Popular Media

Popular Media Local | National | International News
Real Updates • Ground Reports • Breaking Stories

21/03/2026

Eid Mubarak

19/03/2026

Happy Navratri 🙏🙏

.सुनने में आ रहा है कि  #कुशीनगर  #अंतराष्ट्रीय  #हवाई अड्डा हेतू कुशीनगर एयरपोर्ट की बुझती साँसो को संजीवनी मिली है लेक...
17/03/2026

.
सुनने में आ रहा है कि #कुशीनगर #अंतराष्ट्रीय #हवाई अड्डा हेतू कुशीनगर एयरपोर्ट की बुझती साँसो को संजीवनी मिली है लेकिन यह संजीवनी कितने दिनों में आम आदमी को मिलती हैं यह आने वाला वक्त ही बता पायेगा।

.हमारे जनसेवक ओजस्वी मिश्रा जी के पैरों में पीड़ादायक दर्द होने के बावजूद जनसेवक का कार्य निरंतर जारी है डाक्टर के मना क...
09/03/2026

.
हमारे जनसेवक ओजस्वी मिश्रा जी के पैरों में पीड़ादायक दर्द होने के बावजूद जनसेवक का कार्य निरंतर जारी है डाक्टर के मना करने के बाद भी इनका कारवां रुकने का नाम नहीं ले रहा है मै व्यक्तिगत रूप से आपसे आग्रह करता हूं कि जबतक आपका पैर पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाता है तबतक आप क्षेत्र में भ्रमण न करें और मैं क्षेत्र वासियों से भी अनुरोध करता हूं कि भैया को इस समय आराम की शीघ्र आवश्यकता है तो आप सभी उनसे आवास पर मिल कर अपनी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाये धन्यवाद ।

चमक पर न जाएं, बिगड़ सकता हैं सेहत होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों स...
01/03/2026

चमक पर न जाएं, बिगड़ सकता हैं सेहत होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों से सज गया है। मांग बढ़ते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। आकर्षक और चटख रंगों के नाम पर मिठाइयों, खोआ, कचरी, मसालों, आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थों में प्रतिबंधित व गैर-मानक केमिकल रंग मिलाए जाने की आशंका है, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।
होली के मद्देनजर मिलावटी खोआ की सप्लाई तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बाहरी जिलों से सस्ता खोवा मंगाकर बाजार में खपाया जा रहा है। विभाग का फोकस बाहरी जिले से आने वाले खोवे पर है, जबकि जिले में भी कई स्थानों पर मिलावटी खोवा तैयार किए जाने की चर्चा है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक सस्ते खोवे की मांग करते हैं। बाहरी जिलों से आने वाला खोवा फुटकर में सस्ता मिल जाता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कुमार के अनुसार, मिलावटी और रिफाइंड युक्त खोआ लिवर पर सीधा असर डाल सकता है। अधिक सेवन से लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है। मिलावट से फूड पॉयजनिंग, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग, किडनी व लिवर पर असर, आंखों में जलन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

.मलेशिया के सेलांगोर राज्य में सेमेनिह के पास एक दो-लेन वाली सड़क पर , 2023 के अंत में अंधेरा होने के बाद ड्राइवरों को ए...
23/02/2026

.
मलेशिया के सेलांगोर राज्य में सेमेनिह के पास एक दो-लेन वाली सड़क पर , 2023 के अंत में अंधेरा होने के बाद ड्राइवरों को एक अप्रत्याशित चीज़ देखने को मिली। लेन के निशान चमक रहे थे। यह चमक स्ट्रीटलाइट्स या हेडलाइट की किरणों को परावर्तित करने वाले परावर्तक पेंट के कारण नहीं थी, बल्कि सड़क की सतह से ही थी, जो दिन के दौरान संचित सूर्य के प्रकाश से अपना प्रकाश ग्रहण कर रही थी और रात भर धीरे-धीरे उसे छोड़ रही थी। मलेशिया के लोक निर्माण विभाग (जेकेआर) की हुलु लंगट जिला शाखा द्वारा जालान सुंगई लालंग और जालान सुंगई टेकाली के बीच स्थापित 245 मीटर का यह खंड, देश में फोटोल्यूमिनसेंट रोड मार्किंग का पहला प्रयोग था । सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच लंबे समय से चर्चा में रही यह तकनीक, रोड स्टड और पारंपरिक लेन पेंट के विकल्प के रूप में सामने आई और एक वास्तविक समस्या का समाधान करती प्रतीत हुई: मलेशिया के ग्रामीण इलाकों की हजारों किलोमीटर सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था की कमी या बिल्कुल भी उपलब्धता नहीं है, और राष्ट्रीय स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या प्रति वर्ष 6,000 से अधिक है।
कुछ ही हफ्तों में विस्तार योजनाओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। सेलांगोर की राज्य सरकार ने घोषणा की कि वह 15 और स्थानों पर विचार कर रही है । जोहोर ने अपने पायलट कार्यक्रम के लिए 31 सड़कों की पहचान की । जनता की प्रतिक्रिया व्यापक रूप से उत्साहजनक थी, विशेष रूप से चालकों की, जिन्होंने बताया कि भारी बारिश और कोहरे के दौरान भी निशान स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जबकि ऐसी स्थितियों में मानक रेट्रोफ्लेक्टिव पेंट लगभग बेकार हो जाता है।

