Himachal Aaj Tak

Himachal Aaj Tak हिमाचल प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर के लिए केवल (हिमाचल आज तक) देखें
(1)

10/09/2026

#जगमगा उठा #कलखर #चौक
जिला मंडी, उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गुम्हू में रोशनी से बदला कलखर चौक का नजारा।
रात के अंधेरे में सोलर लाइटें बनीं राहगीरों के लिए रोशनी का सहारा।
कलखर चौक अब जगमग रोशनी से दिख रहा बेहद सुंदर और आकर्षक।
स्थानीय लोगों में खुशी, विकास की ओर बढ़ता एक और कदम।

घुमारवीं।     #हिम  #क्वेस्ट जीतिए,  #इसरो घूमिए  #मिनर्वा स्टडी  #सर्कल का बड़ा  #ऐलान: आठवीं से 12वीं तक हर कक्षा के स...
10/09/2026

घुमारवीं। #हिम #क्वेस्ट जीतिए, #इसरो घूमिए
#मिनर्वा स्टडी #सर्कल का बड़ा #ऐलान: आठवीं से 12वीं तक हर कक्षा के स्टेट टॉपर को मिलेगा इसरो जाने का मौका, 17 सितंबर तक आवेदन, 27 को परीक्षा
घुमारवीं। हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मिनर्वा स्टडी सर्कल ने बड़ा अवसर दिया है। ‘हिम क्वेस्ट टैलेंट सर्च एग्जाम-2026’ में आठवीं से 12वीं कक्षा तक प्रत्येक वर्ग में स्टेट टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। यानी किताबों में पढ़े अंतरिक्ष विज्ञान और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को विद्यार्थी इस बार करीब से देखने और समझने का मौका पाएंगे।
‘हिम क्वेस्ट-2026’ की परीक्षा 27 सितंबर को प्रदेशभर में ऑफलाइन आयोजित होगी। इसमें आठवीं, नौवीं, दसवीं तथा 11वीं-12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 17 सितंबर तक आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए विद्यार्थी www.himquest.com पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को इसरो भ्रमण के साथ ट्यूशन फीस पर 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी। द्वितीय स्थान पर लैपटॉप और 75 प्रतिशत, जबकि तृतीय स्थान पर टैबलेट और 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी। चौथे और पांचवें स्थान के विद्यार्थियों को स्मार्ट घड़ी के साथ 40 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी।
छठे से दसवें स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को 30 प्रतिशत, 11वें से 20वें तक 25 प्रतिशत तथा 21वें से 50वें स्थान तक 15 प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। 51वें से 150वें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को भी ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
बॉक्स : हर जिले के टॉपर को विशेष सम्मान :-
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के अलावा प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को जिला टॉपर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। जिला टॉपर को डिजिटल लेखन पट्टिका प्रदान की जाएगी। संस्था के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ प्रदेश की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध करवाना है।
मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंध निदेशक राकेश चंदेल ने कहा कि हिम क्वेस्ट के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। इसरो भ्रमण विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करेगा।
बॉक्स |
“प्रतिभा गांव या शहर देखकर पैदा नहीं होती, लेकिन अवसर हर विद्यार्थी को मिलना चाहिए। हिम क्वेस्ट के जरिए हमारा प्रयास है कि हिमाचल के छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और बड़े सपनों को साकार करें।”-राकेश चंदेल, सीएमडी मिनर्वा स्टडी सर्कल।

घुमारवी के  #भपराल गांव  #लेफ्टिनेंट नहीं रहे 1971 युद्ध के वीर योद्धा लेफ्टिनेंट धर्म सिंह28 साल तक भारतीय सेना में दी ...
10/09/2026

घुमारवी के #भपराल गांव #लेफ्टिनेंट नहीं रहे 1971 युद्ध के वीर योद्धा लेफ्टिनेंट धर्म सिंह
28 साल तक भारतीय सेना में दी सेवाएं
घुमारवीं के भपराल गांव के रहने वाले थे लेफ्टिनेंट धर्म सिंह
1968 में भारतीय सेना में हुए थे भर्ती
1971 भारत-पाक युद्ध में निभाई अहम भूमिका

