City Life 24

City Life 24 शहर से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबर और शहर से जुड़े हर बात शहर का इतिहास आपके बीच में लाते रहेंगे
(1)

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से शिष्टाचार भेंट की। जनरल सेठ ने प्रधानमंत्री बालेन...
18/08/2026

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से शिष्टाचार भेंट की। जनरल सेठ ने प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की। बालेन शाह के पास नेपाल के रक्षा मंत्रालय का प्रभार भी है। इससे एक दिन पहले ही भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ को नेपाली सेना में जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बालेन शाह शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री होने के कारण उन्होंने भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ शिष्टाचार मुलाकात की है....

हरियाणा में कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट मंगलवार को बीजेपी सांसद बृज भूषण का नाम सुनते ही भड़क गईं। विधायक विनेश फोगाट...
18/08/2026

हरियाणा में कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट मंगलवार को बीजेपी सांसद बृज भूषण का नाम सुनते ही भड़क गईं। विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। महिला पहलवान आंदोलन से लेकर बीजेपी जुलाना विधायक ने हमला बोला। फोगाट ने कहा कि पैसे और प्रभाव के बल पर महिलाओं परअत्याचार हुआ।

झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल की सारी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। लेकिन रांची में पिछले...
18/08/2026

झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल की सारी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। लेकिन रांची में पिछले 25 दिनों के प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर 16 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार की ओर से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग मान ली गई, इसलिए उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। लेकिन अभी छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा....

कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है. इस बीच महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक स्कूल के शराबी ...
18/08/2026

कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है. इस बीच महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक स्कूल के शराबी प्रिंसिपल पर कार्रवाई हुई है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. प्रिंसिपल दारू पीकर स्कूल आता था. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस बारे में जानकारी दी है. दीपके ने कहा कि यहां के गांव वालों ने अभी तक पांच बार लिखित में शिकायत की थी. इसके बावजूद भी यहां के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन जब हमने शनिवार को ये मुद्दा उठाया और हमने कहा कि अगर उस प्रिसिंपल को हटाया नहीं जाता है तो हम यहां पर आंदोलन करेंगे. आज सुबह उस प्रिंसिपल को हटाया गया.

अभिनेता सनी देओल ने तंबाकू और पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी है।सनी देओल ने कहा कि वह पान मसाला का ...
18/08/2026

अभिनेता सनी देओल ने तंबाकू और पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी है।

सनी देओल ने कहा कि वह पान मसाला का विज्ञापन नहीं करते और न ही भविष्य में कभी करेंगे। उनके मुताबिक, उन्हें ऐसे कई ऑफर मिलते हैं, लेकिन वह उन्हें ठुकरा देते हैं क्योंकि वह ऐसी किसी चीज का प्रचार नहीं करना चाहते, जिस पर उन्हें खुद विश्वास नहीं है।

उन्होंने माना कि पैसा बहुत बड़ी चीज है और हर किसी को आकर्षित करता है, लेकिन सिर्फ पैसों के लिए ऐसा काम करना उन्हें मंजूर नहीं। सनी देओल ने कहा कि उनका ज़मीर उन्हें ऐसी चीजों का प्रचार करने की इजाजत नहीं देता।

उनका यह बयान उन सितारों के लिए भी एक साफ संदेश है, जो मोटी फीस के बदले तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों का विज्ञापन करते हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) पर सख्त रुख अपनाते हुए 5 लाख रुपये की पेनल्टी ठोकी है। य...
18/08/2026

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) पर सख्त रुख अपनाते हुए 5 लाख रुपये की पेनल्टी ठोकी है। यह पूरा विवाद पुणे स्थित 'गुरुनानक डेरी एंड स्वीट्स' से जुड़ा है, जहां फूड पॉइजनिंग और साफ-सफाई में खामियों के आरोप लगाते हुए विभाग ने 12 जून को उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद शॉप ओनर ने 9 जुलाई को सभी आपत्तियों को दूर करते हुए अपनी कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा की और री-इंस्पेक्शन में दुकान ने शानदार 98% फूड सेफ्टी स्कोर भी हासिल किया, मगर इसके बावजूद विभाग ने पूरे 34 दिनों तक लाइसेंस रिस्टोर करने में टालमटोल की जिसकी वजह से कारोबारी को तकरीबन 8.5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र वी घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की बेंच ने एफडीए के रवैये और आईएएस अफसर तुकाराम मुंढे के कामकाज पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आपका इरादा भले नेक हो, लेकिन आप अपनी हदें पार कर रहे हैं। अदालत ने स्वीट शॉप को तत्काल खोलने की मंजूरी देते हुए एफडीए को 30 दिनों के भीतर हर्जाने के 5 लाख रुपये पीड़ित दुकानदार को अदा करने का कड़ा निर्देश जारी किया है....

चंडीगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित करने के लिए, पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल...
18/08/2026

चंडीगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित करने के लिए, पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि इस वर्ष सितंबर के मध्य तक 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें आधिकारिक तौर पर पी.आर.टी.सी. (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

यह घोषणा चल रहे बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और सेवा विस्तार का मूल्यांकन करने के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक व्यापक समीक्षा बैठक के बाद की गई। परिवहन मंत्री ने खुलासा किया कि ये पूरी तरह से निर्मित मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार और डिलीवर की जा रही हैं।

उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान, परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से नवीन विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.आर.टी.सी. और पनबस दोनों की लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता और परिचालन मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आय के साधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने घोषणा की कि राज्य के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "इससे सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी, जो 20 वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में ले जाएगी।"

18/08/2026

UGC को लेकर हो रही पदयात्रा का कल कुरुक्षेत्र में होगा आगमन इसके चलते अशोक शर्मा ने की प्रेस वार्ता कुरुक्षेत्र

#यूजीसी Ashok Kumar

मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल....
18/08/2026

मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल....

फर्क साफ है....
18/08/2026

फर्क साफ है....

Address

Kurukshetra
136118

Telephone

+918295786880

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Life 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City Life 24:

Shortcuts

Share