10/03/2026
आज से इंदौर-दिल्ली हिसार तक और यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल भी
कोटा। इंदौर-नई दिल्ली सुपर फास्ट (20957-58) बुधवार से हिसार तक चलेगी। विस्तार के चलते यह ट्रेन सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी तथा सतरौद स्टेशन होते हुए हिसार तक जाएगी। इसके चलते यह ट्रेन आप नई दिल्ली नहीं जाएगी।
तीन-तीन फेरे करेगी
इसके अलावा 11 मार्च से यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर से हर बुधवार सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06544 बीकानेर से हर शनिवार रात 1 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यशवंतपुर से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 2.20 तथा बीकानेर से दोपहर 12.45 बजे रहेगा।
रास्ते में यह ट्रेन तुमकुर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, एसएसएस हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, घाटप्रभा, मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रिंगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ तथा श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
इस ट्रेन में 5 सामान्य, 11 शयनयान, 3 वातानुकूलित तृतीय एवं 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।