Good Work
25/12/2025

Good Work

बनवाएं अपनी वेबसाईट इसरो व नासा से लेकर अपनी जिज्ञासा जैसी जी हां अब कैसी भी World Class Website मात्र 19,999 रुपए में वो भी केवल 10-15 दिनो के अंदर अभी संपर्क करें दिए गए नंबर पर 8808855088

लखीमपुर खीरी के युवा वैज्ञानिक मुनीर खान को विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था IEEE Computing ने 'टॉप 30 अर्ली करियर प्रो...
24/12/2025

लखीमपुर खीरी के युवा वैज्ञानिक मुनीर खान को विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था IEEE Computing ने 'टॉप 30 अर्ली करियर प्रोफेशनल्स अवार्ड' से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान अल्ट्रा हाई स्पीड सेंसर्स डेटा ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि के तहत मुनीर खान को 1500 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि मिली है। साथ ही, उन्हें एक वर्ष के लिए IEEE कंप्यूटिंग सोसाइटी का नियुक्त सदस्य भी चुना गया है। इस सम्मान के साथ मुनीर अब दुनिया भर के चुनिंदा कंप्यूटिंग और फाउंडेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोफेशनल्स की सूची में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि IEEE (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) विश्व की सबसे बड़ी तकनीकी संस्था है। यह Wi-Fi और ईथरनेट जैसी महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल तकनीकों के वैश्विक मानक तय करती है।

सम्मान मिलने पर मुनीर खान ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें नई तकनीकों पर और अधिक मेहनत करने, शोध में नवाचार लाने और वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने की प्रेरणा देती है। मुनीर की इस सफलता से उनके परिवार और पूरे लखीमपुर जनपद में खुशी का माहौल है।

पटना के मशहूर खान सर का अस्पताल गरीब और ज़रूरतमंद लोगों के लिए सिर्फ़ 35 रुपए फीस में इलाज करता है। अब इस नेक काम में भा...
04/09/2025

पटना के मशहूर खान सर का अस्पताल गरीब और ज़रूरतमंद लोगों के लिए सिर्फ़ 35 रुपए फीस में इलाज करता है। अब इस नेक काम में भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान भी जुड़ गए हैं।

इरफ़ान पठान ने अस्पताल को 4 फ़्री एम्बुलेंस गिफ्ट कीं, ताकि इमरजेंसी में हर मरीज़ तक तुरंत मदद पहुँच सके। ❤️🙏

इरफ़ान बोले — “इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं… अगर मेरी वजह से किसी की ज़िंदगी बच जाए तो यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।” 🌸🇮🇳 जलने वाले लोग तो इसे शेयर नहीं करेंगे बाकी आप सबकी जैसी इच्छा कोई अच्छा करें तो हमारा कर्तव्य है कि हम उसके नेकी को सभी तक पहुंचाए ये भी एक नेकी ही है।
❤️🙏❤️🙏

खरिदिए अपना पसंदीदा ठेकुआ आनलाईन
01/09/2025

खरिदिए अपना पसंदीदा ठेकुआ आनलाईन

Sasti Bites

18/08/2025

यदि केन्द्र सरकार के किसी विभाग (रेलवे, पोस्ट ऑफिस, केंद्रीय शिक्षण संस्थान, ई.पी.एफ.ओ., इनकम टैक्स, बैंक इत्यादि) का कोई भी कर्मचारी आपसे घूस/रिश्वत मांगे तो सी. बी. आई लखनऊ को फ़ोन/ व्हाट्सएप नम्बर 9839017772 / 9415012635 / 0522-2234926 पर सूचित करें - CBI Lucknow

बड़ी खबर....
13/08/2025

बड़ी खबर....

Address

Police Station Patherwa
Kushinagar
274401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Popular Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Popular Media:

Share