News Support Kota

News Support Kota "आपकी आवाज़, आपके मुद्दे !

News Support kota पर पाएं, ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष विश्लेषण- हर रोज़, आपके अपने शहर से। सब्सक्राइब करें और जुड़े रहें सच के साथ

10/12/2025

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 ट्रेक्टर ट्रोली पकडी, अवैध खनन माफियाओं में हड़कम्प, 9 खाली 3 पत्थर 2 बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी,

10/12/2025

नयापुरा की छोटी पुलिया से चम्बल नदी में गिरी स्कॉर्पियो, इसमें सवार सभी 8 व्यक्तियों को पुलिस कर्मियों ने सकुशल निकाला

30/11/2025

कोटा एयरपोर्ट रोड पर चलती रोडवेज बस में अचानक ब्रेकडाउन, 50 यात्री सुरक्षित उतारे गए, बड़ी दुर्घटना टली

27/11/2025

कोटा में 4 घंटे में दो जगह चाकूबाजी, 5 घायल, एक के पेट की आंतें बाहर आ गई, दो भाइयों का एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

27/11/2025

पुलिस के द्वारा इस तरह से एक आम आदमी के साथ मारपीट करना और गंदी गंदी गाली गलौच करना आपके हिसाब से उचित है क्या

यदि जनता की रक्षा करने वाले ही इस तरह पेस आयेंगे तो आम आदमी तो कभी अपना दुख बताने से भी खबराएगा

27/11/2025

पैंथरों के आतंक से डरे किसान, दिन में बिजली सप्लाई की मांग को लेकर शाहाबाद एईएन को सौंपा ज्ञापन।।

27/11/2025

कोटा में मकबरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हजार के फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी

ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में तीन माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी आरोपी अरबाज उर्फ लालू को थाना मकबरा पुलिस ने हजीरा दरगाह के पास दबोच लिया। आरोपी 240 ग्राम चरस तस्करी के मामले थाना रेलवे कॉलोनी के प्रकरण संख्या 222/2025 में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम IPS के मार्गदर्शन में एएसपी दिलीप कुमार सैनी और वृताधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी लईक अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। ईनामी आदेश जारी होते ही टीम लगातार तलाश में जुटी रही और मंगलवार को राजकोप के माध्यम से फोटो मिलान कर आरोपी की पुष्टि की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम अनुसंधान हेतु थाना भीमगंजमंडी को सुपुर्द किया जाएगा। टीम में उप निरीक्षक लईक अहमद, कानि. इरफान व कानि. मामराज शामिल रहे।

27/11/2025

मोबाइल शॉप में दुकानदार को चाकू मारने का मामला, चाकू मारने वाले आरोपी फारूक उर्फ गोलू को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची दादाबाड़ी पुलिस, दुर्गा बस्ती का रहने वाला है आरोपी फारूक उर्फ गोलू

27/11/2025

ऑपरेशन गरूडव्यूह: थाना रानपुर ने 40.77 किग्रा गांजा बरामद, महिंद्रा XUV व 2 तस्कर गिरफ्तार — कोटा

थाना रानपुर की टीम ने ऑपरेशन गरूडव्यूह के तहत दिनांक 26.11.2025 को झालावाड़ से कोटा आने वाले मार्ग पर किए गए नाकाबंदी के दौरान एक सफेद महिंद्रा X.U.V. (रजि. CG-04-KU-0977) को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी के डिक्की-कवर के अंदर तथा ब्रेक-लाइट के पीछे कुल 48 पैकेट में मिला मिक्स पदार्थ जांच में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसकी कुल मात्रा 40 किलो 770 ग्राम थी। हादिसे के सिलसिले में वाहन चालक चितमान डाला व बसन्त मेहर को गिरफ्तार कर उन्हें धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत नामजद कर मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सैनी व वृत्ताधिकारी श्री मनीष शर्मा के निर्देशन में चलायी गयी इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है तथा पकड़े गए आरोपियों से गांजा की खरीद-फरोख्त व नेटवर्क संबंधी गहनता से जांच की जा रही है। टीम में थानाधिकारी रामविलास मीणा, देवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र, तेजपाल, मानवेन्द्र व जिला विशेष शाखा की टीम शामिल थी।

26/11/2025

गाड़ी शोरूम में लगी भीषण आग की लाइव तस्वीर आई सामने,करीब 70 से अधिक गाड़ियां जल कर हुई राख #कोटा

25/11/2025

लम्बे समय की खामोशी के बाद बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु की बोतल से निकला जिन्न,
तो जिले के अधिकतर पुलिस थानो के वृताधिकारीयों ने मय जाप्ता के अपने-अपने थाना मुख्यालयों पर कर डाली पैदल गश्त, लेकिन सिर्फ आज ही या फिर......?

25/11/2025

कोटा में दुल्हन के जेवरात चोरी का खुलासा, विज्ञाननगर पुलिस ने 12 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

कोटा! विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में दुल्हन के जेवरात चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौत्तम आईपीएस ने बताया कि फरियादी राजेन्द्र माहेश्वरी ने 24 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे की शादी 23 नवम्बर को अग्रवाल सेवा सदन में चल रही थी। शाम 5 से 6 बजे के बीच परिजन ग्राउंड में व्यस्त थे, इसी दौरान दो अज्ञात युवक सेकंड फ्लोर पर बने दुल्हन के कमरे का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। वृताधिकारी वृत पंचम श्री रुद्र प्रकाश शर्मा के निर्देशन में तथा थानाधिकारी विज्ञाननगर मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों संदिग्धों की पहचान की और तकनीकी निगरानी के आधार पर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 1. कनिष्क शर्मा (28) निवासी रावल जी की बहमपुरी, श्रीपुरा थाना कैथूनीपोल कोटा शहर तथा 2. समीर खान उर्फ गोलू मोडल (26) निवासी गांधी जी किराना पुल एरिया श्रीपुरा, हाल चौथ माता मंदिर की गली रेलवे कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से चोरी गए जेवरात और वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी को लेकर पूछताछ जारी है।

Address

Rajesthan
Kota

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Support Kota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share