10/09/2026
10/09/2026

हमीरपुर : NH-103 पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल

10/09/2026

घुमारवीं ---------संजय ठाकुर
#केंद्रीय विद्यालय #घुमारवीं में #विद्यालय #प्रबंधन समिति (VMC) की #बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की #अध्यक्षता
#एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने की। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय की प्राचार्या रिंकू कुमारी ने समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

बैठक में एपीएमसी बिलासपुर के चेयरमैन सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, सदस्य वीना वर्धन सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य एवं विद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा एवं अनुमोदन के साथ विद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों और विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यसूची के अनुसार विद्यालय की कक्षाओं को वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं के परिसर में संचालित करने के लिए अतिरिक्त कमरों की उपलब्धता, विद्यालय में स्थापित इंटरएक्टिव पैनलों की सुरक्षा के लिए बोर्ड कवर, विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालित कैंटीन एवं वाटर पंप की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विशेष शिक्षक (Special Educator) की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित विषयों पर चर्चा के साथ-साथ सदस्यों द्वारा उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया गया।

बैठक के पश्चात एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने केंद्रीय विद्यालय को उपलब्ध करवाए गए कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, सुविधाओं तथा विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से सहज संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी समझने का प्रयास किया।

इसके बाद एसडीएम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के वर्तमान संचालन एवं उपलब्ध स्थान की स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक बरवाल ने आश्वासन दिया कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की सभी कक्षाओं को एक ही परिसर में संचालित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुविधाएं और एकीकृत विद्यालय परिसर उपलब्ध करवाया जा सके।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों और किए गए निरीक्षण को विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

With Harvind Sharma – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
10/09/2026

With Harvind Sharma – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

*सीर उत्सव-2026 की स्मारिका के लिए लेख एवं कविताएं आमंत्रित**जल के शाश्वत स्रोत एवं प्रकृति संरक्षण विषय पर जिला बिलासपु...
10/09/2026

*सीर उत्सव-2026 की स्मारिका के लिए लेख एवं कविताएं आमंत्रित*
*जल के शाश्वत स्रोत एवं प्रकृति संरक्षण विषय पर जिला बिलासपुर के साहित्यकार भेजें मौलिक रचनाएं*
घुमारवीं, 10 सितंबर: आगामी 2 एवं 3 अक्तूबर 2026 को घुमारवीं में आयोजित होने वाले सीर उत्सव-2026 के अवसर पर प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका के लिए जिला बिलासपुर के लेखकों, कवियों एवं साहित्यकारों से मौलिक लेख एवं कविताएं आमंत्रित की गई हैं। स्मारिका का मुख्य विषय “जल के शाश्वत स्रोत एवं प्रकृति संरक्षण” रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) घुमारवींअभिषेक बरवाल ने बताया कि सीर उत्सव क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उत्सव के दौरान प्रकाशित होने वाली स्मारिका के माध्यम से स्थानीय लेखकों एवं साहित्यकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला बिलासपुर के साहित्यकारों से इस पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक लेखक, कवि एवं साहित्यकार “जल के शाश्वत स्रोत एवं प्रकृति संरक्षण” विषय से संबंधित अपनी मौलिक रचनाएं हिंदी अथवा कहलूरी भाषा में भेज सकते हैं। रचनाएं टाइप्ड रूप में 20 सितंबर 2026 तक उपलब्ध करवानी होंगी। प्राप्त रचनाओं का चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति द्वारा चयनित लेख एवं कविताओं को सीर उत्सव-2026 की स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल के प्राकृतिक स्रोत केवल हमारी जीवन-व्यवस्था का आधार ही नहीं, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों और जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव के बीच इनके संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। साहित्य के माध्यम से इस महत्वपूर्ण विषय को जन-जन तक पहुंचाने में साहित्यकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने जिला बिलासपुर के सभी लेखकों, कवियों एवं साहित्यकारों से आग्रह किया कि वे जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों के महत्व, पारंपरिक जल स्रोतों, पर्यावरण संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर अपनी मौलिक रचनाएं भेजकर सीर उत्सव-2026 की स्मारिका को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
रचनाएं भेजने एवं अन्य जानकारी के लिए डॉ. राजेश कुमार, मोबाइल नंबर 9418376502, कार्यालय उपमंडलाधिकारी (नागरिक), घुमारवीं, दूरभाष 01978-255227 अथवा ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
-000-

