11/04/2025
बूथ स्तर पर काँग्रेस पार्टी को किया जाएगा सशक्त : रकटू
सीतामढ़ी । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पार्टी मुख्यालय ललित आश्रम सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्षण एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मूलतः संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।
संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नयनियुक्त जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने कहा कि न्याय योद्धा राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए पार्टी संगठन को धरातल पर मजबूती से उतारना होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार विशेषतौर पर समाज के कमजोर, पिछड़े, शोषित, दलित, अकलियत समाज के लोगों के साथ समाज के अन्य प्रगतिशील तबकों को जोड़ने लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। जननायक राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू बिहार प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं। अब हमें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करके दिखाना है। बूथ, पंचायत, गांव के खेत-खलिहान और चौपाल तक कांग्रेस की विचारधारा को फैलाना है। घर-घर कांग्रेस के झंडा को बुलंद करना है।
बैठक में एआईसीसी सदस्य प्रो. मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, सीताराम झा, पवन झा, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, शम्स शाहनवाज, डॉ. राजीव कुमार काजू, रामू मिश्रा, रंधीर चौधरी, प्रो. रूपम यादव, संजय राम, बीरेंद्र राम, ताराकांत झा, मनोज सिंह, मो. मुख्तार आलम, संपूर्णानंद झा, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, नसरूल्लाह खान, इरशाद खान कैप्टन, धीरज सिंह, नेयाजुद्दीन खान, अल्पसंख्यक सेल जिलाध्यक्ष शफी अहमद उर्फ फूल बाबू, एससी/एसटी विभाग के अध्यक्ष राघवेंद्र राम, इंटक अध्यक्ष दिलीप पांडे, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, हैदर अंसारी, डॉ. जीवेंद्र झा, एमआई आदिल, महेंद्र कुमार उर्फ मोहर बाबू, जमील अख्तर अंसारी, राजीव कुमार झा, अजय कुमार मिश्रा, संजय शर्मा, डॉ. महेंद्र पासवान, दिनेश राय, कुद्दूस अंसारी, आलोक कुमार सिंह, इंदल पासवान, देव नारायण प्रसाद, मो. फैयाज अहमद, मो.प्यारे आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।