BR news kotputli Behror

BR news kotputli Behror Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BR news kotputli Behror, News & Media Website, Central Bank Ke Piche Kushal market Gali Number 1 mobile tower Ke Niche, Kotputli.

04/08/2026

कोटपूतली।कस्बे के ढाणी जादावाली शिव मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन का लाईव

*स्केटिंग ट्रैक पर डीपीडब्ल्यूएस के खिलाड़ियों का दबदबा*आरव ने गोल्ड, मीवांश ने सिल्वर, इप्सा व रौनक ने जीता ब्रोंज़ मैड...
04/08/2026

*स्केटिंग ट्रैक पर डीपीडब्ल्यूएस के खिलाड़ियों का दबदबा*

आरव ने गोल्ड, मीवांश ने सिल्वर, इप्सा व रौनक ने जीता ब्रोंज़ मैडल

BR news kotputli behror

राजस्थान रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जयपुर में आयोजित अंतर-जिला स्केटिंग प्रतियोगिता में पनियाला मोड़ स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अण्डर-10 क्वाड एडजस्टेबल कैटेगरी में आरव मित्तल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल एवं मीवांश मित्तल ने सिल्वर मेडल, रौनक ने ब्रोंज़ मेडल हासिल किया। वही अण्डर-15 इनलाइन स्केटिंग की बेहद प्रतिस्पर्धी और हाई-स्पीड कैटेगरी में इप्सा ने ब्रोंज़ मेडल जीता। "यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और कॉच वीरेंद्र कुमार के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। पदक विजेता खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह, स्कूल मैनेजमेंट के अंकुर गुप्ता, आनंद मित्तल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

कन्या महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्नविधायक प्रतिनिधि राधा हंसराज पटेल...
04/08/2026

कन्या महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

विधायक प्रतिनिधि राधा हंसराज पटेल ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना के आमुखीकरण (ओरिएंटेशन) शिविर का उद्घाटन, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

BR news kotputli behror

कोटपूतली। श्रीमती पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटपूतली में मेरा युवा भारत (MY Bharat), कोटपूतली-बहरोड़ के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आठ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के आमुखीकरण (ओरिएंटेशन) शिविर का भी उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्रीमती राधा हंसराज पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहा है, जिसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूक करना आवश्यक है, ताकि देश का युवा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त बन सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. गुर्जर ने कहा कि यदि आज की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया।

जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए इस जन-जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नशा मुक्त अभियान के संयोजक डॉ. जगराम गुर्जर ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर एडवोकेट मनोज चौधरी, गोकुलचंद सैनी,भीम सिंह सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार सिंधु एवं यामिनी यादव, डॉ. अशोक सिंह, ज्ञानचंद सैनी, विपिन शर्मा, हुक्म सिंह, डॉ. नंदलाल, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. रीना यादव, डॉ. नेहा शर्मा, कमलेश यादव, डॉ. मनोज सैनी, डॉ. प्रतिभा पोसवाल, चंद्रप्रभा मीणा तथा प्रोफेसर विशंभर दयाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

04/08/2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में विधिक जागरूकता शिविर,

सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया ने बच्चों को दी 'गुड टच-बैड टच' की जानकारी

400 विद्यार्थियों ने लिया भाग, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

BR news kotputli behror

पावटा/कोटपूतली-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया
के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

गुड टच-बैड टच पर दी विशेष जानकारी

शिविर में विद्यार्थियों को विशेष रूप से 'गुड टच-बैड टच' के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कैसे वे अपनी सुरक्षा कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में तुरंत मदद ले सकते हैं।

इसके साथ ही *सड़क सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार, मोटर व्हीकल क्लेम एवं बीमा योजनाओं* से संबंधित कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई।

शिविर में विद्यालय के लगभग *400 विद्यार्थियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में *पीएलवी श्रीमती ममता शर्मा* ने उद्बोधन देते हुए कहा कि "कानून की जानकारी बच्चों को आत्मविश्वास देती है। प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखना चाहिए।"

*विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष गोयल* ने अपने उद्बोधन में कहा कि "ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा के साथ-साथ कानूनी और सामाजिक जागरूकता भी बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है। तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

सिविल न्यायाधीश *पूजा धानिया* ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए। यदि कोई आपको असहज महसूस कराए तो तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षक को बताएं।"

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनीष गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्री नरसिंह मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पत्रकार शशिकांत शर्मा का जन्मदिन, महंत ने दिया आशीर्वादनरसिंह सेवा संघ के सदस्...
04/08/2026

श्री नरसिंह मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पत्रकार शशिकांत शर्मा का जन्मदिन, महंत ने दिया आशीर्वाद

नरसिंह सेवा संघ के सदस्यों ने केक काटकर, माला-साफा पहनाकर किया स्वागत

BR news kotputli behror

पावटा/कोटपुतली -मांजूकोट,श्री नरसिंह सेवा संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा का जन्मदिन शनिवार को श्री नरसिंह मंदिर, मांजूकोट में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम सरपंच प्रत्याशी अरविंद शर्मा, रिंकू जांगिड़ एवं बलवान वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में नरसिंह सेवा संघ के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों ने एकत्र होकर पत्रकार शशिकांत शर्मा का *माला एवं साफा पहनाकर* भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात केक काटकर लड्डू बांटे गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर मंदिर के महंत प्रेमदास जी महाराज ने पत्रकार शशिकांत शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि "समाज सेवा और पत्रकारिता के माध्यम से आप निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं। ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करे और आप इसी प्रकार समाज की सेवा करते रहें।"

महंत ने उनके जीवन की अपार संभावनाओं और सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान *प्रेमदास जी महाराज, संतोष शर्मा, अरविंद शर्मा, अर्जुन लाल टॉक, रिंकू जांगिड़, नवीन शर्मा, बलवान वर्मा, श्यामसुंदर, गुल्लाराम, विजय वर्मा, हैप्पी जांगिड, कान्हा, हितेश एवं लक्की* सहित नरसिंह सेवा संघ के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रदेश संगठन में बहरोड के युवा नेता का बढ़ा कद: राहुल सैनी बने भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश IT सेल प्रभारीBR ne...
04/08/2026

प्रदेश संगठन में बहरोड के युवा नेता का बढ़ा कद: राहुल सैनी बने भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश IT सेल प्रभारी

BR news kotputli behror

बहरोड।भारतीय जनता पार्टी संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं के समर्पण और निरंतर मेहनत को एक बार फिर बड़ा सम्मान मिला है। पार्टी नेतृत्व ने बहरोड के कर्मठ युवा नेता राहुल सैनी को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा राजस्थान का प्रदेश IT सेल प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के बाद से ही समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है।

सावन माह में मिला संगठन का बड़ा दायित्व

सावन के पवित्र माह में मिली इस उपलब्धि को कार्यकर्ताओं ने संगठन की पारदर्शी और निष्ठा आधारित कार्यशैली का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है। बहरोड के एक छोटे से कस्बे से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर प्रदेश स्तर पर IT सेल के शीर्ष पद तक पहुँचना राहुल सैनी के अदम्य जज्बे और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाता है।
छात्र राजनीति से प्रदेश संगठन तक का अनुकरणीय सफर
राहुल सैनी की यह सफलता बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के, केवल अपनी कड़ी मेहनत और जमीनी जुड़ाव के बल पर हासिल हुई है। उनके अब तक के संगठनात्मक सफर की प्रमुख उपलब्धियां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति की शुरुआत की और राजकीय महाविद्यालय बहरोड के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे। पूर्व में ABVP के कोटपुतली जिला संयोजक का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया।पूर्व में भाजयुमो अलवर के जिला उपाध्यक्ष रहे और वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (अलवर उत्तर) के जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन विस्तारक की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए बने मिसाल पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज के दौर में राहुल सैनी की यह नियुक्ति उन तमाम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है, जो पर्दे के पीछे रहकर बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के संगठन की नींव मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने राहुल सैनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की नगर विकास मंत्री से मुलाकातBR news kotputli behror   पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह याद...
04/08/2026

