Kullu Times

Call Directions Contact the business

Kullu Times साफ व सटीक खबरों के लिए आपके समक्ष ।।

05/10/2026

रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान, डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- डॉक्टर करन जीत सिंह बीएमओ नगर ।

05/10/2026

रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान, डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- डॉक्टर वांगमो

रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान डे स्टार स्कूल मनाली में 14 ...
05/10/2026

रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान

डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक

Kullu Times

रोटरी क्लब मनाली द्वारा मनाली के डे स्टार स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिस दौरान बीएमओ नगर करनजीत सिंह वह डॉक्टर वांगमो ने अपने-अपने वक्तव्य रखे वही रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टलीनो ने कुल्लू टाइम्स से बात करते हुए बताया कि रोटरी क्लब मनाली द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित किया जाता रहा है इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उन्होंने मनाली डे स्टार स्कूल प्रांगण में एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें 14 से 15 बर्ष के बच्चों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। Meenakshi Castelino

05/10/2026

रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान

डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- मीनाक्षी केस्टलीनों अध्यक्ष रोटरी क्लब मनाली।

Kullu Times Meenakshi Castelino

कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठनडॉ. निशांत वैद्य बने नगर अध्यक्ष एवं कृष नेगी बने नगर मंत्रीKullu T...
05/10/2026

कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन

डॉ. निशांत वैद्य बने नगर अध्यक्ष एवं कृष नेगी बने नगर मंत्री

Kullu Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी एवं जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ABVP आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। परिषद् का कार्य केवल महाविद्यालय परिसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिसर से आगे बढ़कर समाज में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने तथा राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य करने पर भी केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ABVP गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।

इसके पश्चात चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर ने कहा कि जहाँ-जहाँ शैक्षणिक परिसर हैं, वहाँ-वहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है। परिषद् विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ छात्र हित एवं समाज हित के विषयों को प्रमुखता से उठाती रही है।

इसके उपरांत चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर ने वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री के नामों की घोषणा की। उन्होंने डॉ. निशांत वैद्य को नगर इकाई अध्यक्ष तथा कृष नेगी को नगर इकाई मंत्री घोषित किया।

इसके बाद नगर इकाई अध्यक्ष डॉ. निशांत वैद्य द्वारा नगर इकाई की आगामी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कुल्लू नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी

नगर अध्यक्ष: डॉ. निशांत वैद्य , नगर मंत्री: कृष नेगी, उपाध्यक्ष: विनोद कुमार, उपाध्यक्ष: एडवोकेट मनीष मेहता, उपाध्यक्ष: नरेश ठाकुर
, उपाध्यक्ष: भानु, सह मंत्री: मनीष ठाकुर, सह मंत्री: ख़ुशी, सह मंत्री: नितिन, सह मंत्री: पूजा
कोषाध्यक्ष: अंकुश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक: हेमंत, मीडिया संयोजक: अब्बू
SFD संयोजक: आर्यन, SFS संयोजक: आँचल घई, राष्ट्र कला मंच संयोजक: तमन्ना नेगी
राष्ट्र कला मंच सह संयोजक: राधिका पुंडीर
, खेलो भारत संयोजक: भुलेश, विद्यालय कार्य संयोजक: सौरव शर्मा, व्यावसायिक शिक्षण कार्य संयोजक: आरज़ो, छात्र उद्घोष संयोजक: देव
जनजातीय कार्य संयोजक: रुद्र राणा

नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

05/10/2026

कुल्लू में सरवरी के पास आग लगने से राख हुई झुगी झोपड़ी
मंदिर में रखे हुए दीपक से हुई आगजनी की घटना
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने की कार्यवाही
आगजनी की घटना में दो झुगिया जलकर हुई राख :- बिरकी देवी प्रधान झूगी बस्ती

ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष और सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित                                                       ...
05/10/2026

ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष और सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित
उपायुक्त किरण भड़ाना की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया

Kullu Times

जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आज जिला परिषद भवन के सभागार में आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला परिषद के संबंधित प्राधिकारी किरण भड़ाना की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जिला परिषद के सभी 09 निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन परिणाम के अनुसार ठिनले दिचेन पुत्री नवांग टशी, निवासी ग्राम एवं डाकघर काजा, तहसील काजा, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र किशन दास, निवासी 20(1), गांव ठोलंग, डाकघर तांदी, तहसील लाहौल, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष ठिनले दिचेन एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण तथा स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार तथा जिला पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

05/10/2026

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी में आज दोपहर बाद आगजनी की घटना सामने आई। जहां पर आग लगने से दो झुगिया जलकर राख हो गई है।

Kullu Times

झुगी में रहने वाले दीपक ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत यहां पर पहुंचे और आग पर काबू पानी की कोशिश की गई। लेकिन आगे इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझा पाना मुश्किल था। उसके चलते दो झुगियां जलकर राख हो गई है उन्होंने कहा कि यहां पर घर के पास एक दीपक जलाया था जिसके चलते अचानक आग फैली है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी थी और जल्द आग पर काबू पाया गया

त्रिलोकी महादेव शिव मंदिर गोशाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 19वाँ स्थापना दिवस; हवन, कीर्तन और विशाल लंगर का ...
05/10/2026

