KOTA City Digital MEDIA

KOTA City Digital MEDIA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KOTA City Digital MEDIA, Kota.

"कोटा की नब्ज़ पर हमारी नज़र-सच्ची भरोसेमंद खबरों का डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म"
📡 Fast | Trusted | Local
📰 Local Stories | Authentic Reports |Viral Updates
🎥 Reels में रफ्तार,
📲 खबरें जो चलेंगी,अपडेट्स जो बताएंगे सच
– शहर की असली पहचान

23/08/2026

कोटा छावनी में आवारा कुत्ते का खूनी हमला,मासूम बच्ची घायल
सीसीटीवी फुटेज आया सामने

21/08/2026

कोटा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
मावा, बर्फी, गुंजिया, घेवर, तेल, वनस्पति, मठरी और नमकीन समेत 12 नमूने लिए गए।
त्योहारी सीजन को देखते हुए कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनभर दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

कोटा में मुस्लिम मतदाताओं से संवाद को लेकर भाजपा की कवायद तेज
21/08/2026

कोटा में मुस्लिम मतदाताओं से संवाद को लेकर भाजपा की कवायद तेज

13/08/2026

कोटा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया। नयापुरा से रैली निकालकर समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर मदन राठौड़ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राठौड़ की ‘भेड़ चाल’ और विश्व आदिवासी दिवस की तुलना वैलेंटाइन डे व फ्रेंडशिप डे से करने वाली टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व उप महापौर पवन मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों से जुड़ा है और आदिवासी समाज अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। बाइट—पवन मीणा, पूर्व उप महापौर, कोटा।

13/08/2026
13/08/2026

कोटा शहर के पाटनपोल-चंद्रघटा इलाके में बुधवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 11 फीट लंबा अजगर रिहायशी इलाके में आ घुसा। भारी-भरकम अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए।अजगर के रिहायशी इलाके में आने की सूचना के बाद मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। इसी दौरान जीशान कुरैशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को काबू में किया और काफी मशक्कत के बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से चंबल नदी के इलाके में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रिहायशी इलाके में इतने बड़े अजगर के पहुंचने से लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।

13/08/2026

कोटा में बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों पर स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। एसपी कार्यालय में दिए परिवाद में धमकाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, संपत्तियों की जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटा में नशे के कथित कारोबार और संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया है। वाजिद अली और शाहीन बी ने शिकायत में स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से जुड़े होने तथा इससे करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में रफीक मंज़र, शक़ीला, आशिक हुसैन और देपु उर्फ शाहनवाज सहित कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। परिवादियों ने आरोप लगाया कि उन पर कथित अवैध गतिविधियों में शामिल

Address

Kota
324007

Telephone

+919829412043

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KOTA City Digital MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KOTA City Digital MEDIA:

Shortcuts

Share