घुमारवीं  #गांव-गांव  #पहुंचेगी  #भाजपा, घर-घर  #खोलेंगे सरकार की कथित पोल।-घुमारवीं में सातवें दिन भी आंदोलन जारी, गर्ग...
10/09/2026

घुमारवीं #गांव-गांव #पहुंचेगी #भाजपा, घर-घर #खोलेंगे सरकार की कथित पोल।
-घुमारवीं में सातवें दिन भी आंदोलन जारी, गर्ग की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज; तीसरे दिन पांच कार्यकर्ता अनशन पर।

घुमारवीं------ संजय ठाकुर

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कथित तौर पर कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे को लेकर घुमारवीं में शुरू हुआ भाजपा का आंदोलन अब गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने की तैयारी में है। गुरुवार को आंदोलन के सातवें दिन पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और घर-घर पहुंचकर कांग्रेस सरकार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की कथित कार्यप्रणाली को जनता के सामने रखेंगे।
चार दिन के धरने और प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ 24-24 घंटे का क्रमिक अनशन गुरुवार को तीसरे
दिन भी जारी रहा। रमेश संख्यान,
रणजीत सिंह, सुभाष ठाकुर, संदीप चंदेल और विक्रम ठाकुर अनशन पर बैठे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए समान कानून व्यवस्था की मांग उठाई।
अनशन स्थल पर पहुंचे राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा का धरना और क्रमिक अनशन सात दिन से जारी है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को केवल घुमारवीं तक सीमित नहीं रखा जाएगा।
गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और घर-घर पहुंचकर सरकार की कथित कार्यप्रणाली की जानकारी जनता को देंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के खिलाफ राजनीतिक जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर पुलिस तत्कालकार्रवाई करती है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को कथित तौर पर नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कानून सभी के लिए समान है तो एक ही थाने में समान प्रकृति के मामलों में कार्रवाई के अलग-अलग मापदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि एक जैसे मामले और एक ही थाना क्षेत्र होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में कथित भेदभाव का आरोप गंभीर है। पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही संकेत दिया कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

10/09/2026

* #घुमारवीं में ‘हमारी #आंगनवाड़ी, हमारी #जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया #राष्ट्रीय #पोषण माह*
*बच्चों को भरपेट नहीं, पोषक एवं संतुलित आहार दें : अभिषेक बरवाल*

घुमारवीं, 10 सितंबर: महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज घुमारवीं में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। अभियान के दौरान बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा परिवारों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पोषण का अर्थ केवल भरपेट भोजन करना नहीं है, बल्कि भोजन में शरीर की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, खनिज एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल आहार नहीं, बल्कि पोषक आहार उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान दें तथा प्रदेश और देश को कुपोषण मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य विषय “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखा गया है। पोषण माह के दौरान पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को सुदृढ़ करने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पोषण विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों में ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बच्चों के समग्र विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रोत्साहन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागों द्वारा समुदाय को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। बच्चों के आहार में हरी एवं मौसमी सब्जियां, दालें, फल, अनाज तथा पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने के साथ-साथ उनकी आयु के अनुरूप पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताजा एवं गर्म पका हुआ पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित पोषण मानकों की निगरानी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पोषण संबंधी गतिविधियों में स्थानीय समुदाय, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, नरेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा, नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष सविता कुमारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Address

Near Press Club Kullu
Kullu
175101

Telephone

+8628954896

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Aaj Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal Aaj Tak:

Shortcuts

Share