14/09/2022
एक बात आज आप सबके साथ साँझा कर रहा हूँ आज १५/९/२००२२ को मुझे कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा हिन्दी दिवस के इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जा रहा है। संयोजक टीम का दिल से आभार-
विश्व के तमाम हिन्दी प्रेमी और हिन्दी के विश्व विख्यात साहित्यकारों को आज हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।ग्लोबल हिन्दी साहित्य शोध संस्थान का हमेशा प्रयास रहता है कि हिन्दी एक दिन विश्व की भाषा बनेगी और इसको लेकर संस्थान हर वर्ष विश्व के किसी ना किसी देश या भारत के किसी विश्वविद्यालय या महाविधालय में कोई ना कोई हिन्दी सम्मेलन का आयोजन करते रहे है ।इसके साथ विश्व विख्यात टीवी चैनल Global 24 Live tv भी अपने माध्यम से हिन्दी की धमक विश्व के कौने -कौने तक पहुँचा रहा है। आप भी सब ग्लोबल हिंदी साहित्य शोध संस्थान और Global 24 Live tv के साथ जुड़ कर इस मुहीम का भाग बने । आप सबका साथ ही इस मुक़ाम को हासिल करवा सकता है।
एक बार फिर आप सबको हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप का अपना
डॉक्टर कामराज सिन्धु