SasaramLive

SasaramLive सासाराम और उसके आसपास की खबरों से परिच

17/12/2025

रोहतास जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को उजाड़ दिया। आयरकोठा थाना क्षेत्र के गोही टोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों बाइकों में आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

16/10/2025

सासाराम क्षेत्र से बीजेपी हुई नदारद। BJP सासाराम के किसी भी सीट से नहीं लड़ रही है चुनाव। सभी सीट सहयोगियों के खाते में? बीजेपी की रणनीति पर बड़ा सवाल? BJP ने कौन सा चुनावी गणित लगाया है कि सासाराम के पूरे क्षेत्र से वह हुई शून्य?

follow 👉SasaramLive
13/10/2025

follow 👉SasaramLive

#सासाराम — राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। यदि यह उम्मीदवारता तय होती है, तो यह उपेंद्र कुशवाहा के राजनीतिक प्रभाव एवं गठबंधन समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

( #नोट: अभी तक किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।)

Dinara दिनारा विधानसभा सीट, जो कभी राजेंद्र सिंह और जय कुमार सिंह जैसे राजपूत नेताओं की मजबूत पकड़ मानी जाती थी, इस बार ...
13/10/2025

Dinara

दिनारा विधानसभा सीट, जो कभी राजेंद्र सिंह और जय कुमार सिंह जैसे राजपूत नेताओं की मजबूत पकड़ मानी जाती थी, इस बार फिर सुर्खियों में है। दिलचस्प यह है कि बीजेपी, जेडीयू और लोजपा जैसे बड़े दलों के बीच मुकाबले के बावजूद यह सीट उनके खाते में नहीं गई। अब इस सीट से RLM ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो नेता और मंत्री संतोष सिंह के भाई हैं। इससे दिनारा की सियासत में नया समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।
#सासाराम #दिनारा

दिनारा विधानसभा सीट, जो कभी राजेंद्र सिंह और जय कुमार सिंह जैसे राजपूत नेताओं की मजबूत पकड़ मानी जाती थी, इस बार फिर सुर्खियों में है। दिलचस्प यह है कि बीजेपी, जेडीयू और लोजपा जैसे बड़े दलों के बीच मुकाबले के बावजूद यह सीट उनके खाते में नहीं गई। अब इस सीट से RLM ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो नेता और मंत्री संतोष सिंह के भाई हैं। इससे दिनारा की सियासत में नया समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।
#सासाराम #दिनारा

13/10/2025

RJD के संभावित उम्मीदवार बृज किशोर बिंद के नाम की चर्चा के बाद चैनपुर की सियासत में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे भभुआ से विधानसभा सीट बदलकर चैनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वर्तमान में चैनपुर से बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान विधायक हैं। चूंकि चैनपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है, इसलिए यहां राजनीतिक समीकरणों के बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

#भरतबिंद #जमाखान

13/10/2025

चैनपुर (कैमूर), 13 अक्टूबर 2025 — जन–सुराज पार्टी ने आज अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से हेमंत चौबे को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। इस उम्मीदवारी के माध्यम से जनसुराज ने अपने चुनावी गणित को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।
हेमंत चौबे भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय लालमुनि चौबे के पुत्र हैं, और पिछले कुछ समय से जन–सुराज पार्टी से जुड़े हुए थे। चैनपुर सीट पर इस तरह के एक पुराने–नए चेहरे को उतारना पार्टी की राज्यस्तरीय रणनीति का हिस्सा हो सकता है। अब देखना यह है कि हेमंत चौबे जनता के सामने अपनी स्वीकार्यता कितनी मजबूती से स्थापित कर पाते हैं।

#चैनपुर #भभुआ

02/09/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज जीविका कार्यक्रम में में पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने को लेकर आज भावुक होकर अपना दर्द बयान किया।

SasaramLive को Like Follow Share 🌺 करें।

20/06/2025
20/06/2025

रामगढ़ की शिवानी मिश्रा ने नीट परीक्षा में रच दिया इतिहास, बनी पूरे प्रखंड की शान

#रामगढ़: कड़ी मेहनत और संकल्प की मिसाल बन चुकी रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र की होनहार बेटी शिवानी मिश्रा ने नीट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऊपरी गांव की रहने वाली शिवानी ने चौथे प्रयास में सफलता पाई और अब डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने की ओर बढ़ रही हैं।

शिवानी को नीट परीक्षा में 540 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 17274वां रैंक और ईडब्ल्यूएस कोटे में 1913वां रैंक मिला है। यह सफलता उन्होंने मुफ़्त कोचिंग संस्थान 'अनीश क्लासेज़' रामगढ़ में पढ़ाई कर अर्जित की। शिवानी ने 2021 में ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ से इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया था।

शिवानी के पिता हरेंद्र मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं और माता रीना देवी गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति के बावजूद माता-पिता ने अपनी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को कभी टूटने नहीं दिया। उनके छोटे भाई मयंक मिश्रा पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शिवानी की सफलता से गांव हुसपुरी के साथ-साथ ननिहाल अहिरौली में भी खुशी की लहर है।

शिवानी ने कहा कि उनका यह सपना उनके माता-पिता और गुरुओं की प्रेरणा और संघर्ष के कारण पूरा हो पाया। उन्होंने विशेष रूप से 'अनीश क्लासेज़' का आभार जताया जिन्होंने उन्हें नि:शुल्क कोचिंग देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया।

शिवानी की मां रीना देवी ने कहा कि बेटी की सफलता ने पूरे परिवार को गौरव दिलाया है। "हमारी बेटी ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि गुरुजनों का भी मान बढ़ाया है।"


20/06/2025
26/03/2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में रोहतास जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्श...
25/03/2025

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में रोहतास जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तीनों संकायों—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—में जिले के टॉप-3 छात्रों की सूची निम्नलिखित है:

आर्ट्स संकाय:

1. प्रीति कुमारी, गंगोत्री प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, चेनारी

कॉमर्स संकाय:

1. अदिति सोनकर, एस.पी. जैन कॉलेज, सासाराम—94% (470 अंक)। राज्य स्तर पर कॉमर्स संकाय में चौथा स्थान प्राप्त किया।

साइंस संकाय:

1. सत्यम कुमार, श्री गिरीश नारायण मिश्र उच्च विद्यालय, परसथुआ

इन छात्रों की सफलता से रोहतास जिले में हर्ष का माहौल है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जिसमें आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77%, और साइंस में 89.59% छात्र-छात्राएं सफल हुए।

राज्य स्तर पर, साइंस संकाय में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 96.8% (484 अंक) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 95% (475 अंक) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से 94.61% (473 अंक) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

रोहतास जिले के इन मेधावी छात्रों की उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है, और यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।













Address

Sikriwal House
Kudra
821008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SasaramLive posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SasaramLive:

Share

Category