21/09/2024
थानेसर हलके में तेजी से आगे बढ़ रहा भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा का जनसंपर्क अभियान
कुरुक्षेत्र के रेलवे कॉलोनी और खासपुर गांव में अनेक जगहों पर मिला भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा को अपार समर्थन
थानेसर 20 सितंबर। थानेसर हलके से बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सुधा के जनसंपर्क अभियान ने हलके में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। रेल हेड कुरुक्षेत्र लेबर के सम्मानित जनों रामेश्वर, रामाशीष, दीपक, अमित की संयोजकता में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ने भाग लिया। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर थानेसर को लेकर अपने विजन को सांझा किया तथा प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवाया और उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रवासियों की भीड़ देखकर यही प्रतीत हो रहा था की लोग भाजपा के कार्यकाल से खुश है और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर उत्सुक है। इस कार्यक्रम में अनिल पासवान, पूर्वांचल जिला संयोजक राजीव राय, अनिल, पवन, यादराम, मनोज चौधरी, सतीश, प्रेम, हरिदर्शन, नरेश, मूलचंद, बलबीर, राजू, जियालाल, राजेश पासवान, अरुण, पूर्ण राजपूत, रवि कश्यप, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए थानेसर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हलका क्षेत्र के खासपुर गांव में विभिन्न स्थानों पर मंडल अध्यक्ष रजनीश, व शीशपाल की संयोजकता में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों का आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हलके में जनता के इस प्रकार के उत्साह और विश्वास से विधानसभा थानेसर के हर बूथ पर कमल खिलना तय है। इस कार्यक्रम में डीपी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नरेश खासपुर, रमेश, रजनीश, मुकुंद सुधा, ब्रजपाल, सुरेंद्र, चंदगी राम, जिला राम, शेर सिंह, बंसी लाल, इंदराज व रामेश्वर आदि मौजूद रहे।