Voice of You

Voice of You खबर वही जो दिखे सही

29/07/2025
29/07/2025

Liveइंद्री हलके के गांव लवकरी के पूर्व सरपंच दीनानाथ37 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड परिवार वालो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप देखे पूरा वीडियो

कुरुक्षेत्र में 3 बच्चों के पिता का मर्डर:मस्जिद के पास खून से लथपथ मिला शव; पत्नी को धमकाने घर में घुसे थे आरोपीकुरुक्ष...
29/07/2025

कुरुक्षेत्र में 3 बच्चों के पिता का मर्डर:मस्जिद के पास खून से लथपथ मिला शव; पत्नी को धमकाने घर में घुसे थे आरोपी

कुरुक्षेत्र के शांति नगर (कुरड़ी) गांव में खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। देर रात 2 लोग उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। सुबह मस्जिद के पास उसका शव पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी थी।मृतक की शिनाख्त अजैब सिंह (34) निवासी शांति नगर के रूप में हुई। अजैब सिंह मेहनत-मजदूरी करता था। अजैब सिंह बीती शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकला था। उसके बाद पूरी रात घर नहीं आया था। अजैब सिंह अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गया।

आरोपी 2 बार घर आए

अजैब सिंह की पत्नी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9:30 बजे दिलबाग सिंह और शराफत अली उसके घर में घुस आए थे। आते वे दोनों उसके बच्चे और भाई को धमकाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। वह चिल्लाई तो दोनों आरोपी भाग निकले।

रात 12 बजे दी धमकी

इस दाैरान उसका पति घर पर नहीं था। रात करीब 12 बजे आरोपी फिर से उसके घर में आए और साफ तौर पर उसके पति को जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। सुबह होते ही उसके पति अजैब सिंह का शव मस्जिद के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

थाना झांसा के SHO गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने रीना देवी की शिकायत पर दिलबाग सिंह और शराफत अली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप कॉनमैन किरण पटेल को भूले नहीं होंगे, जिसने खुद को PMO का शीर्ष अधिकारी बताकर खूब सरकारी मेहमान नवाजी करवाई। अब इनसे भ...
29/07/2025

आप कॉनमैन किरण पटेल को भूले नहीं होंगे, जिसने खुद को PMO का शीर्ष अधिकारी बताकर खूब सरकारी मेहमान नवाजी करवाई।

अब इनसे भी एक हाथ आगे हर्षवर्धन जैन नामक ठग ने गाज़ियाबाद में एक फर्जी Embassy (दूतावास) ही खड़ी कर दी।

वह खुद को कई छोटे देशों का Ambassador बताया करता और डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियों से चलता।

उसके पास से 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और यहां तक कि विदेश मंत्रालय की मोहर भी मिली है !!

"कहां है विकास? | कुरुक्षेत्र के कनीपला गांव से ग्राउंड रिपोर्ट"कनीपला गांव, जिला कुरुक्षेत्र —यहां पंचायती ज़मीन पर कुछ...
29/07/2025

"कहां है विकास? | कुरुक्षेत्र के कनीपला गांव से ग्राउंड रिपोर्ट"

कनीपला गांव, जिला कुरुक्षेत्र —
यहां पंचायती ज़मीन पर कुछ लोगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा अब गांव की मूलभूत सुविधाओं पर सीधा हमला बन चुका है।
👉 33 फुट की गलियों को प्लॉट बता कर कब्जा कर लिया गया है, जिससे रास्ता इतना सकरा हो गया है कि आम नागरिक का निकलना मुश्किल हो गया है।
👉 गंदगी, गटर जाम और मच्छरों की भरमार से बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

लोगों की शिकायतों के बावजूद —
⚠️ सरपंच महोदय जिम्मेदारी से बचते नजर आए
⚠️ BDPO और SDO ऑफिस को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

गांव के चारों ओर ऐसे कई नज़ारे हैं —
जहां स्वच्छता और विकास सिर्फ पोस्टरों और घोषणाओं तक सीमित रह गया है।
📸 तस्वीरें सब कुछ कह रही हैं!

अब सवाल उठता है – क्या प्रशासन सो रहा है?
और क्या ग्रामीणों की आवाज़ ऐसे ही दबती रहेगी?

28/07/2025

नगला फार्म के सरपंच की गाड़ी पर दो ट्रैक्टर से ह*मला, सरपंच ने गाड़ी छोड़ खेतों में भागकर बचाई जा*न, बोले सरपंची को लेकर रंजिश हैं पूर्व विधायक के भाई पर आरोप, गाड़ी के आगे पीछे ट्रैक्टर मा*रा, SHO मौके पर पूरा गांव इकठ्ठा

IAS अभिनव सिवाच ने SDM पिहोवा का आज कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा जनहित कार्यों को गति देंगे। सिवाच छह महीने दिल्ली में ...
28/07/2025

IAS अभिनव सिवाच ने SDM पिहोवा का आज कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा जनहित कार्यों को गति देंगे। सिवाच छह महीने दिल्ली में भी SDM रह चुके हैं। 2023 बैच से हैं।

28/07/2025
28/07/2025

राज्य स्तरीय #तीज_महोत्सव

27/07/2025

पुलिस विभाग औऱ रोडवेज विभाग के सभी कर्मचारियों को दिल से नमन
जिन्होंने CET परीक्षा के दौरान लोगों का भरपूर साथ दिया

"तीज उत्सव" के पावन अवसर पर आज प्रदेशभर से संत कबीर कुटीर में पधारी मेरी सभी बहनों और बेटियों को शगुन की कोथली देकर ढेर ...
26/07/2025

"तीज उत्सव" के पावन अवसर पर आज प्रदेशभर से संत कबीर कुटीर में पधारी मेरी सभी बहनों और बेटियों को शगुन की कोथली देकर ढेर सारी मंगलकामनाएँ दीं।

तीज का पर्व म्हारे हरियाणा में त्यौहारों के आरंभ का प्रतीक माना जाता है। आज इस उत्सव के शुभ अवसर पर मैं भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से हरियाणा के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई खुशियों और उमंग के आगमन की कामना करता हूँ।

इंद्री के गांव राजेपुर में शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो ट्रांसफार्मर चोरों को पकड़ा गया था  ! मिली जानकारी के मुता...
26/07/2025

इंद्री के गांव राजेपुर में शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो ट्रांसफार्मर चोरों को पकड़ा गया था ! मिली जानकारी के मुताबिक जिनमे से एक रशीद मलिक जो कि सपा पार्टी का नेता है ! समाज सेवा इसके लिए सिर्फ एक ढोंग हैं इस्का असली काम ट्रांसफार्मर चोरी ट्यूबवेल की तारे चोरी व मोटर चोरी करना है

Address


Telephone

+918059999567

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of You posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Voice of You:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share