Haryana Vishesh News 24

Haryana Vishesh News 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Haryana Vishesh News 24, Media/News Company, ladwa Road pipli, Kurukshetra.

For News & Advertisement

Email :[email protected]

हरियाणा विशेष न्यूज़ 24 आपको विश्वास और सच्चाई के साथ हर खबर प्रदान करता है, हरियाणा से जुड़ी हुई हर खबर को जानने के लिए अभी फॉलो करें-

सदन की बैठक नगर निगम का जेई सस्पैंड, बिजली निगम के जेई पर भी गिरी गाजपार्षदों की शिकायत के बाद मेयर की सिफारिश पर कमिश्न...
16/09/2026

सदन की बैठक नगर निगम का जेई सस्पैंड, बिजली निगम के जेई पर भी गिरी गाज

पार्षदों की शिकायत के बाद मेयर की सिफारिश पर कमिश्नर ने दिए आदेश

विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर एक एजेंसी की डी-बार

मेयर की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

यमुनानगर। नगर निगम सदन की साधारण बैठक बुधवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, अवैध कॉलोनियों, प्रदूषण, यातायात, सफाई, स्वास्थ्य, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर व विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों से जुड़े 44 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जबकि दो प्रस्तावो में पूर्व में हुई सदन की बैठको में पास हुई प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई। बैठक में पार्षदों ने नगर निगम के एक जेई के खिलाफ प्रॉपर्टी आईडी बनाने और अन्य कार्यों में परफॉमेंस सही नहीं होने पर कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मेयर सुमन बहमनी की सिफारिश पर संबंधित जेई को सस्पैंड कर दिया। वहीं वार्ड 3 में दो माह बाद भी बिजली का क्षतिग्रस्त पोल ठीक न करने पर बिजली निगम के एक जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर एक एजेंसी को डी बार किया गया है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सदन की बैठक को कुछ विभागों के उच्च अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। आज की सदन की बैठक में दूसरे विभागों से जो उच्च अधिकारी अनुपस्थित है, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
बैठक में जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी ने अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया गया। सदन की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आए अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर बीते 6 माह में 160 चालान किये गये, जबकि 2 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया। बिजली निगम एसडीओ ने बताया कि हमने 47 साइट से बिजली के पोल पर लगी अवैध केबल तार काट दिए गए है। पुलिस विभाग के डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इस साल हमने अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 116 केस दर्ज कर 216 आरोपी गिरफ्तार किए है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 5 हजार चालान, 415 नो पार्किंग के चालान किए है। इनके अलावा शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, हरीश कुमार, मनदेव कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, सुरेंद्र दहिया, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहें।

--------
विकास कार्याें से संबंधित इन प्रस्तावों पर लगी मुहर -

- वार्ड नंबर 1 में नालागढ़ व भोले का माजरा गांव की सभी गलियों, नालियों एवं मुख्य रास्तों का निर्माण व सुधार करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 3 में जगाधरी प्रकाश चौक से त्रिवेणी चौक तक सड़क चौड़ी की जाएगी। वार्ड के सभी श्मशान घाटों में सफाई, ईंधन रखने के लिए शेड, शौचालय, पेयजल, लाइट, बैठने के लिए बेंच, गेट व बाउंड्रीवॉल आदि कार्य करवाए जाएंगे तथा गांवों में बस क्यू शेल्टर भी बनाए जाएंगे।

- वार्ड नंबर 4 में कृष्ण का माजरा गांव के श्मशान घाट की निशानदेही करवाकर चारदीवारी, अंतिम संस्कार शेड, पानी के नल व बैठने की व्यवस्था करवाई जाए।

- वार्ड नंबर 5 में रामलीला भवन के पास बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करते हुए पानी को आईपीएस के माध्यम से अशोक विहार की ओर स्थित नाले में डायवर्ट किया जाएगा। राजन गली व धोबी मोहल्ला की सड़क और दोनों तरफ नालियां बनाई जाएंगी।

- वार्ड नंबर 6 में मटका चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक साइड वर्म तथा मटका चौक से कुष्ठ आश्रम तक मास्टिक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। दुर्गा गार्डन में रविदास मंदिर की बाउंड्रीवॉल, शौचालय, किचन शेड व आवश्यक फुटपाथ बनाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 7 में सेक्टर-17 की पांचों मुख्य एंट्री का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पौधारोपण, सफाई एवं अन्य विकास कार्य करवाकर एंट्री प्वाइंट आकर्षक बनाए जाएंगे।

