Kurukshetra Files

Kurukshetra Files Bringing you real stories from the land of Kurukshetra — fast, factual, and fearless. Your voice. Your news. Stay connected, stay updated.

From local updates to ground reports, we keep you informed with clarity and truth.

08/05/2026

कुरुक्षेत्र में ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर फेंका कीचड़...
JJP कार्यकर्ता हुए नाराज

हरियाणा के Kurukshetra में पूर्व उप प्रधानमंत्री Devi Lal की प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही Jannayak Janta Party (JJP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा की सफाई कर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पार्टी नेताओं को सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्वों ने ताऊ देवीलाल पार्क में लगी चौधरी देवी लाल की प्रतिमा पर कीचड़ और गारे के लोथड़े फेंक दिए हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा से कीचड़ साफ किया। पार्टी ने शनिवार को इस मामले को लेकर बैठक बुलाने की घोषणा की है।

थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके JJP नेता Yogesh Sharma भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि हरियाणा की उस विरासत और सोच का अपमान है, जिसे लोग जननायक के नाम से जानते हैं।

योगेश शर्मा ने बताया कि उन्हें शाम करीब 7 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोन आया था, जिसने प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने की जानकारी दी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ पार्क पहुंचे, जहां प्रतिमा के चेहरे और पगड़ी तक पर कीचड़ और गारे के निशान मिले। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रतिमा की सफाई करवाई गई।

उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना है कि जीटी रोड जैसे व्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

JJP नेताओं ने कहा कि शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही प्रतिमा स्थल पर दोबारा सफाई अभियान भी चलाया जाएगा ताकि लोगों में गलत संदेश न जाए।

30/04/2026

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बदला मिजाज, कई इलाकों में ओलावृष्टि

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले पड़े। अचानक हुई ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों और खुले में रखी उपज को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले तेज हवाएं चलीं, इसके बाद बारिश शुरू हुई और कुछ देर तक ओले गिरते रहे। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग पहले ही हरियाणा के कई जिलों, जिनमें कुरुक्षेत्र भी शामिल है, में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जता चुका है। हाल ही में जारी रिपोर्ट में कुरुक्षेत्र में भी ओलावृष्टि दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। 

किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो गेहूं की खरीद प्रक्रिया और खेतों में बची फसलों पर असर पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

ऑपरेशन स्माइल के तहत एक बच्चा रेस्क्यू, परिजनों से मिलायाजिला पुलिस टीम ने “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत एक बच्चे को सफल...
28/04/2026

ऑपरेशन स्माइल के तहत एक बच्चा रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

जिला पुलिस टीम ने “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत एक बच्चे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसके परिजनों के हवाले किया है।

हरियाणा पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और गुमशुदा बच्चों की खोज के साथ-साथ मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैं।

लाडवा फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तारलाडवा में घर पर गोली चलाने के मामले में जिला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ...
28/04/2026

लाडवा फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार

लाडवा में घर पर गोली चलाने के मामले में जिला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार यादव उर्फ बीडी निवासी दप्पर, जिला मोहाली और अरुणवीर सिंह उर्फ अन्नु निवासी टिवाना, जिला लालडू (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपियों को वारदात के लिए मोटरसाइकिल और हथियार उपलब्ध करवाए थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तारकुरुक्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर...
28/04/2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पारस निवासी गांव खानपुर राजपुतान, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौतहरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक हेड ...
24/04/2026

कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शाहाबाद के जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन किनारे उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

मृतक की पहचान अंबाला जिले के सोंटी गांव निवासी नरमेल सिंह (38) के रूप में हुई है। वह थाना झांसा के अंतर्गत ERV (डायल-112) पर तैनात थे। नरमेल सिंह 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और लंबे समय तक गुप्तचर विभाग (CID) में सेवाएं दीं। वर्ष 2024 में उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र में लगाई गई थी।

परिजनों के अनुसार, नरमेल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। 19 अप्रैल को उन्हें अंबाला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 23 अप्रैल को वह बिना डिस्चार्ज लिए घर लौट आए।

24 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे वह बाइक लेकर घर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे GRP को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर मिली बाइक (HR01AR7495) के जरिए उनकी पहचान की गई।

परिवार का कहना है कि करीब एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। फिलहाल GRP मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

23/04/2026

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में JJP नेताओं और CSO के बीच तीखी बहस, FIR को लेकर बढ़ा विवाद

कुरुक्षेत्र में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेताओं पर दर्ज FIR का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को JJP के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा अपने समर्थकों के साथ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां वे वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन देने आए थे।

इस दौरान उनकी यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर आनंद कुमार के साथ तीखी बहस हो गई। JJP नेताओं ने FIR में नाम शामिल करने को लेकर CSO से सवाल किए। इस पर CSO ने घटना की वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस को जांच के लिए शिकायत देने की बात कही, जिससे विवाद और बढ़ गया।

नारेबाजी और हंगामा

मामले के दौरान JJP कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट विरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और हालात को शांत कराया। बाद में JJP नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिस पर जांच का आश्वासन दिया गया।

गेट बंद करने का आरोप

JJP नेताओं ने आरोप लगाया कि CSO ने उन्हें देखकर VC कार्यालय के गेट बंद करवा दिए और जानबूझकर अंदर नहीं जाने दिया। साथ ही CSO ने उनका ज्ञापन लेने से भी इनकार कर दिया। JJP ने VC से CSO को सस्पेंड करने की मांग की है।

7 अप्रैल के कार्यक्रम से जुड़ा मामला

CSO के अनुसार, 7 अप्रैल को डॉ. आरके सदन में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना था। यह बुकिंग असिस्टेंट प्रोफेसर अजायब सिंह के माध्यम से हुई थी।

