Haryana Raftaar News

Haryana Raftaar News हरियाणा रफ़्तार न्यूज़ आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज ।40 सेकंड के छोटे वीडियो से लेकर लंबे
(2)

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां असम के बाढ़ में फंसी हुई हैं ...
03/08/2026

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां असम के बाढ़ में फंसी हुई हैं और वहां सबकुछ बर्बाद हो चुका है। एक्ट्रेस ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित नजीरा में उनका पूरा परिवार फंसा है। फैंस देवोलीना के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करके असम में आई भयानक बाढ़ पर रिएक्ट किया है। अपने परिवार के हालात के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां अभी बाढ़ से प्रभावित नजीरा में फंसी हुई हैं, जिससे वह बहुत परेशान और बेबस महसूस कर रही हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में सोमवार सुबह झज्जर चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ...
03/08/2026

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में सोमवार सुबह झज्जर चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोकलगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 18 वर्षीय किशन और 50 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। किशन मूल रूप से राजस्थान के कंकड़वाला गांव का निवासी था और पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ रेवाड़ी की पुष्पा वाटिका कॉलोनी में रह रहा था। वहीं, नरेंद्र पटौदी के निकट स्थित दादावास गांव का निवासी था। दोनों सोमवार सुबह एक धार्मिक कथा में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

एक्टर सनी देओल ने अपने बेटे के साथ तख्त श्री हरिमंदिर, पटना साहिब में मत्था टेका
03/08/2026

एक्टर सनी देओल ने अपने बेटे के साथ तख्त श्री हरिमंदिर, पटना साहिब में मत्था टेका

हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, उमस से लोगों को जल्द मिलेगी राहत
03/08/2026

हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, उमस से लोगों को जल्द मिलेगी राहत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ...
03/08/2026

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार (2 अगस्त) को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने देर रात बारामूला के शीरी इलाके के गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (नौ मिमी), एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में कई लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्...
03/08/2026

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में कई लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर भूमि पेडनेकर ने आवाज उठाई और कहा कि ये गलत है, लेकिन उन्हें ही अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 के विरोध में एक महीने से अधिक समय तक चले प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा पर प्रतिक्रिया देकर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर युवाओं को सलाह दी कि वे अपना गुस्सा जाहिर करते समय अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें, क्योंकि उनके अनुसार यह देश की संस्कृति नहीं है। लेकिन, इंटरनेट पर लोगों ने तुरंत यह बात उठाई कि उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों की पिटाई, उन पर लाठीचार्ज और बंदूकें तानने जैसी घटनाओं पर कुछ नहीं कहा। अब एक्ट्रेस को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग उनके कमेंट को 'चुनिंदा' और जमीनी हकीकत से दूर बता रहे हैं।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेक...
03/08/2026

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहराया जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी.। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए हमलावर को बीजेपी कार्यकर्ता होने का दावा ठोक दिया है। पप्पू यादव ने कहा, "PM साहब और गृह मंत्री जी बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दी है?" उन्होंने कहा कि यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया।

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। 'आदिपुरुष' में हुई बड़ी गलतियों के बाद श्री रामलीला महास...
03/08/2026

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। 'आदिपुरुष' में हुई बड़ी गलतियों के बाद श्री रामलीला महासंघ ने फिल्ममेकर्स को चेतावनी दी है कि उन्हें रिलीज के पहले महासंघ को फिल्म दिखानी होगी, वरना वो सिनेमाघरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

श्री रामलीला महासंघ ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायणम्' की वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले उसकी एक प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है। वे चाहते हैं कि 2023 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की तरह इस पौराणिक महाकाव्य को गलत तरीके से न दिखाया जाए। रामलीला महासंघ के प्रेस नोट के अनुसार, महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने 'रामायणम्' के फिल्ममेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की है कि इस दिवाली पर भारत और विदेशों में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए।

03/08/2026

मुंबई के ओपेरा हाउस क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान से खरीदी गई काजू कतली में जंग पिन मिलने का मामला सामने आया है।
ग्राहक के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को खरीदी गई मिठाई अपनी 3 वर्षीय बच्ची को खिलाने से ठीक पहले उनकी नजर पिन पर पड़ गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

03/08/2026

हार्दिक पंड्या ने महिका संगभगवान वेंकटेश्वर के लिए किए दर्शन

Address

Kurukshetra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Raftaar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Haryana Raftaar News:

Shortcuts

Share