- वार्ड नंबर 8 में संगम स्पोर्ट्स से संतपुरा गुरुद्वारा तक टाइलिंग एवं नालियों का निर्माण, फेस-2 में संतपुरा गुरुद्वारा से डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक व भगत सिंह चौक से साई होंडा शोरूम तथा यमुना क्लब से सुभाष गर्ग के घर तक नई नालियां बनाई जाएंगी।

- वार्ड नंबर 9 के कीर्ति नगर के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, ईस्ट भाटिया नगर स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में शेड व हॉल, मॉडल कॉलोनी समेत विभिन्न गलियों में सड़क व जल निकासी कार्य तथा पार्कों में नाम के बोर्ड आदि लगाए जाएंगे।

- वार्ड नंबर 11 में इंदिरा आवास कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत कर स्टोर, शौचालय व बिजली कनेक्शन की व्यवस्था और राजा राम कॉलोनी की विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 12 में शंभू कॉलोनी, रायपुर माजरा, गधौली माजरा तथा अन्य क्षेत्रों में विभिन्न गलियों, नालियों व सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। कामी माजरा में श्मशान घाट एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण तथा आवश्यक सड़क निर्माण करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 13 में गांव ममीदी के जोहड़ से अवैध अतिक्रमण हटाकर वहां ट्रैक, लाइट, जिम आदि की सुविधा विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुराने व क्षतिग्रस्त हॉल को गिराकर नया हॉल बनाया जाएगा। जम्मू कॉलोनी की विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 14 में यमुना नहर से विश्वकर्मा चौक तक दोनों तरफ आरसीसी नाला बनाया जाएगा। सहारनपुर रोड पर एसवीटीसी ट्रांसपोर्ट से गढ़ी गुजरान सरकारी ट्यूबवेल तक दोनों तरफ नाले एवं सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम की सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 15 में विजय कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र के लिए जसवंत कॉलोनी में निगम की खाली भूमि पर सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 15 में ओपी जिंदल पार्क से खालसा कॉलेज तक जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोल्डन कॉलोनी में सड़क के दोनों ओर बड़ी क्षमता की स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाकर इसे जिंदल पार्क में बने आईपीएस से जोड़ा जाएगा।

- वार्ड नंबर 16 में लक्ष्मी गार्डन, कृष्णा नगर व सत्यम नगर में विभिन्न गलियों व स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा।

- वार्ड नंबर 16 में राजा गार्डन की मुख्य सड़कों से 6-7 इंच नीचे स्थित दोनों सड़कों को उचित लेवल तक ऊंचा कर पुनर्निर्माण तथा जलभराव के स्थायी समाधान के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी। लेबर कॉलोनी गेट से न्यू हैप्पी स्कूल तक मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण तथा गांधी नगर में शर्मा स्वीट्स की पीछे वाली गली का पुनर्निर्माण व स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य करवाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 17 में कैंप क्षेत्र की पुरानी मडहड कॉलोनी की क्षतिग्रस्त गलियों का निर्माण किया जाएगा। पुराने व
अवरुद्ध पीवीसी पाइप हटाकर नए एचडीपीई पाइप लगाए जाएंगें। कैंप मार्केट, वीना नगर एक्सटेंशन, गुलाब नगर रोड, रादौर रोड पर विश्वकर्मा चौक से सागर मिल तक तथा आदर्श नगर ओवरपास के पास स्ट्रीट व डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।

- वार्ड नंबर 18 में फर्कपुर खेड़ा मंदिर एवं गुरुद्वारे के पीछे की गलियों, नागी पैलेस वाले मुख्य मार्ग व उससे जुड़ी गलियों में आरसीसी सड़क व स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी।

- वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगें। प्रत्येक गांव के लिए आकर्षक डिजाइनर एंट्री गेट बनाए जाएंगे।

- वार्ड 19 में गांव खेड़ी रांगड़ान, पीरमाजरा व फूसगढ़ में नगर निगम की खाली भूमि की निशानदेही कर अवैध कब्जे हटाए जाएंगें। खेड़ी रांगड़ान में गौशाला व गांव मंडेबरी में निगम की खाली भूमि की बाउंड्री कर सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

- वार्ड नंबर 19 में गांव पीरमाजरा व फूसगढ़ में में जिन लोगों की 100-100 गज की रजिस्ट्री नगर निगम द्वारा करवाई जा चुकी है, उन्हें कब्जा दिलाया जाएगा।

- जवाहर नगर में पटियाले के घर से बृजेश के घर तक तथा कृष्ण के घर से सैनी के घर तक और रवि किरयाना वाली गली में श्रीराम मंदिर से श्याम बदन के घर के मोड़ तक गली निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।

- अप्रूव्ड कॉलोनी ससौली की चार कच्ची गलियों का निर्माण किया जाएगा व खेड़ी में मुख्य सड़क से मदन मोहन के घर तक पक्की गली का निर्माण करवाया जाएगा।

