News Mission

News Mission News Mission

Download News Mission app
(2)

देवभूमि कुल्लू में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर   युरोकिड्स स्कूल में  नन्हीं प्रिक्षिता ने   राधा की झांकी में प्रस्तु...
03/09/2026

देवभूमि कुल्लू में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर युरोकिड्स स्कूल में नन्हीं प्रिक्षिता ने राधा की झांकी में प्रस्तुत की।

03/09/2026
जरी, मणिकर्ण में आशा कार्यकर्ताओं के लिए क्लीनिकल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितसांफिआ फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन...
03/09/2026

जरी, मणिकर्ण में आशा कार्यकर्ताओं के लिए क्लीनिकल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
सांफिआ फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (DEIC), क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जरी, मणिकर्ण में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्लीनिकल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान, विकासात्मक माइलस्टोन की निगरानी, समयबद्ध रेफरल और प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान केस स्टडी और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में विकासात्मक समस्याओं के प्रारंभिक संकेतों की पहचान, अभिभावकों को उचित परामर्श तथा समयबद्ध रेफरल प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। आशा कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि बच्चों के विकास की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की विकासात्मक चिंता की स्थिति में उन्हें समय पर उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाए।
डॉ. रेखा ठाकुर निदेशक सांफिया फ़ाउंडेशन ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न थेरेपी सेवाओं तथा बहु-विषयक प्रारंभिक हस्तक्षेप की कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा जैसी सेवाएं प्रारंभिक हस्तक्षेप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इन सेवाओं के लाभ, प्रक्रिया तथा बच्चों को समय पर संबंधित विशेषज्ञों से जोड़ने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान के संकेतों, बच्चों के विकासात्मक माइलस्टोन की निगरानी और समय पर रेफरल की आवश्यकता के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से समुदाय स्तर पर बच्चों के विकास की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
धनेश्वरी ठाकुर, समाज सेविका ने सांफिया द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आश बाल विकास केंद्र , समवेशी कार्यक्र्म , थेरेपी ऑन व्हील्स तथा अन्य सामुदायिक आधारित सेवाओं की जानकारी साझा की।
CHC जरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुल ने कहा कि विकासात्मक समस्याओं की पहचान के साथ-साथ अभिभावकों को उचित परामर्श प्रदान करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है,

दिनांक 28.08.2026 को पुलिस थाना सदर मण्डी के अंतर्गत 6 मील, पण्डोह के पास एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या HP66A-65...
03/09/2026

दिनांक 28.08.2026 को पुलिस थाना सदर मण्डी के अंतर्गत 6 मील, पण्डोह के पास एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या HP66A-6528 के ब्यास नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी पण्डोह की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वाहन एवं चालक की तलाश शुरू की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में सब्जी लदी हुई थी तथा वाहन को रमेश चन्द, निवासी गांव लगसाल, डाकघर राहला, तहसील औट, जिला मण्डी चला रहा था। पुलिस टीम द्वारा SDRF टीम की सहायता से ब्यास नदी के किनारे एवं नदी के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसाग्रस्त वाहन का पता लगा लिया गया था। वाहन पण्डोह बांध के अंदर गाद (Silt) में फंसा हुआ था तथा उसे रस्सी से सुरक्षित रूप से बांधा गया है, जिसे बाहर निकालने के प्रयत्न किये जा रहे हैं ।
आज चालक रमेश चन्द का शव ब्यास नदी में कांडा पतन, पुलिस थाना धर्मपुर के अधिकार क्षेत्र में बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतू मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया जा रहा है ।मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश250 खिलाड़ियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्साकुल्लू,...
03/09/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश

250 खिलाड़ियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा

कुल्लू, 2 सितंबर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ढालपुर खेल परिसर में बुधवार को खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जिला कुल्लू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें करीब 250 खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।       

       उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम हैं।

   जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि टेबल टेनिस में युबिता ने गर्ल्स अंडर-11 का स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉयज अंडर-11 में हेयांश, जबकि अंडर-19 में धनंजय विजेता रहे। विमेंस सिंगल्स में दीक्षा तथा मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता।

   बैडमिंटन के अंडर-15 गर्ल्स में शाव्या धीमान और बॉयज में अर्श ठाकुर विजेता रहे। अंडर-19 गर्ल्स में सृष्टि ठाकुर ने विजेता का खिताब हासिल किया। बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज एवं गर्ल्स दोनों वर्गों में एकेडमी-ए कुल्लू विजेता तथा कुल्लू कॉलेज रनर-अप रहा। वॉलीबॉल में खेलो इंडिया सेंटर सीनियर ने विजेता और खेलो इंडिया सेंटर जूनियर ने रनर-अप का खिताब हासिल किया।

    हॉकी के गर्ल्स वर्ग में ‘गर्ल्स इन ब्लैक’ तथा बॉयज वर्ग में ‘सीनियर-7’ विजेता रहे। बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में तन्मय, वीरेंद्र, अनमोल, देव राम, सुन्यांश और उज्जवल ने विजेता का खिताब हासिल किया।      जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहेगा।

03/09/2026

*पंजाब में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 500 पेटी बीयर पकड़ी*

*7,200 बोतलों सहित वाहन जब्त, भुंतर थाने में मामला दर्ज*

03/09/2026

हल्द्वानी में किए गए शर्मनाक ‘शुद्धिकरण’ पर मोदी और शाह ने पूरी तरह चुप्पी क्यों साध रखी है?-मल्लिकार्जुन खड़गे

चाहे राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी हो या दलितों और महिलाओं पर अत्याचार, हर शर्मनाक घटना पर इन दोनों की प्रतिक्रिया एक ही होती है—सोची-समझी चुप्पी।

03/09/2026

जुब्बल के चमारू गांव में भीषण अग्निकांड, 2 मकान जलकर राख

2 परिवारों को लाखों का नुकसान, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि
#

03/09/2026

जुब्बल के चमारू गांव में भीषण अग्निकांड, 2 मकान जलकर राख

2 परिवारों को लाखों का नुकसान, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि

Address

Kullu
Kullu
175101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Mission:

Shortcuts

Share