Kot 24 News

Kot 24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kot 24 News, Magazine, Kotputli.

30/07/2026

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन

पूर्व चेयरमैन महेंद्र कुमार सैनी ने की प्रेसवार्ता

कार्यक्रम का पोस्टर किया विमोचन

पखवाड़े कें तहत किए जाएंगे विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य

23/07/2026

नगरपरिषद ने मुख्य बाजारों में चलाया अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर।

21/07/2026

कोटपुतली,मानसून की पहली बारिश में शहर हुआ जलमग्न

18/07/2026

कोटपूतली.......

फैक्ट्री मे काम करने वाले युवक का मिला शव,
क्षेत्र मे फैली संनसनी,
सुचना पर मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस,
युवक पुलिस ने की पहचान,रविन्द्र शर्मा लक्ष्मी नगर का था निवासी,नेशलन हाइवे 48 के पर स्तिथ आरामशीन के पास खाली प्लाट की है घटना।

07/07/2026

बेकाबू ट्रेलर चढ़ा कार पर

कार चालक सहित एक महिला की मौके पर हुई मौत, बच्चों सहित पांच लोग हुई घायल, पनियाला थाना पुलिस पहुंची मौके पर, सभी घायलों को भर्ती करवाया राजकीय बीडीएम अस्पताल में, 2 की हालत गंभीर होने पर किया जयपुर रेफर, दिल्ली जयपुर हाइवे पर मौलाहेड़ा गांव की है घटना

07/06/2026

कोटपुतली,दोपहर बाद तेज आँधी के साथ आई बरसात से
बानसूर रोड के पास स्तिथ पुरानी ट्रक यूनियन में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा।

27/05/2026

राजकीय भूमि से 19 बीघा अतिक्रमण हटाया, नगर परिषद ने की कार्यवाही

जिला कलक्टर के निर्देश पर राजस्व ग्राम चतुर्भुज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

कोटपुतली,जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर परिषद कोटपूतली द्वारा बुधवार को राजस्व ग्राम चतुर्भुज में राजकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण एवं कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 19 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर राजकीय भूमि को मुक्त करवाया गया तथा भूमि की सुरक्षा एवं पुनः अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से तारबंदी के लिए गड्ढे भी खुदवाए गए। नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा ने बताया कि राजकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान राजस्व अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता भादर सिंह यादव, सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौके पर उपस्थित रहे।

आदर्श नगर वार्ड नंबर 40 में 33 घंटे बाद घरो में बिजली बहाल।कोटपुतली, शहर के वार्ड नंबर 40 में पिछले दो दिन से चल रहे विध...
26/05/2026

आदर्श नगर वार्ड नंबर 40 में 33 घंटे बाद घरो में बिजली बहाल।

कोटपुतली, शहर के वार्ड नंबर 40 में पिछले दो दिन से चल रहे विधुत कार्य के बाद आखिरकार क्षेत्र में विधुत सप्लाई बहाल हो गई। इस दौरान नया 315 केवी ट्रांसफार्मर, नए खम्भो व वायर सहित पूरा स्ट्रक्चर खड़ा कर विधुत सप्लाई को सुचारू किया गया। करीब 33 घंटे तक क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन विधुत विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर अंडरग्राउंड फॉल्ट को ठीक कर कार्य को पूरा किया। भाजपा युवा नेता जिला कार्यकारिणी सदस्य शशी मित्तल व भवँर खान ने एईएन अमित ढाका एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि अमित ढाका जैसे अधिकारी बहुत कम मिलते हैं जो रात 2 बजे भी कॉल का जवाब देकर सहयोग करते हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं क्षेत्र वासियों ने विधुत विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

छात्रा ने हाथ से बनाया विधायक हंसराज पटेल का स्केच,विधायक अपने कलाकृति देख हुए भावुक। कोटपुतली निकटवर्ती ग्राम चिमनपुरा ...
25/05/2026

छात्रा ने हाथ से बनाया विधायक हंसराज पटेल का स्केच,विधायक अपने कलाकृति देख हुए भावुक।

कोटपुतली निकटवर्ती ग्राम चिमनपुरा की कक्षा 09 वीं की होनहार छात्रा पलक पुत्री दशरथ मेघवाल ने अपनी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुये विधायक हंसराज पटेल का एक बेहद सुंदर और सजीव स्केच अपने हाथों से तैयार कर रविवार को विधायक हंसराज पटेल को स्नेह भेंट स्वरूप प्रदान किया। विधायक पटेल अपनी कलाकृति को सामने देख भावुक हो गये और उन्होंने बिटिया पलक की इस अद्भुत कला, कड़ी मेहनत और समर्पण की बेहद सराहना की। विधायक ने कहा कि पलक जैसी बेटियों की यह रचनात्मक प्रतिभा ना केवल मन को छूती है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित भी करती है। पटेल ने कहा कि हमारी बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपनी प्रतिभा के दम पर हर मैदान में सफलता का परचम लहरा रही हैं और समाज व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने पलक मेघवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ईष्वर से प्रार्थना की कि वह जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊंचाईयों को छुयें।

23/05/2026

कोटपूतली
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में निकला कॉकरोच

सील पैक्ड बोतल में कॉकरोच निकलने से खाद्य सुरक्षा को ले कर उठे सवाल,
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कॉकरोच वाली वीडियो,
वीडियो में पैक्ड स्लाइस कोल्ड ड्रिंक की बोतल में साफ दिखाई दे रहा कॉकरोच,
हालांकि पीड़ित की तरफ से नहीं करवाई गई कोई भी शिकायत,
वीडियो वायरल होने के बाद लोग खाद्य सामग्री सुरक्षा को ले कर खड़े कर रहे सवाल,
हालांकि कोट 24 न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि।

Address

Kotputli
303108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kot 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share