🩸 इंद्री में 17 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविरइंद्री। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष हरिया...
16/09/2026

🩸 इंद्री में 17 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

इंद्री। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन माननीय विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप श्री राम कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर 17 सितंबर 2026, गुरुवार को बीडीपीओ कार्यालय, इंद्री में आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

आयोजक: विशेष हरियाली कल्याण समिति
स्थान: बीडीपीओ कार्यालय, इंद्री, करनाल
समय: प्रातः 10:00 बजे से

“रक्तदान महादान—जीवनदान” Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

भिवानी के तोशाम विधानसभा के अनूप प्रजापति को सरकार ने बनाया हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड पंचकूला का चेयरमैन
14/09/2026

भिवानी के तोशाम विधानसभा के अनूप प्रजापति को सरकार ने बनाया हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड पंचकूला का चेयरमैन

🚩 इन्द्री में गूंजा समरसता का संदेश, निकली भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती ...
14/09/2026

🚩 इन्द्री में गूंजा समरसता का संदेश, निकली भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन्द्री में भव्य समरसता कलश वंदन यात्रा निकाली गई।

यात्रा का नेतृत्व Ram Kumar Kashyap - MLA Indri ने किया, जबकि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा प्रभारी राजेश लावडिय़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग विश्राम गृह से शुरू हुई यात्रा शहीद उधम सिंह चौक, माता रानी मंदिर एवं प्रमुख बाजारों से होते हुए श्री रविदास मंदिर इन्द्री पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा— संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का काम करती हैं।

🙏 संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी को कोटि-कोटि नमन।

14/09/2026
बार एसोसिएशन इंद्री के नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप कलसौरा ने विधायक राम कुमार कश्यप का कराया मीठा मुंहबार एसोसिएशन इंद्री ...
14/09/2026

बार एसोसिएशन इंद्री के नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप कलसौरा ने विधायक राम कुमार कश्यप का कराया मीठा मुंह

बार एसोसिएशन इंद्री के नवनिर्वाचित प्रधान श्री कुलदीप कलसौरा जी ने आज विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी से मुलाकात कर उनका मीठा मुंह कराया और आशीर्वाद लिया।

विधायक राम कुमार कश्यप जी ने श्री कुलदीप कलसौरा जी को बार एसोसिएशन इंद्री का प्रधान चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री रणबीर ढांडा जी, अमित सिंहमार जी, एडवोकेट सिद्धांत सिंहमार जी, मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री दीपक सैनी जी एवं श्री सुभाष कोच जी भी उपस्थित रहे।

— खबर वही, जो मायने रखे।

Ram Kumar Kashyap - MLA Indri  ने गांव संगोहा में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भइन्द्री अत्री।। विधायक ...
12/09/2026

Ram Kumar Kashyap - MLA Indri ने गांव संगोहा में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

इन्द्री अत्री।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को गांव संगोहा में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस पुल की चौडाई 24.60 तथा लम्बाई 80 फुट के लगभग रहेगी। पुल का निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस पुल का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ समय पर मिल सके । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने इस कार्य लिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि पुल के बनने से गांव संगोहा के अलावा संगोही, चुरनी, रम्बा, कमालपुर रोड़ान, बड़ा गांव, माखू माजरा व अन्य गांवों के लोगों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पुल व सडके किसी भी क्षेत्र के विकास की धूरी होती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग भी खुलते हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों में भी शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है, जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भवनों, पुलों के निर्माण, सडक़ों के नव-निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार, चेयरमैन दीपक सैनी, मंडल अध्यक्ष जोनी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हंसराज, रामपाल जोगी, सुरेन्द्र सैनी पूर्व सरपंच, सुजान सिंह, अमित कश्यप, पुलकित, रामेश्वर, अक्षय रींडल, राकेश कश्यप, जयपाल कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगर खेड़ा गुढ़ा में कल होगा जग एवं हवन यज्ञ, दोपहर को लगेगा विशाल भंडारागुढ़ा। गांव गुढ़ा स्थित श्री नगर खेड़ा के पावन प्र...
12/09/2026

नगर खेड़ा गुढ़ा में कल होगा जग एवं हवन यज्ञ, दोपहर को लगेगा विशाल भंडारा

गुढ़ा। गांव गुढ़ा स्थित श्री नगर खेड़ा के पावन प्रांगण में कल रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर नगर खेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर खेड़ा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

समस्त ग्रामवासी गुड़ा एवं आयोजक कमेटी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले
12/09/2026

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले

Address

Ladwa Road Pipli
Kurukshetra
136118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Vishesh News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share