोटा पुलिस का हनी ट्रैप के मामले में बड़ी कार्यवाही,एक महिला सहित चार जनों को पकड़ा,जिम ट्रेनिंग के नाम पर युवक को बुलाक...
23/05/2026

कोटा पुलिस का हनी ट्रैप के मामले में बड़ी कार्यवाही,एक महिला सहित चार जनों को पकड़ा,जिम ट्रेनिंग के नाम पर युवक को बुलाकर हनी ट्रैप में फसाया,फिर 3 लाख 50 हजार में किया सौदा
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला सहित चार साथियों को किया गिरफ्तार,कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में इटावा एसएचओ अजीत सिंह ने की कार्यवाही,इनसे कई मामले खुलासा होने की संभावना #कोटा #न्यूज

केशवपुरा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार,ASI खेमचंद चौधरी गंभीर रूप से घायल          #कोटा    #न्यू...
23/05/2026

केशवपुरा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार,ASI खेमचंद चौधरी गंभीर रूप से घायल #कोटा #न्यूज कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आरके पुरम थाना ASI खेमचंद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा केशवपुरा-दादाबाड़ी फ्लाईओवर पर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां एक स्विफ्ट कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रॉली से पीछे हटाकर चालक को बाहर निकाला। घायल की पहचान आरके पुरम थाने में तैनात एएसआई खेमचंद चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाजसेवी भुवनेश गुप्ता ने बताया कि चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।

19/05/2026

किन्नर समाज को लेकर बोले राजा राम कर्मयोगी कहा अगर हमारी जान भी चली जाए तो हम पीछे हटने के लिए तैयार नहीं,,5100 से ज्यादा देने के लिए हम तैयार नहीं,,,,, #कोटा #न्यूज

19/05/2026

अखिल ऐसा क्या हुआ की 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने दे दी अपनी जान,पुलिस मामले की जांच में जुटी #कोटा #न्यूज

19/05/2026

साहब चंबल नदी किनारे बसे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं,चंबल नदी के किनारे बसे सकतपुरा में पानी की भारी किल्लत, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग,उग्र आंदोलन की चेतावनी #कोटा #न्यूज कोटा पानी के अकूत भंडार चंबल नदी के किनारे बसे होने के बावजूद सकतपुरा क्षेत्र के वाशिंदे इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत से परेशान आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने अधिशासी अभियंता श्याम महेश्वरी और कनिष्ठ अभियंता (जईएन) गणेश राठौड़ का घेराव कर अपनी पीड़ा व्यक्त की।कंप्रेसर के भरोसे जलापूर्ति, गलियों में हाहाकारक्षेत्रवासियों ने जईएन गणेश राठौड़ को सकतपुरा की सभी गलियों की जमीनी हकीकत से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में पानी केवल कंप्रेसर लगाने पर ही आ रहा है, जबकि कई गलियां ऐसी हैं जहां पानी पूरी तरह ठप है। वहां लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। चंबल नदी के मुहाने पर रहने के बाद भी जनता का प्यासा रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो मिनी अचलगढ़ में डलेगा पड़ावघेराव के दौरान मिनी अचलगढ़ क्षेत्र का दौरा करने वाले पूर्व पार्षद व विधानसभा अध्यक्ष विकास तंवर, पूर्व पार्षद अनूप कुमार उस्ताद राजकुमार नरूका, ओम राठौड़ और कमल बैरवा समेत कई जनप्रतिक्षिधियों व मौजिज लोगों ने जनसमस्या को पुरजोर तरीके से उठाया।नेताओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आगामी एक-दो दिन के भीतर क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो हजारों की संख्या में माता-बहनों और स्थानीय निवासियों के साथ मिनी अचलगढ़ (मिनी अकीलगढ़) में अनिश्चितकालीन पड़ाव डाला जाएगा।जब तक पानी नहीं आएगा, तब तक चलेगा धरनाप्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि यह कोई सांकेतिक प्रदर्शन नहीं होगा। यदि प्रशासन ने लापरवाही बंद नहीं की, तो मिनी अचलगढ़ में डाला जाने वाला पड़ाव तब तक जारी रहेगा जब तक कि सकतपुरा की हर गली और हर घर में सुचारू रूप से पानी नहीं पहुंच जाता। चंबल नदी के पास रहकर भी प्यासे मरने को मजबूर जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

19/05/2026

कोटा ग्रामीण एसपी ने किया बड़ा खुलासा,देखिए फुटेज के आधार पर कैसे गिरफ्तार हुए आरोपी,,खुद एसपी बोले....सुनिए जरा क्या बोले ग्रामीण एसपी

19/05/2026

कोटा के रंगबाड़ी में शराब की दुकान का विरोध तेज,महिलाओं-पुरुषों ने सड़क पर डाला पड़ाव, दुकान हटाने की मांग
कोटा शहर के रंगबाड़ी क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और स्थानीय नागरिक सड़क पर उतर आए और दुकान को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शराब की दुकान पहले भी दो अलग-अलग स्थानों पर विरोध के चलते हटाई जा चुकी है, लेकिन अब तीसरी बार बालाजी नगर क्षेत्र में इसे संचालित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों में भारी नाराजगी है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान चिकित्सालय, लाइब्रेरी और धार्मिक स्थल की परिधि में स्थित है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुकान के बाहर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने के बाद क्षेत्र में आए दिन विवाद और शोर-शराबे की स्थिति बन रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
धरने के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

19/05/2026

प्रधानमंत्री की अपील के बाद बारा में पुलिस की पहल पुलिस अधिकारी 🚨 कर्मी ने की साइकिलों की सवारी

19/05/2026

आखिर बोलते बोलते क्यों रोने लगी यह किन्नर,,, #कोटा #न्यूज

Address

Nayapura
Kota
324001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota News Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share