Ground Zero

Ground Zero हम हैं “ग्राउंड जीरो”

02/09/2026

कोटा कांग्रेस में डिप्टी मेयर के सिंबल पर पड़ी “डकैती”...!
- पूनम पासवान ने फोन किया
- पुष्पेंद्र भारद्वाज ने फोन किया
- महेंद्र राजौरिया ने फोन किया
- शांति धारीवाल ने फोन किया...
और तो और राखी गौतम ने फोन किया
सभी ने यही कहा, कि सुबह पर्चा दाखिल करो...
लेकिन... जब सुबह हुई तो सिम्बल ही गायब हो चुका था…।
आखिर किसने छीना पवन मीणा का सिंबल... वह खुद ही कर रहे हैं इसका खुलासा...।

KOTA POLITICS 🟠

पवन मीणा का पूरा इंटरव्यू देखें: https://youtu.be/8QGDalKtRNo?si=uY8zhD7XOVaN7h5S

Nagar Nigam Election । Ground Zero

02/09/2026

निवर्तमान उप महापौर पवन मीणा का पूरा साक्षात्कार देखेंः सिर्फ Ground Zero पर

KOTA POLITICS 🟠

पवन मीणा का पूरा इंटरव्यू देखें: https://youtu.be/8QGDalKtRNo?si=uY8zhD7XOVaN7h5S

02/09/2026

टिकट कटा तो पीट दिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर जबरजस्त घमासान हो रहा है। शायद ही कोई शहर को जहां विवाद न हो, लेकिन बीकानेर में तो हद ही गई। बीकानेर में पार्षद का टिकट न मिलने से नाराज लोगों ने शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल के साथ खुलेआम मारपीट कर दी।
मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने के लिए गए थे। इसी बीच एक युवक उन्हें बातचीत करने के लिए साइड से लेकर गया। मिठाई खिलाई और फिर मारपीट कर डाली। पास ही खड़े लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की और "टिकट चोर, टिकट चोर" के नारे लगाते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला मौके पर पहुंचे। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भी मारपीट की कड़ी निंदा की है।

NAGAR NIGAM ELECTION 2026 । Ground Zero

01/09/2026

जौहर क्यों हुआ... हालात क्या थे... या फिर क्या जरूरत पड़ी उन हजारों महिलाओं को जौहर करने की...? कहना आसान है कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं...! लेकिन, क्या कभी किसी ने समझा है जौहर के मूल को... ।
स्वरा भास्कर के बयान के बाद पूरे देश में जौहर को बहस छिड़ गई है... लेकिन क्या था जौहर, क्यों होता था जौहर... जैसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने की करते हैं कोशिश।
हमारे मेहमान राजपूताने के इतिहास को नई नजर देने वाले लेखक एवं चिकित्सक डॉ ओमेन्द्र रत्नू और ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण में जुटे अरिहंत सिंह चरड़ास ।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने लिया निकाय चुनावों का जायजा  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल...
01/09/2026

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने लिया निकाय चुनावों का जायजा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कोटा और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाय चुनावों की तैयारियों का जाजया लिया।
पटेल मंगलवार को सांगोद पहुंचे और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान भाजपा संभाग प्रभारी अजीत मेहता, किशनगंज विधायक ललित मीणा और कोटा देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावी भूमिका को लेकर भी संवाद हुआ।

01/09/2026

जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीः स्वरा भास्कर
काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। स्वरा भास्कर ने 'इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' में आयोजित एक इवेंट के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि “जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं...।“

चर्चा फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन को लेकर शुरू हुई और अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए स्वरा ने कहा कि “इस तरह की फिल्में समाज में महिलाओं के प्रति ये धारणा मजबूत करती हैं कि अगर वह रेप विक्टिम हैं या उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे महिला का सम्मान केवल उसकी शारीरिक पवित्रता से ही जुड़ा है।“
स्वरा भास्कर का बयान
स्वरा भास्कर ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'भगवान न करे कि मैं कभी भी रेप का शिकार होती, लेकिन अगर मेरे साथ कुछ गलत होता तो मुझे उनकी फिल्म क्या संदेश देती? यही कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे अपनी जान दे देनी चाहिए, मुझे जीना नहीं चाहिए? आखिर आप हमारे समाज को क्या बताना चाहते हैं? यहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैल चुकी है, तो क्या आप हमारे समाज की महिलाओं को ये मैसेज देना चाहते हैं कि जिनके साथ रेप हुआ है वो जीने के लायक नहीं हैं, उन्हें खुदकुशी कर लेनी चाहिए? वो इज्जतदार और बहादुर महिलाएं भी कहला सकती थीं? क्या रेप का मतलब महिला की जिंदगी का अंत है? ये बहुत ही आपत्तिजनक है।'

01/09/2026

बागियों को लॉलीपॉप, फिलहाल दरी बिछाओ
"सभी का सम्मान होगा। पार्टी में पद मिलेगा। दो साल बाद सरकार आएगी तब बोर्ड में जगह मिलेगी...!" गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष

01/09/2026

जोरदार होगा "बप्पा" का स्वागत

01/09/2026

कांग्रेस: टिकट कटने के बाद क्या बोलीं शालिनी गौतम

NAGAR NIGAM ELECTION 2026

ग्राउंड जीरो के साथ देखिए नगर निगम चुनाव की हर छोटी बड़ी खबर
KOTA POLITICS 🟠
ELECTION NEWS । GROUND ZERO

31/08/2026

कांग्रेस: टिकट वितरण के रुझान आने लगे हैं

NAGAR NIGAM ELECTION 2026

ग्राउंड जीरो के साथ देखिए नगर निगम चुनाव की हर छोटी बड़ी खबर
KOTA POLITICS 🟠
ELECTION NEWS । GROUND ZERO

Address

Kota
324005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ground Zero posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share