Being Himachali News

Being Himachali News बिंग हिमाचली न्यूज हिमाचल प्रदेश का लाइव मीडिया चैनल ख़बर बही जो हो सही हिमाचल प्रदेश मे जागरूकता लाना हमारा मकसद है ,

अब जुड़िए BEING HIMACHALI NEWS के साथ और सबसे किफायती रेट में अपने बिज़नेस को डिजिटल प्रमोशन से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाइए!” आज ही बुक करवाए अपनी ब्रांड प्रमोशन संपर्क 6230907782

29/05/2026

Cockroach Janta Party (CJP) के प्रधान पद के उम्मीदवार विवेक कुमार उर्फ बिकी को 2030 में भारी बहुमत से विजय बनाये

नवाही पंचायत में रात को झगड़ा हुआ और किसी को चाकू मारे गए। “नवाही पंचायत में चुनावी झगड़े में लोग लहूलुहान हो गए !
27/05/2026

नवाही पंचायत में रात को झगड़ा हुआ और किसी को चाकू मारे गए।
“नवाही पंचायत में चुनावी झगड़े में लोग लहूलुहान हो गए !

26/05/2026
26/05/2026

प्रैस विज्ञप्ति

(चोलथरा - सरकाघाट)

चोलथरा में पंचायती चुनाव में अव्यवस्थाओं की खुली पोल ।

उपमंडल धर्मपुर के अन्तर्गत पड़ने वाली सरौन पंचायत में अव्यवस्थाओं की पोल खुलती नज़र आई।

एक तरफ़ जहां पोलिंग बूथ तक सड़क सुविधा न होने से चमयाेलका निवासी 26 वर्षीय 100% दिव्यांग को कंधों पर उठा कर, पॉलिंग बूथ तक लाया गया, वहीं कच्चे और अस्थाई रास्ते की वज़ह से अन्य नागरिकों ख़ासकर बजुर्ग महिला और वरिष्ठ नागरिकों को, पोलिंग बूथ तक पहुंचने में अच्छी खासी परेशानी झेलना पड़ी।

दूसरी तरफ़ राष्ट्रीय उच्च निर्माण कंपनी ने पाठशाला की पुरानी सड़क को तोड़ दिया था जिसे बार बार बोलने पर भी नहीं बनाया गया। ऊपर से चोलथरा बाज़ार की तरफ़ जाने वाली सड़क की वर्तमान चौड़ाई जो पहले ही कम थी, उसे और कम कर, पोलिंग बूथ की तरफ़ कच्चा रास्ता बना दिया गया, जिसकी वज़ह से बड़ी गाड़ियों को वहां से निकलना अति मुश्किल होता है और चालकों में चिड़चिड़ा पन होने की कारण बनती हैं। और ये वही स्थान हैं जहां कुछ दिन पहले एक औरत का पांव फिसलने से वो ट्रक के नीचे आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, और उनके इलाज़ के दौरान उनकी टांग काटना पड़ी हैं। अब इसी जगह की और कम कर दिया गया है, जिससे बसो के टायर के फटने का अंदेशा भी रहता हैं।

हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द भारद्वाज ने चुनाव आयोग से, जनता द्वारा घर बैठकर वोट देने का आग्रह किया है साथ ही वर्तमान चुनाव प्रक्रिया में बदलाव करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बूथ के बाहर भी मतदाताओं की मदद के लिए, जनसंख्या के हिसाब से 3-4 लोगों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया है साथ ही बैलेट पेपर के पीछे वार्ड, पंचायत या पोलिंग बूथ के नाम के बजाएं, पहचान और वोटो की गिनती के लिए, केवल विशेष कोड नंबर लिखने की बात कही है, विशेष कोड की जानकारी, चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ही होनी चाहिए और वार्ड वाइस चुनाव परिणामों को घोषित करने के बजाए, पूरी ही पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित करना चाहिए, जिससे लोगों में राजनीतिक मत भेदों को कम या ख़त्म किया का सके। जबतक घर से वोट देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, तबतक बायोमेट्रिक के माध्यम से, मतदान करवाना चाहिए, जिससे ज़ाली वोट पर पाबंदी लगाई जा सके। पोलिंग बूथ पर मतदाता के वोटर को चेक न करना, भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल पैदा करता है। चुनावों में पारदर्शिता पर नहीं बल्कि गुप्तता पर बल देना चाहिए। स्थानीय लोगों में प्रताप सिंह भारद्वाज, अजय कुमार, सोमा देवी, बिहारी लाल, लता पठानिया, अजय भारद्वाज, किरण कुमारी इत्यादि ने उपरोक्त मांगों का समर्थन कर, मौजूदा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को मांग की है।