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

BR news kotputli behror

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को जयपुर स्थित सरकारी आवास पर नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर कोटपूतली शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान राजेन्द्र सिंह यादव ने इटली जोहड़ क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, सीवर लाइन फेज-2 के शीघ्र क्रियान्वयन तथा शहर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी और कोटपूतली के सुनियोजित विकास को गति मिलेगी।बैठक के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनहित से जुड़े इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए RUDSICO के मुख्य अभियंता अरुण व्यास को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश जारी किए। मंत्री ने इटली जोहड़ क्षेत्र का शीघ्र निरीक्षण कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीवर लाइन फेज-2 की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कोटपूतली के विकास संबंधी विषयों पर त्वरित पहल के लिए नगर विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग और सकारात्मक प्रयासों से शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कोटपूतली: आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजितBR news kotputli Behror...
03/08/2026

कोटपूतली: आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

BR news kotputli Behror

कोटपूतली।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिशानिर्देशों और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटपूतली की एक विशेष बैठक आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ. विनोद कुमारी सांगवान मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक प्रभारी डॉ. धर्म पाल रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया:
"हर बूथ पर कांग्रेस, हर घर में कांग्रेस"

प्रकाश चंद सैनी (ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन):** अपने स्वागत भाषण में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे और जिला मुख्यालय पर अपना प्रधान, जिला प्रमुख और सभापति बनाएंगे।

डॉ. विनोद कुमारी सांगवान (विधानसभा प्रभारी)कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता में अपनी घटती लोकप्रियता और सम्भावित हार को देखते हुए पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव बार-बार बहानेबाज़ी कर टाल रही थी। लेकिन माननीय न्यायालय के आदेश के बाद बामुश्किल से अब चुनाव करवाती दिखाई दे रही है। आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के समन्वय को मजबूत करने तथा रणनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनविश्वास और सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। हमें एकजुटता से जीत का परचम फहराना है।

राम स्वरूप कसाणा (पूर्व संसदीय सचिव)डबल इंजन की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और तबादला उद्योग पर सफेदपोश ठेकेदारों का कब्जा है। छात्र-छात्राओं व युवाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और बेरोजगारी सुरसा के मुँह की तरह बढ़ रही है।

स्थानीय मुद्देउन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, सीवरेज व सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में 'इडली का जोहड़' जिसमें पूरे शहर का गंदा पानी जमा हो रहा है, करोड़ों रुपये बर्बाद करने के बाद भी सही निकासी व्यवस्था न होने से विकराल रूप धारण कर चुका है, जिससे मौसम जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। आज पूरे राजस्थान में जनता त्रस्त है और भाजपा नेता मस्त हैं।विधानसभा संगठन महामंत्री (ORG) V K Naval ने बताया कि बैठक में निम्नलिखित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए:वरिष्ठ नेता व PCC पदाधिकारी पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, रामनिवास यादव, प्रदेश मानवाधिकार एवं RTI उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, PCC महासचिव देव कसाणा, PCC सचिव जगदीश मीणा, महासचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ. अभिलाष मीणा, डॉ. माली राम कसाणा, मिथिलेश टांक, इंजी. दिनेश मीणा, जयराम सैनी।संगठन व मोर्चा अध्यक्ष प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, जिला सेवा दल अध्यक्ष रघुवीर यादव, जिलाध्यक्ष नगर निकाय हनुमान सैनी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मंजू रावत, जिलाध्यक्ष SC तारा पुतली, जिला महासचिव प्रदीप गुर्जर, ब्लॉक प्रभारी डॉ. धर्म पाल रावत, सरपंच शिश राम दायमा (मंडल प्रभारी), पूर्व छात्र संघ सावंत गुर्जर, NSUI जिलाध्यक्ष जितेंद्र आर्य, सुभाष भारद्वाज, सरपंच लक्ष्मण रावत (पनियाल), सावंत (सरपंच खुर्दी), कृष्ण कुमार शर्मा (टसकोला), नाहर सिंह पायला, ब्लॉक अध्यक्ष ST राजेन्द्र सिंह मीणा।जिला महासचिव बजरंग यादव, सचिव पवन गुर्जर, खेता राम टोरडा, गुजरान मुकेश कसाणा "गुरु जी", छोटे लाल सामरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरजीत सैनी, जगदीश मेघवाल, पार्षद रामकुमार सैनी, जावेद कुरेशी, यासीन खान, ओमप्रकाश सैनी, Adv पवन सैनी, पूर्व पार्षद बिट्टू कुमार सैनी, उदय सैनी, मुकेश मुक्कड़, राजेश गुर्जर, प्रवीण शर्मा, हरिपाल वर्मा, दूलीचंद आर्य, राजेन्द्र रावत (NSUI), सोहनलाल सैन (पंडित पुरा), विनोद यादव, मनोज यादव (मोहन पुरा), इन्द्राज सैनी।

