27/05/2026
अपहरण कर रेलकर्मी के बच्चे का मर्डर – रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपहरण कर एक रेल कर्मचारी के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है – पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को डिटेन किया है। –10 साल का मासूम सोमवार शाम करीब 5 बजे खेलने जाने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला था – रात तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी –सूचना के बाद पुलिस भी तलाश में लगी, तलाशी में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता नजर आया –इसके बाद तलाश कर पुलिस को इस युवक का पता लगा लिया, यह युवक पूनम कॉलोनी लेबर चौराहे के पास रहता है – युवक से जब पूछताछ की तो उसने बच्चे के मर्डर की बात कही