19/04/2026
RPF की दबंगई पर उठा सवाल, कोटा में भीड़ से बेहाल यात्री ने खींची चेन
2 हजार जुर्माना वसूला, विरोध करने पर यात्रियों को दी धमकी—वीडियो वायरल
कोटा। गर्मी के सीजन और आखातीज के सावे के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच शनिवार को कोटा में हंगामे की स्थिति बन गई। ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी बी-2 कोच में सफर कर रहे दंपति की महिला यात्री भीड़ के कारण शौचालय तक नहीं पहुंच सकी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर पति ने कोटा पहुंचते ही चेन पुलिंग कर दी।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान यात्री को जबरन ले गए और 2 हजार रुपए जुर्माना वसूला। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने अन्य यात्रियों से भी अभद्रता करते हुए कहा, “चुपचाप बैठ जा, नहीं तो यात्रा करवा दूंगा।” इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आरपीएफ के रवैए पर सवाल उठ रहे हैं।
rilayw