मंडल अध्यक्ष (अपनी कार्यकारिणी के साथ)

पवान अहीर से रति राम यादव, भालोजी से मेहर चंद, दांतिल से भगीरथ मीणा, सुंदरपुरा से सचिन रावत, गोवर्धनपुरा से जगन यादव, तथा टसकोला मंडल से गिरिराज चौहान अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे।बैठक के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।

03/08/2026

नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, 80 फीट होगी शाहपुरा–चिड़ावा रोड पुलिस जाप्ता तैनात

BR news kotputli Behror

नीमकाथाना। शाहपुरा–चिड़ावा स्टेट हाईवे-13 के सड़क चौड़ीकरण के तहत सोमवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। कार्रवाई की शुरुआत सिरोही नदी क्षेत्र से की गई, जो दोपहर तक शहर के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच गई। प्रस्तावित 80 फीट चौड़ी सड़क के दायरे में करीब 186 अतिक्रमण प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन के अनुसार यह अभियान सोमवार और मंगलवार तक चलेगा।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से सड़क सीमा में आने वाले पक्के निर्माण हटाए गए। कई दुकानों, मकानों और बहुमंजिला इमारतों के आगे निकले हिस्सों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बीच-बीच में हल्के विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखी।

एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि शहरवासियों का सहयोग मिल रहा है और अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन निर्माणों के संबंध में न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त है, उन पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

तहसीलदार वी.पी. सिंह नरुका ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, ताकि उनका नुकसान कम से कम हो। सड़क को चरणबद्ध तरीके से 80 फीट चौड़ा किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार वी.पी. सिंह नरुका, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खेताराम चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

गौरक्षक टीम ने उत्साह के साथ किया ईओ का स्वागत। BR news kotputli Behror   कोटपूतली। बर्डोद कस्बे के नवगठित नगरपालिका कार...
03/08/2026

गौरक्षक टीम ने उत्साह के साथ किया ईओ का स्वागत।

BR news kotputli Behror

कोटपूतली। बर्डोद कस्बे के नवगठित नगरपालिका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौरक्षक टीम के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा अधिशाषी अधिकारी (ईओ) अभिषेक सैनी का बड़े ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौरक्षकों ने ईओ सैनी को पारंपरिक साफा बांधकर तथा पुष्प मालाएं पहनाकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर गौरक्षक मन्नु सैनी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में बेसहारा गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिशाषी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में कस्बे के विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं जीवदया के कार्यों को भी नई गति मिलेगी।​इस गरिमामयी मौके पर संदीप, सोनू, प्रदीप, मनीष, अशोक, अमन, जितेन्द्र, गौरक्षक मन्नु सैनी, शिवराज सिंह चौहान दल के अनेक समर्पित सदस्यों सहित नगर पालिका कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Address

Central Bank Ke Piche Kushal Market Gali Number 1 Mobile Tower Ke Niche
Kotputli
303108

Telephone

+919929581670

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BR news kotputli Behror posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BR news kotputli Behror:

Shortcuts

Share