Kurukshetra Today News

Kurukshetra Today News
(5)

09/07/2026

कुरुक्षेत्र के लोगों को मिली गर्मी से राहत, शुरू हुई तेरी बरसात

09/07/2026

अब पीपली जू मैं नहीं जाना पड़ेगा और रोंग साइड
सरस्वती बोर्ड ने बनाया सही तरीक़े से रास्ता जी टी रोड के दायी और की ओर से सरस्वती रिवर फ़्रंट से होते हुए रास्ता, मुख्यमंत्री नायब सैनी की योजना से हुआ कार्य सम्पन्न

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफतार ।कुरुक्षेत्र पुलिस में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ...
08/07/2026

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफतार ।

कुरुक्षेत्र पुलिस में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सेल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी गब्बर वासी डेहा कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 2 जून 26 को पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के निर्देशानुसार डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने एंटीनाकोटिक्स सेल की टीम के साथ मिलकर शाहबाद में सर्च अभियान चलाया था। सर्च अभियान के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गब्बर वासी डेहा कालोनी शाहबाद गांजा बेचने का काम करता है तथा अपने घर गांजा छुपाकर रखता है। सूचना पर पुलिस टीमों ने आरोपी के घर पर रेड की जहां पर उसके घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस टीम ने शाहबाद के मौजिज व्यक्तियों की मोजूदगी मे आरोपी के घर तलाशी ली तो आरोपी के घर से 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपी गब्बर के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज किया गया था।

दिनांक 8 जुलाई 2026 को एंटीनाकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह व सिपाही सचिन की टीम ने आरोपी गब्बर वासी डेहा कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद।कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया ह...
08/07/2026

घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी अमीर उर्फ दीपक वासी चीबा हाल वासी सिरसमा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरी शुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 2 जूलाई 26 को चिब्बा वासी महिला ने थाना झांसा मे दी अपनी शिकायत में बताया कि वह विधवा महिला है तथा अपने घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। दिनांक 1 जूलाई 26 को समय करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके बोधनी पेहवा चली गई थी। दिनांक 2 जूलाई 26 को समय करीब 5 बजे सांय जब वह अपने घर गांव चिब्चा में वापिस आई तो देखा कि घर के मेन गेट के साथ लगा छोटा गेट खुला मिला। जब उसने अन्दर जाकर चैक किया तो कमरे का ताला टूटा मिला व अन्दर सन्दूक व पेटी के अन्दर का सारा सामान व कपडे बैड पर बिखरे पड़े थे। सामान चैक करने पर पता चला कि उसके घर से सोने चांदी के गहने, करीब 12 हजार की नकदी नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्बारा की गई।

दिनांक 7 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरबख्श सिंह व राजेन्द्र सिंह की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी अमीर उर्फ दीपक वासी चीबा हाल वासी सिरसमा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा सभी सामान बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद ।कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गि...
08/07/2026

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद ।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जूलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई बलजीत सिहं, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सिपाही गौरव, सचिन व गाडी चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में देवी लाल चौंक कुरुक्षेत्र के पास कृष्णा संग्रालय के सामने सडक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता है। आज भी पंकज कुमार उर्फ भोला अपनी मोटरसाईकल नम्बर एचआर-07-टी-2852 पर कुछ समय पहले हैरोईन/चिट्टा बेचने के लिये थीम पार्क थानेसर मे स्टेज के पास आया है। जो अभी भी थीम पार्क मे हैरोईन/चिट्टा बेचने के लिये स्टेज के पास खडा है यदि थीम पार्क मे बनी स्टेज के पास मोटरसाईकिल पर खडे पंकज कुमार उर्फ भोला को काबू करके उसकी व उसकी मोटरसाईकिल की तालाशी ली जाये तो पंकज कुमार उर्फ भोला से काफी मात्रा मे हैरोइन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम थीम पार्क पहुंची जहां पर स्टेज के पास एक युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम पंकज कुमार उर्फ भोला वासी रामचंद्र कालोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

केयू में एडवांस डिप्लोमा इन जापानी भाषा (ब्लेंडेड मोड) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, 28 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन ...
08/07/2026

केयू में एडवांस डिप्लोमा इन जापानी भाषा (ब्लेंडेड मोड) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, 28 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विदेशी भाषा विभाग में संचालित एडवांस डिप्लोमा इन जापानी भाषा (ब्लेंडेड मोड) के एक वर्षीय सायंकालीन कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश अधिसूचना के अनुसार यह कार्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित किया जाएगा तथा इसमें कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। यह पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित योजना (सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम) के अंतर्गत संचालित होगा।
कला एवं भाषा संकाय की डीन प्रो. सुनीता सिरोहा ने बताया कि जापानी भाषा की बढ़ती वैश्विक मांग और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भाषा दक्षता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध करियर अवसरों के लिए तैयार करेगा। वर्तमान समय में जापान और भारत के बीच बढ़ते औद्योगिक, तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग के कारण जापानी भाषा विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। यह रियायती शुल्क 7 जुलाई 2026 से प्रभावी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, चयन सूची जारी करने की समय-सारिणी, सीट मैट्रिक्स, प्रवेश शुल्क तथा अतिरिक्त एवं सुपरन्यूमैरेरी सीटों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन में उपलब्ध कराई गई है।

मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद ।कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते ह...
08/07/2026

मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद ।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में कुलदीप उर्फ़ कल्लू वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 5 जुलाई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सत्यनारायण वासी डेरा लाडवा ने बताया कि वह आईसक्रीम का काम करता है। दिनांक 5 जुलाई 26 को सुबह डेरा लाडवा अपने घर पर सो रहे थे उसी समय उसकी मोटरसाईकिल को कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा की गई।

दिनांक 7 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य सिपाही महेश, सिपाही गौरव व अमित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी कुलदीप उर्फ़ कल्लू वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले में चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक अन्य मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से साकार हुआ कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का सपना17 जुलाई...
08/07/2026

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से साकार हुआ कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का सपना

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन भी होगा जनता को समर्पित

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई। कुरुक्षेत्र के इतिहास में 17 जुलाई एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से शहर के पांच प्रमुख रेलवे फाटक हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे, जिससे वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त थानेसर रेलवे स्टेशन भी यात्रियों को समर्पित किया जाएगा।

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने और थानेसर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण को सुनिश्चित कराने में सांसद नवीन जिन्दल ने लगातार प्रयास किए थे। सांसद नवीन जिन्दल ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया था और थानेसर में आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण की पुरजोर मांग रखी थी।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने पिछले वर्ष स्वयं थानेसर के पुराने रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने अपने मोबाइल से स्टेशन की वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा था और आग्रह किया था कि पुराने स्टेशन के स्थान पर एक आधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त थानेसर रेलवे स्टेशन विकसित किया जाए।

सांसद नवीन जिन्दल ने यह भी स्पष्ट किया था कि ब्रह्मसरोवर, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्यग्रहण मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं। सांसद नवीन जिन्दल की इस मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया है।

धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह भी आग्रह किया था कि एलिवेटेड ट्रैक पर बनने वाले थानेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के दोनों ओर प्लेटफॉर्म बनाए जाएं तथा स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार स्थापित किए जाएं, ताकि शहर के पुराने और नए दोनों हिस्सों से आने वाले यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सके।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेलवे निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने वाला विकास का मजबूत आधार है। इससे यातायात सुगम होगा तथा शहर के आर्थिक और आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र को यह ऐतिहासिक सौगात दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन सहित प्रत्येक क्षेत्र में नई विकास परियोजनाएं लाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार अवैध असले सहित गिरफ्तार ।आरोपी से एक देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद । कुरुक्षेत्र ...
08/07/2026

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार अवैध असले सहित गिरफ्तार ।

आरोपी से एक देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद ।

कुरुक्षेत्र 8 जून। कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करने का आरोपी को अवैध असल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जानलेवा हमला करने का आरोपी नबाव वासी गांव तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को अवैध असले सहित गिरफ्तार करके एक देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 07 जूलाई 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही दिनेश कुमार, एसपीओ गुरदेव व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही ईश्वर की टीम हुड्डा ग्रांऊड पेहवा मे नजदीक सरस्वती नदी पेहवा के पास गस्त पर थी। उसी समय एक लड़का पुलिस पार्टी को देखकर एकदम चीका रोड़ की तरफ मे भागने की कोशिश करने लगा और लड़खड़ाहट गिर गया। जिसको पुलिस टीम ने चोरी/नाजायज अस्ला होने के शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम नवाब वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली जो तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ। बरामदशुदा हथियार के बारे मे पूछने पर आरोपी कोई लाईसैंस व दस्तावेज पेश नही कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज: निरीक्षक प्रतीक

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि दिनांक 20 जून 26 को आरोपी ने संजय उर्फ दीपु रंधावा वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, व मोती उर्फ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व कुलदीप उर्फ जज वासी संधोली जिला कुरुक्षेत्र के साथ मिलकर सचिन वासी सतौडा को रंजिश के चलते गंडासी/डण्डो से जान से मारने की नीयत से चोटें मारकर फरार हो गये थे।

08/07/2026

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्यालय कुरुक्षेत्र में मीरी पीरी कॉलेज के डॉक्टर ओर स्टाफ सैलरी ना मिलने पर का आज 2 घंटे तक दिया सांकेतिक धरना

Address

Kurukshetra
Kurukshetra
136119

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurukshetra Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kurukshetra Today News:

Shortcuts

Share