14/12/2021
क्या आप अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं।
यदि आपके आसपास कुछ भी गलत हो रहा है या आपके अपनों के साथ अन्याय हो रहा है। समाज में आप बदलाव लाना चाहते हैं। आपको लगता है कि लोकल समाचार पत्र एवं बडे न्यूज चैनल आपकी आवाज नहीं बन पा रहे हैं। यदि आपकी मांगों को प्रमुखता नहीं उठाया जा रहा है। आप अपने विचारों को फैलाना चाहते हैं। समाज को एक नई दिशा व सोच देना चाहते हैं। आप स्वयं जानते हैं कि आप किसी ऐसे सशक्त माध्यम की तलाश कर रहे हैं ताकि अपनी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा सके। अपनी एक मजबूत छवि बना सकें। लेकिन आपको सही प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि आपने कई बार प्रयास किया हो ओर आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल न हुए हो। कई बार आप समाचार पत्र पढ कर सोचने लगते हो कि जो आप अपने आसपास देख रहे हैं। वह सब समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों पर नहीं दिखाया जा रहा हो। बहुत सी खबरें समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों से छुट रही हैं। न्यूज चैनल पर खबरांे को उनके हिसाब से दिखाया जा रहा हो। आप ठीक सोच हैं, क्योंकि समाचार चैनलों पर आम आदमी के मुद्दों को जगह नहीं दी जा रही है। आपके मन में पत्रकार बनने की बात जरूर आई होगी। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वह माइक हाथ में लेकर पत्रकारिता करने निकले ओर खबरों का विश्लेषण अपने हिसाब से करें। लेकिन आपके पास कोई मंच नहीं है। आप सोचते हैं कि खबरों कहां से मिलेगी। खबरों को बनाने में कौन आपकी सहायता करेगा। किस प्रकार एक पत्रकार कार्य करता है। कौन आपका मार्गदर्शन करेगा। इसलिए आप एक सशक्त माध्यम की तलाश करते हैं। लेकिन अब आपको ज्यादा सोचने की आवश्कता नहीं है। क्योंकि आप खोजी पत्रकार संघ में बतौर पत्रकार बनकर यह सब कार्य कर सकते हैं। आप एक तेज तर्रार दिमाग रखते हैं और अपने आसपास के माहौल को समझ सकते हैं। क्योंकि आने वाले समय में हालात ओर अधिक खराब हो सकते हैं। यदि आपको जीवन में सफल होना है तो आप एक मजबूत टीम के साथ जुडें। खोजी पत्रकार संघ पत्रकारों का एक ऐसा ही मजबूत संगठन है। बढती बेरोजगारी, बढता क्राइम, रोजगार के कम अवसर होना, प्रशासन का उदासीन रवैया, रिश्वतखोरी, अन्याय, आम जन मानस की आवाज को दबाया जाना। अपने हालातों को बदलने के लिए स्वयं आपको खडा होना होगा। एक मजबूत टीम के साथ जुडकर कार्य शुरू करना होगा। यदि अंगुर अपने गुच्छे से अलग हो जाता है तो, या तो वह सड जाता है या वह किसी के द्वारा कुचल दिया जाता है। इसलिए एक मजबूत संगठन के साथ जुडकर रहें। भीड का हिस्सा मत बने, काम ऐसा करो कि किस्सा बने। आप खोजी पत्रकार संघ जैसे मजबूत संगठन के साथ कार्य शुरू करें। यहां आकर आपके सशक्त माध्यम को खोजने की खोज पूरी हो जाती है। आप काम सीखकर स्वयं को मजबूत बना सकते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में आकर सबसे मजबूत जानकारी के स्तर पर बनते हैं। आपके पास वह सभी जानकारी होती है, जिसकी की आपको जरूरत है। इसलिए भी खोजी पत्रकार संघ ज्वाईन कर सकते हैं।