हालांकि, आरोप है कि कार्यक्रम में बाहरी लोगों की एंट्री हुई और सामाजिक विषय के बजाय राजनीतिक भाषण दिए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान करीब 80 कुर्सियां तोड़ी गईं और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

डॉ. खैहरा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए 42 हजार रुपये और सुरक्षा के लिए 25 हजार रुपये जमा कराए गए थे। इसके बावजूद घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही।

नुकसान की भरपाई पर सहमति

JJP नेताओं का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मुलाकात कर नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद FIR दर्ज करना गलत है।

SP से मुलाकात

मामले को लेकर JJP नेताओं ने SP चंद्रमोहन से मुलाकात कर FIR रद्द करने और CSO के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि तोड़फोड़ जानबूझकर नहीं की गई थी और वे पहले ही नुकसान की भरपाई के लिए तैयार थे।

फिलहाल, यह मामला प्रशासन और JJP नेताओं के बीच टकराव का रूप ले चुका है, और आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

गन प्वाइंट पर ज्वेलरी की दुकान पर लूट, नकाबपोश बदमाश फरारहरियाणा के Ladwa Kurukshetra में मंगलवार रात मेन बाजार स्थित एक...
21/04/2026

गन प्वाइंट पर ज्वेलरी की दुकान पर लूट, नकाबपोश बदमाश फरार

हरियाणा के Ladwa Kurukshetra में मंगलवार रात मेन बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर गन प्वाइंट पर लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बजाजा बाजार निवासी दुकानदार शुकलप कुमार अपनी दुकान पर बैठे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे दो युवक बाइक पर आए और दुकान के बाहर रुके। इनमें से एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा और आते ही शुकलप के पेट पर पिस्टल तान दी।

तिजोरी की चाबी मांगकर धमकाया

बदमाश ने दुकानदार को डराते हुए तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर उसने शुकलप के हाथों से दो अंगूठियां उतरवा लीं और जेब से पर्स निकाल लिया। जाते समय उसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

साथी के साथ बाइक पर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस जुटी जांच में

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में युवती ने लगाई फां #सी, 3 दिन पहले पति ने भी किया था सुसाइडहरियाणा के Kurukshetra में एक दिल दहला देने वा...
21/04/2026

कुरुक्षेत्र में युवती ने लगाई फां #सी, 3 दिन पहले पति ने भी किया था सुसाइड

हरियाणा के Kurukshetra में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पीजी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार सुबह युवती ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पीजी संचालक ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।

मृतका की पहचान मानसी उर्फ देवी (21) के रूप में हुई है, जो Jind जिले के नंदगढ़ गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले उसके पति विक्रम (26), निवासी Tarawadi Karnal ने भी आत्महत्या कर ली थी।

3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

मानसी और विक्रम ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद तरावड़ी में किराए के मकान में रह रहे थे। मानसी ने अपने हाथ पर विक्रम के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ था।

अनबन के चलते अलग रहने लगे

बताया जा रहा है कि कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले मानसी कुरुक्षेत्र आ गई और सेक्टर-13 स्थित एक पीजी में रहने लगी। वह यहां नौकरी की तलाश कर रही थी।

पति ने ननिहाल में की आत्महत्या

पत्नी के अलग होने के बाद विक्रम अपने ननिहाल, करनाल के गांव चौपड़ी चला गया था। वहीं एक किराए के कमरे में उसने तीन दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

पूछताछ से पहले ही उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, करनाल पुलिस ने मानसी को मंगलवार को पति के सुसाइड केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ही उसने सोमवार रात को फांसी लगा ली। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई को मैसेज भेजा—“अब सहा नहीं जा रहा, मैंने विक्रम के कोई पैसे नहीं लिए।”

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Karnal पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि पूरे मामले की कड़ी जोड़ी जा सके।

कुरुक्षेत्र डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार के मुताबिक, मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

एजेंट से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के हल...
21/04/2026

एजेंट से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के हलालपुर गांव में एक किसान की मौत के बाद तनाव का माहौल बन गया। मृतक लाभ सिंह ने कथित तौर पर इमिग्रेशन सेंटर संचालक से परेशान होकर 5 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पिछले 16 दिनों से उनका इलाज PGI Chandigarh Sector 32 में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार शाम जब लाभ सिंह का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

लेन-देन और ऑस्ट्रेलिया भेजने का मामला

मृतक के रिश्तेदार संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इमिग्रेशन सेंटर संचालक संदीप कुमार ने लाभ सिंह को परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। इसके लिए उनके खाते में “शो मनी” दिखाने के नाम पर करीब 45 लाख रुपए अलग-अलग समय पर डलवाए गए।

आरोप है कि बाद में इनकम टैक्स का डर दिखाकर लाभ सिंह से 2 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने पैसे वापस देने या जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

साजिश और दबाव के आरोप

परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता मेघराज सैनी की भी भूमिका है और दोनों ने मिलकर लाभ सिंह को फंसाया। हालांकि पुलिस के अनुसार, दर्ज बयान में मेघराज सैनी का नाम नहीं आया है।

बयान दर्ज करने में देरी का आरोप

परिवार का कहना है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद भी पुलिस ने तुरंत बयान दर्ज नहीं किए। बाद में 10 अप्रैल को एसपी से गुहार लगाने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए गए।

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

परिवार और ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुलिस का पक्ष

थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह के मुताबिक, मामले में आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और किसान के साथ हुई कथित धोखाधड़ी व दबाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Address

1373/10 Mohan Nagar
Kurukshetra
136118

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurukshetra Files posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share