03/09/2026
Office Nagaur
*1. थाना खाटूबड़ीः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन मे *ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत* नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त *ग्राम सांडिला स्थित आरोपी के निवास स्थान से लगभग 95,000/- कीमतन 6.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं 1.892 किलोगा्रम अफीम डोडा पोस्त जब्त कर, आरोपी कमल सारस्वत को किया गिरफ्तार।*
*2. थाना पादूकलांः-*
*पहली कार्यवाहीः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत *एम.डी. बनाने की फैक्ट्री के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध कारतूस सप्लायर शक्ति सिंह को किया गिरफ्तार।* दिनांक 10.08.2026 को दीप कॉलोनी नागौर में एम.डी. बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक आरोपी महावीर को गिरफ्तार किया एवं लगभग 20 करोड़ रूपये की एम.डी. बनाने की सामग्री, एक पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस एवं नकद राशि जब्त की गई थी। *प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।*
*दूसरी कार्यवाहीः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *पोक्सो एक्ट के प्रकरण में* नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी कालू उर्फ गोविंन्द को ग्राम डोडियाना से दस्तयाब कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने परिवादी की नाबालिग पुत्री को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।