01/08/2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में कोटा की बेटी का स्वर्णिम पंच ........ फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराकर विदेशी धरती पर फहराया तिरंगा..... कोटा, ग्लासको इंग्लैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को 5-0 से मात देते हुए एक बार फिर विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार 6 स्वर्ण पदक..... अरुंधती के कोच अशोक गौतम ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स सहित चौधरी सीनियर वर्ग की लगातार 6 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। जिसमे फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्शो कप, एशियन चैंपियनशिप सम्मिलित है। इंडियन आर्मी के अलावा डीएसपी बनने का अवसर भी..... कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इंडियन आर्मी में सेवारत अरुंधती के पास डीएसपी बनने का दरवाजा भी खुल चुका है। राज्य सरकार की आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत जो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतता है उसे सीधे डीएसपी पद पर सेवा का अवसर प्रधान किया जाता है। इसी तरह ओलंपिक में कोई पदक जितना है उसे भी सीधे डीएसपी बनाया जाता है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा स्वर्ण पदक पर एक करोड़ , रजत पर पदक पर 60 लाख व कांस्य पदक पर 30 लाख रुपए प्रोतशन राशि खिलाड़ी को दी जाती है। अब निर्णय अरुंधति को लेना है आर्मी मे रहना चाहती हैं या या राजस्थान पुलिस मे डीएसपी के पद पर रहकर अपनी सेवा देना चाहती है।अरुंधती की इस उपलब्धि के बाद महाबली सपोर्ट एकेडमी के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों, कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष व पिता सुरेश चौधरी माता सुनीता चौधरी, बड़ी बहन डॉ चारुलता चौधरी और छोटे भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने बधाई दी। एशियन गेम्स मे भाग नहीं ले पा रही चौधरी......कॉमनवेल्थ के बाद अब अरुंधती एशियन गेम्स में भी भाग लेना चाहती है खेलना चाहती है लेकिन उसमें 70 किलो भार वर्ग नही होने के कारण वह इसमें भाग नहीं ले पा रही। इसके लिए वो अपना भर वर्ग भी चेंज करने के लिए तैयार है पर अब बॉक्सिंग फेडरेशन पर निर्भर करता है की वो दूसरे भर वर्ग में उसका ट्रायल कराये और उसे अपने भार वर्ग को चेंज करने की अनुमति प्रदान करे या नहीं। कोटा वुशु संघ अध्यक्ष शिव भगवान गोदारा कोटा बॉक्सिंग संघ के चेयरमैन देवी सिंह सचिव प्रीतम सिंह भाटी कोच सूरज गौतम देवेंद्र मालव राजस्थान बॉक्सिंग संघ सचिव नरेंद्र निर्माण अंतर्राष्ट्रीय रेफरी विशाल निर्माण प्रदेश अध्यक्ष बॉक्सिंग संघ धीरेंद्र चौधरी ने भी अरुंधती की उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी है।