टुंडबी वार्ड में 3 बजे के बाद  भी हो रहा मतदान
26/05/2026

टुंडबी वार्ड में 3 बजे के बाद भी हो रहा मतदान

26/05/2026

चोलथरा - सरकाघाट।

उपमंडल धर्मपुर की सरौन पंचायत से चमयाेलका से दिव्यांग को वोट दिलवाने कंधों पर लाया गया।

केन्द्र या प्रदेश सरकार अगर दिव्यांगों की ही नहीं सुनेंगी तो और किसकी से सुनेंगी।

अगर न्याय, न्यायालय में जाने से ही मिलेगा तो, फिर अन्य विभाग और अधिकारी किसलिए।

26 वर्षीय 100% दिव्यांग , हिमांशु ठाकुर को पहले उनके घर से सड़क तक उठाकर लाया गया, उसके बाद गाड़ी से पोलिंग बूथ तक लाया गया। फ़िर उसके बाद सड़क से 3 आदमियों द्वारा उठाकर पोलिंग बूथ पर लाया गया।

हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द भारद्वाज ने पहले से ही दिव्यांगों के हर तरह की सुविधा ख़ासकर आधार कार्ड अपडेट और वोटिंग की प्रक्रिया घर पर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। हालांकि हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव रमेश चन्द भारद्वाज के प्रयासों से इनका आधार कार्ड, विभाग द्वारा हिमांशु के घर जा कर ही अपडेट कर दिया गया था। लेकिन जब उन्हें पोलिंग बूथ पर उठा कर लाया गया, तो उन्हें बहुत दुःख हुआ और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल पैदा किए।

बाड़ी भगोट के पोलिंग बूथ में 19 साल की लड़की ने पहली बार किया मतदान चलने में है असमृथ
26/05/2026

बाड़ी भगोट के पोलिंग बूथ में 19 साल की लड़की ने पहली बार किया मतदान चलने में है असमृथ

25/05/2026

गाँव की सेवा, सबका सम्मान — बर्फी देवी के साथ बनेगा नया भुलसवाई महान!”
नमस्कार ग्राम पंचायत भुलसवाई की सम्मानित जनता जनार्दन,
इस बार पंचायत प्रधान पद के लिए आपकी अपनी बहन,
श्रीमती बर्फी देवी
आपके आशीर्वाद और समर्थन की उम्मीद लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं।
🌸 बर्फी देवी का एक ही सपना है —
✔️ गाँव का विकास
✔️ महिलाओं का सम्मान
✔️ युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास
✔️ हर घर तक सुविधाएँ पहुँचाना
🙏 इसलिए इस बार
“जग” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर
श्रीमती बर्फी देवी जी को भारी मतों से विजय बनाएं।
🪔 नारा:
"हर घर की यही पुकार,
बर्फी देवी अबकी बार!"
✨ शायरी:
"ना झूठे वादे, ना कोई दिखावा,
गाँव की सेवा ही है हमारा इरादा।
भुलसवाई की शान बढ़ाएंगी,
बर्फी देवी विकास की राह बनाएंगी।"
📢 याद रहे —
इस बार विकास और विश्वास के लिए
“जग” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाएं!

25/05/2026

टकोली में टोल प्लाजा के समीप पलटा टिपर

पेट्रोल ने मारा शतक, 100 रूपए पहुंचा रेट
24/05/2026

पेट्रोल ने मारा शतक, 100 रूपए पहुंचा रेट

23/05/2026

कुल्लू खोखन के देवता ब्रह्म पाँचगढ़ कटराई की धार्मिक यात्रा पर अखाड़ा बाज़ार से लाव लश्कर के साथ निकले वारिश में नहीं रुकी आस्था ,देंखें

Address

Kullu
Kullu
175105

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Being Himachali News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Being Himachali News:

Share