Prime Himachal

Prime Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Prime Himachal, Media/News Company, Dhalpur Kullu, Kullu.

07/03/2026
05/03/2026

कुल्लू के गांधीनगर स्थित पुरी ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए चलाई गई सेल्स प्रमोशन स्कीम का आज लकी ड्रा निकाला गया। यह योजना पेट्रोल पंप की पार्टनर इंदु पुरी और विवेक पुरी द्वारा 25 अप्रैल से शुरू की गई थी, जो 25 दिसंबर तक चली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों ने स्कीम में भाग लिया और आज निकाले गए लकी ड्रा में कुल 29 उपहार घोषित किए गए। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

05/03/2026

पुरी ब्रदर्स पेट्रोल पंप में लकी ड्रा, 29 ग्राहक बने विजेता — मुख्य इनाम 32 इंच LED टीवी

02/03/2026

ब्रज-अवध के गीतों से गूंज रही कुल्लू घाटी
हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 40 दिनों तक चलने वाला होली का उत्सव

27/02/2026

IGMC में लगी अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI मशीन — अब प्रदेशवासियों को मिलेगी AIIMS जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत होगी कम।

कुल्लू जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्राइम हिमाचल,कुल्लू क...
27/02/2026

कुल्लू जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्राइम हिमाचल,कुल्लू के ढालपुर चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना रोष जताया। इस दौरान युवा नेता तरुण ठाकुर ने केंद्र सरकार पर संविधान का गला घोंटने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित एआई समिट में चीन के ड्रोन को भारत का बताकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की रिहाई की मांग भी उठाई।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो भाजपा के खिलाफ देशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

27/02/2026

देव सदन कुल्लू में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा और अधिकांश मामलों का समाधान।

27/02/2026

कुल्लू में 3 मार्च को होली, दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चंद्र ग्रहण के चलते रघुनाथ मंदिर में प्रवेश वर्जित

ऋण-जमा अनुपात सुधारने पर जोर एडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समीक्षा समिति की बैठक आयोजितकुल्लू, 2...
26/02/2026

ऋण-जमा अनुपात सुधारने पर जोर

एडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

कुल्लू, 26 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय भवन में दिसंबर, 2025 तिमाही के लिए जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कृषि, बागवानी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।
उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों (पेंडेंसी) का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में ऋण-जमा अनुपात तथा वार्षिक ऋण योजना के प्रमुख संकेतकों में बैंकों की कार्यक्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए। इसके लिए ऋण वितरण में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के आधार पर ऋण स्वीकृति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक जिले में बैंकों की कुल जमा राशि ₹11,141.10 करोड़ तथा कुल ऋण ₹5,171.84 करोड़ रहा। इस प्रकार जिले का ऋण-जमा अनुपात 46.42 प्रतिशत रहा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (01 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025) की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवधि के दौरान जिले में कुल ₹2,622.80 करोड़ का ऋण वितरित किया गया, जो वार्षिक लक्ष्य ₹3,803.00 करोड़ का 68.97 प्रतिशत है।
क्षेत्रवार ऋण वितरण में कृषि क्षेत्र को ₹1,059.88 करोड़, उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र को ₹757.30 करोड़, आवास ऋण (प्राथमिकता क्षेत्र) ₹40.09 करोड़, शिक्षा ऋण (प्राथमिकता क्षेत्र) ₹2.57 करोड़, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र को ₹10.47 करोड़ तथा गैर-प्राथमिकता क्षेत्र को ₹752.48 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कुल 77,285, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 1,95,815 तथा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 36,981 खाताधारकों को पंजीकृत किया गया है।
बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला से एलडीओ आशीष कुमार, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारी एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

26/02/2026

सभी बेटडी शुणा अंजलिये
दसु,कटिंग टेलरिंग रा फ्री
कोर्स न एड्मिशन लेणा
कीबै जरूरी,की मिलणा

Call : 81818 32000, 70183 49594

LAST DATE: 24TH FEB, 2026 💢

✅ BPL | मनरेगा | SHG के लिए
✅ Seats: 70 महिलाएँ (Limited Seats)
✅ Course Name: Checker – Inline & Measurement (Cutting & Tailoring)
✅ Course Duration: 3 Months
✅ Age: 18 से 35 वर्ष (Married & Unmarried)
✅ Qualification: 10वीं पास

🔰 Facilities
- रहना व खाना पूर्णतः निःशुल्क (Hostel)
- Course के बाद Job दी जाएगी
- After Training: ₹15,000* प्रतिमाह कमाएं (t&c apply)

Please Visit:
Alps Learning and Practice School (P) Ltd.

🌍 Please 👫Visit : Alps Institute , TOP FLOOR, Behind District Court, Dhalpur (Kullu)
Call : 81818 32000, 70183 49594
🪩 Google Map: https://maps.google.com/?cid=4054163296265750648
Website: www.thealpsltd.com
page : https://www.facebook.com/alpslearninginstitute
Instagram : https://www.instagram.com/alpsinstitute/

25/02/2026

सत्रहवीं शताब्दी से चली आ रही परंपरा, कुल्लू में चालीस दिनों तक मनती है होली।

Address

Dhalpur Kullu
Kullu
175101

Telephone

+919805563311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prime Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prime Himachal:

Share