News Alert9

News Alert9 न्यूज़ अलर्ट 9 – आपके क्षेत्र की खबरों का भरोसेमंद साथी। र‍हिए अपडेट अपने आसपास के ताज़ा घटनाक्रमों स

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे को लेकर सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए है...
05/02/2026

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे को लेकर सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य में इसकी पूरी तरह बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस को पूरे यूपी में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बिक्री रोकने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पूरे अभियान की उच्च स्तर पर निगरानी और समीक्षा की जाएगी।

यह फैसला लखनऊ में हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद आया है, जहां बाइक सवार 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की गर्दन में चाइनीज मांझा फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट पहनने के बावजूद मांझे ने उनकी गर्दन की नसें काट दीं और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि यूपी में पिछले कई वर्षों में चाइनीज मांझे से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कई जानें जा चुकी हैं। अब सरकार का संदेश साफ है, लापरवाही नहीं, जीरो टॉलरेंस। आम लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भारतीय सेना, नेवी या एयर फोर्स में भर्ती होना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन सिर्फ मेहनत और फिटनेस ही काफी नहीं होत...
12/01/2026

भारतीय सेना, नेवी या एयर फोर्स में भर्ती होना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन सिर्फ मेहनत और फिटनेस ही काफी नहीं होती। भर्ती प्रक्रिया में टैटू, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल फिटनेस और आचरण से जुड़े नियम बेहद सख्त होते हैं।
अगर आप रक्षा सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन बातों पर पहले से ध्यान देना आपको असफलता से बचा सकता है।

सेना भर्ती में टैटू को लेकर स्पष्ट नियम हैं। खुले शरीर के हिस्सों जैसे हाथ, गर्दन या चेहरे पर टैटू होने पर उम्मीदवार अयोग्य हो सकता है, हालांकि कुछ धार्मिक या पारंपरिक टैटू को सीमित जगह पर अनुमति दी जाती है। टैटू का साइज और उसका अर्थ भी जांचा जाता है।

हर पद के लिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता की अलग-अलग सीमा तय होती है। तय मानकों से कम या ज्यादा होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता। मेडिकल टेस्ट में आंखों की रोशनी, हाइट-वेट अनुपात, फ्लैट फुट, घुटनों की बनावट और ओवरऑल फिटनेस पर सख्ती से जांच होती है। छोटी सी मेडिकल कमी भी चयन में बाधा बन सकती है।

इसके अलावा उम्मीदवार का आचरण भी बेहद अहम होता है। किसी भी आपराधिक मामले में नाम होना या पुलिस वेरिफिकेशन में समस्या आने पर भर्ती नहीं होती। सेना अनुशासन, भरोसे और चरित्र पर आधारित संस्था है, इसलिए साफ रिकॉर्ड होना जरूरी है। भर्ती फॉर्म भरते समय किसी भी जानकारी को छिपाने से बचें और सभी नियम ध्यान से पढ़ें।


आजमगढ़ की 17 वर्षीय पैरा तैराक जिया राय ने पोरबंदर में आयोजित नेशनल ओपन सी. स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में 5 किमी स्पर्धा ...
06/01/2026

आजमगढ़ की 17 वर्षीय पैरा तैराक जिया राय ने पोरबंदर में आयोजित नेशनल ओपन सी. स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में 5 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज की। जिया ने यह दूरी मात्र 1 घंटे 42 मिनट में पूरी की। उनकी उपलब्धि उनकी अटूट मेहनत, समर्पण और साहस का प्रतीक है। जिया ने पहले भी कैटालिना चैनल, इंग्लिश चैनल और पाक स्ट्रेट में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल तैराकी में उत्कृष्टता को दर्शाती हैं, बल्कि विकलांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणा और आत्मकेंद्रित जागरूकता का संदेश भी देती हैं।
जिया ने खेल के माध्यम से समावेशिता, सशक्तिकरण और रूढ़िवादिता को तोड़ने का संदेश फैलाया है। उन्हें भारतीय सेना के कर्नल हरीश राणा और कर्नल जसवीर लांबा ने सम्मानित किया। इसके अलावा, जिया को राष्ट्रीय विकलांग पुरस्कार 2023, वोसा पुरस्कार 2024 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यात्रा युवाओं और विकलांग समुदाय के लिए प्रेरक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का सभी शिक्षकों को एक अजीबोगरीब निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के ...
20/12/2025