त्रिलोकी महादेव शिव मंदिर गोशाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 19वाँ स्थापना दिवस; हवन, कीर्तन और विशाल लंगर का हुआ आयोजन

Kullu Times

शिव मंदिर गोशाल में 19वाँ मंदिर स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों का प्रवाह चलता रहा, जिसमें दूर-दूर से आए भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य कमाया।
इस त्रिलोकी महादेव मंदिर का इतिहास बेहद खास है। इसे छेरिंग राशपा के सौजन्य से प्रसिद्ध आर्टिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) जयंता पॉल द्वारा तैयार करवाया गया था और सन् 2007 में शिव भक्तों को समर्पित किया गया था। इस भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा परम श्रद्धेय लला मेमे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई थी, जिनकी विशाल प्रतिमा आज भी मंदिर में स्थापित है। उनकी पावन स्मृति में हर वर्ष यहाँ यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद, मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए भगवान शिव की आराधना की।
धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद सभी भक्तों के लिए एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जहाँ भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति और गोशाल के ग्रामीणों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का दिखा अद्भुत संगमKu...
05/10/2026

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का दिखा अद्भुत संगम

Kullu Times

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा देव सदन कुल्लू के सभागार में रविवार को हिमाचली लोक साहित्य, लोक संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार के. आर. पंछी को समर्पित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कलाकारों ने पंछी जी की लोकप्रिय रचनाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम की शुरुआत मंच उद्घोषक सुंदर श्याम महंत द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की जानकारी के साथ हुई । इसके बाद कलाकारों ने पंछी जी की रचनाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं । जिसमें पं० विद्या सागर एवं निशांत गौतम के निर्देशन में सूत्रधार कला संगम के कलाकार ट्विंकल, अनुष्का, अर्पिता ठाकुर, तारा, रेखा, संजय पुजारी, जीवन बुडाल, लाल सिंह, विजय, दिनेश एवं ए०के० अनुपम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया । वहीं संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य कलाकार उर्मिला, दुर्वा, सुनीता, अनुपमा, एकता, आदित्य, सर्वज्ञ शर्मा तथा ओल्ड बॉयज मण्डी के वरिष्ठ कलाकार रामपाल शर्मा, नित्यदर्शी वैद्य, मोहिंदर पाल वैद्य, जगदीश कपूर, रविकांत कपूर, हेमंत गुप्ता, विनोद चौधरी एवं आकाश ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया । साथ ही नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी । कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों का स्वागत सम्मान कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, मेहमान कलाकारों, पत्रकार बंधुओं व सभी दर्शकों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित बंजार विधानसभा ए विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि सूत्रधार कला संगम, जिला कुल्लू ने अपने गौरवशाली 49 वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया है । कला, संस्कृति, साहित्य एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं । उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगलौर के मजां गांव से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार श्री के. आर. पंछी जी का सानिध्य प्राप्त होना गौरव की बात है । अपनी कला एवं संगीत के माध्यम से उन्होंने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इस अवसर पर पंचायत समिति बंजार की अध्यक्षा लता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, जोगिंदर शुक्ला व पी. के. रॉयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उपस्थित वरिष्ठजनों एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के सामूहिक दायित्व पर अपने विचार साझा किए । कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “सूत्रधार कला रत्न सम्मान” रहा, जिसके अंतर्गत के. आर. पंछी जी को सम्मानित किया गया । इन्हें कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी, स्मृति चिन्ह व सूत्रधार कला रत्न सम्मान भेंट किया गया । इनके साथ के०सी०शर्मा, रीता शर्मा, तेजेंद्र वशिष्ठ व डॉ० सूरत ठाकुर को भी सम्मानित किया गया । इनके सम्मान में सूत्रधार कला संगम के प्रचार प्रसार सहप्रभारी व लोक गायक धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा के. आर. पंछी जी के सम्मान में विशेष रूप से रचित गीत “गीता रचनू आला रागा न बोसनु आला म्हारे शोभले पंछी हो के. आर. पंछी” की विशेष प्रस्तुति दी गई । गीत की शानदार प्रस्तुति पर मुख्यातिथि विधायक सुरेंद्र शौरी भी स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाए और मंच के सामने कलाकारों के साथ नृत्य कर प्रस्तुति का उत्साह बढ़ाया । इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में संगीत सदन मण्डी के गुरू उमेश भारद्वाज एवं सूत्रधार संगीत अकादमी प्राचार्य पं० विद्या सागर को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया । इसके साथ ही अतिथि कलाकारों का भी सम्मान किया गया । मुख्यातिथि ने कहा कि सूत्रधार कला संगम की 49 वर्षों की गौरवशाली यात्रा कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायी मिसाल है । संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश पर उन्होंने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कला प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी । उन्होंने कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष श्री दिनेश सेन जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम ने जहां वरिष्ठ रचनाकार के कला एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान दिया, वहीं हिमाचली लोक संगीत, साहित्य और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सार्थक संदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और हिमाचली लोकधुनों से गूंजता रहा । कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर व यशोदा शर्मा, प्रचार प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार व सुबोध सूद, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम, जीवन बुड़ाल व संजय पुजारी तथा प्रबंधक उत्तम चन्द उपस्थित रहे ।

Address

Kullu
175101

Telephone

+917018963763

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kullu Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kullu Times:

Shortcuts

Share