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का सभी शिक्षकों को एक अजीबोगरीब निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी शिक्षक आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक अब डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। अलीगढ़ बीएसए की तरफ से सभी शिक्षकों को आदेश दिया गया है। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना नहीं मिलेगा। स्कूलों से निकलकर शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे।


संभल के चंदौसी क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में रहने वाली दो मासूम बहनों ने एक छोटी सी पहल से बड़ी समस्या का समाधान करा दिया। ...
17/12/2025

संभल के चंदौसी क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में रहने वाली दो मासूम बहनों ने एक छोटी सी पहल से बड़ी समस्या का समाधान करा दिया। बच्चियों ने 29 सेकेंड का एक वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से अपील की कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही बंद पड़ी बिजली लाइन को हटवा दिया जाए, जो पिछले 15 सालों से परेशानी का कारण बनी हुई थी।

जैसे ही यह वीडियो जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया तक पहुंचा, उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को निर्देश दिए और महज 24 घंटे के भीतर लाइन हटा दी गई। समस्या का समाधान होने पर बच्चियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद कहा। इस सराहनीय प्रयास की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।


मुजफ्फरपुर में घटी एक हृदयविदारक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में कुर्सी पर बैठे दो मासूम भाई अपने म...
17/12/2025

मुजफ्फरपुर में घटी एक हृदयविदारक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में कुर्सी पर बैठे दो मासूम भाई अपने माता-पिता और बहनों को खो चुके थे। चारों ओर अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन माहौल गहरे सन्नाटे में डूबा था। जब जिला कल्याण पदाधिकारी ने बड़े बेटे शिवम से पूछा कि क्या वह उनके साथ चलेगा, तो कुछ पल की चुप्पी के बाद शिवम ने जो कहा, उसने सभी की आंखें नम कर दीं। उसने कहा कि मां अपने बच्चों को भीख मांगकर भी पाल सकती है, लेकिन पिता ऐसा नहीं कर पाता।

शिवम ने बताया कि मां की याद उसे रात-रात भर जगाए रखती है और दिन में नींद पूरी न होने से वह थका रहता है। परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। बीमारी, कर्ज और सामाजिक दबावों ने पिता को भी तोड़ दिया। यह कहानी सिर्फ गरीबी की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की भी है, जहां सबसे ज्यादा पीड़ा मासूम बच्चों को झेलनी पड़ती है।


डॉ. सतीश कुमार एस., तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले, 28 जनवरी 2025 को सतना के कलेक्टर बने। उन्होंने बचपन में ही कलेक्टर...
14/12/2025

डॉ. सतीश कुमार एस., तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले, 28 जनवरी 2025 को सतना के कलेक्टर बने। उन्होंने बचपन में ही कलेक्टर बनने का सपना देखा और मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। डॉक्टर बनने के बजाय उन्होंने प्रशासनिक सेवा का चुनाव किया और 2013 में आईएएस में चयनित हुए। भिंड जिले में कलेक्टर रहते हुए उनका अनुशासनप्रिय प्रशासन लोकप्रिय हुआ। सतना में पदभार संभालते ही उन्होंने निजी स्कूलों में मनमानी पर रोक लगाई और जनसुनवाई में लापरवाही करने वाले हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। वे अपने प्रशासनिक कार्यों में सख्ती और संवेदनशीलता का संतुलन रखते हैं, जिससे जनता और अधिकारी दोनों उनके प्रशंसक बने। डॉ. सतीश कुमार साइकिल की सवारी को प्राथमिकता देते हैं और कई बार ‘साइकिल डे’ पहल के तहत साइकिल से ऑफिस पहुंचे। उनका मानना है कि यह स्वास्थ्य, ईंधन बचत, वायु प्रदूषण कम करने और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए लाभकारी है।

▶️समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर देश को हिला देने वाला ऐलान कर दिया है। ▶️30 जनवरी 2026 से महाराष्ट्र के रालेगण सिद्...
12/12/2025

▶️समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर देश को हिला देने वाला ऐलान कर दिया है।

▶️30 जनवरी 2026 से महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि में वे आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं और यह अनशन उनकी अंतिम सांस तक चलेगा।

▶️अन्ना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर कानून तुरंत लागू नहीं हुआ तो वे प्राण त्याग देंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।

▶️अन्ना के इस ऐलान से एक बार फिर महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने ए...
04/12/2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जिन दलित परिवारों को कभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर...
04/12/2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जिन दलित परिवारों को कभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला था, आज वही घर ‘अवैध अतिक्रमण’ कहकर तोड़े जा रहे हैं. हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई में 8 घर ढहाए जा चुके हैं और करीब 100 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया गया है. सर्दी में टेंट के नीचे गुजरती जिंदगी, अधूरी शादियां और जाति-जमीन की राजनीति के बीच पिसते ये परिवार अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं—जब घर सरकार ने दिया था, तो अब वही घर गैरकानूनी कैसे हो गया?


कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 25,487 पदों पर भर्ती जारी कर दी है। पुरुषों के लिए 23,467 और महिलाओं के ल...
02/12/2025

कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 25,487 पदों पर भर्ती जारी कर दी है। पुरुषों के लिए 23,467 और महिलाओं के लिए 2,020 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 है और करेक्शन विंडो 8 से 10 जनवरी तक खुली रहेगी।

जो उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक कक्षा 10वीं पास कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए योग्य होंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। पुरुषों को 24 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 8.5 मिनट में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। लद्दाख उम्मीदवारों को दौड़ में राहत दी गई है।

आवेदन ssc.gov.in या mySSC ऐप से भरे जा सकते हैं। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क पूरी तरह निःशुल्क है। यह भर्ती CAPFs, SSF और असम राइफल्स के लिए आयोजित की जा रही है और इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी।



[ SSC GD, Constable Vacancy, Government Jobs, SSC Recruitment, CAPF GD, Assam Rifles, Defence Jobs ]

 #बगहवा_इनार के पास हुआ बड़ा हादसा — तीन मासूमों से छिन गया पिता का साया… #कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में आज दिल दहला...
27/11/2025

#बगहवा_इनार के पास हुआ बड़ा हादसा — तीन मासूमों से छिन गया पिता का साया…

#कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में आज दिल दहला देने वाली घटना हुई।
खेत जोतकर घर लौट रहे #नौशाद (35) का ट्रैक्टर बगहवा इनार के पास अचानक नाले में पलट गया, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई…

#स्टीयरिंग में फंसे नौशाद को ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
लेकिन तुर्कहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर में कोहराम मचा है…
नौशाद पीछे छोड़ गए तीन छोटे बच्चे — #शहीद (6), #नसीमा (3) और #वसीमा (2)।
परिवार की पूरी जिम्मेदारी एक ही पल में खत्म हो गई।

नौशाद पिछले एक साल से दूसरों का ट्रैक्टर चलाकर परिवार पाल रहे थे।
हादसा इतना भयावह था कि पूरा ट्रैक्टर नाले में उलट गया, और नौशाद स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गए ट्रेक्टर के नीचे दबने और दम घुटने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
खड्डा नगर पंचायत, वार्ड 10 शास्त्री नगर आज शोक में डूबा है।


Address

Khadda
Kushinagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Alert9 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share