Lachhmangarh समाचार

Lachhmangarh समाचार Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lachhmangarh समाचार, News & Media Website, SDM Court Road , ward number 28, Lachhmangarh Sikar.

*पद्मश्री संत श्री बैजनाथ जी महाराज ब्रह्मलीन**श्री श्रद्धानाथ जी के आश्रम परिसर में कल 6 जून को प्रातः 10.15 बजे होगी स...
05/06/2026

*पद्मश्री संत श्री बैजनाथ जी महाराज ब्रह्मलीन*

*श्री श्रद्धानाथ जी के आश्रम परिसर में कल 6 जून को प्रातः 10.15 बजे होगी समाधि*

*महाराजश्री के सम्मान में कल लक्ष्मणगढ़ के बाजार रहेंगे आधा दिन बंद*

लक्ष्मणगढ़ 5 जून। प्रख्यात कर्मयोगी संत, श्री श्रद्धानाथ जी आश्रम के पीठाधीश्वर एवं पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित श्री बैजनाथ जी महाराज आज शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गए।
महाराजश्री के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही पूरे शेखावाटी क्षेत्र में शोक छा गया। उनके अनुयायी एवं सेवक बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शनों के लिए आश्रम में उमड़ पड़े। महाराज के पार्थिव शरीर, जिसे आध्यात्मिक भाषा में शिव तनु कहा जाता है, को आश्रम परिसर में दर्शनार्थ विराजमान किया गया है, जहां हजारों दर्शनार्थियों ने पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।बैजनाथ जी महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य प्रकाशनाथ महाराज ने बताया कि महाराज को शनिवार 6 जून को प्रातः 10:15 बजे आश्रम परिसर में समाधि दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के साधु संत एवं श्रद्धालु उपस्थित होंगे।उल्लेखनीय है कि महाराज श्री को अध्यात्म, योग और वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ जीवनपर्यंत सेवा के लिए पिछले वर्ष ही भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।
*संक्षिप्त जीवन परिचय*
महाराज श्री के ब्रह्मलीन होने से शेखावाटी ने एक सच्चा संत खो दिया है। संत श्री बैजनाथ जी महाराज का जन्म 12 जून 1935 को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के पनलावा ग्राम में पिता पंडित झाबरमल शर्मा एवं माता सरस्वती देवी के यहां हुआ।
मात्र छह वर्ष की आयु में ही इनका नामकरण स्वयं श्री श्रद्धानाथजी महराज ने कर दिया था और उसी समय इन्हें अपना शिष्य भी स्वीकार कर लिया था। बचपन से ही इनको श्री श्रद्धानाथ जी महाराज ने अपने सानिध्य एवं देखरेख में रखकर धर्म, कर्म एवं योग की शिक्षा दी। बैजनाथ जी महाराज ने एमए बीएड करके सन् 1960 में ग्राम भारती विद्यापीठ कोठयारी का प्राचार्य पद संभाला। मात्र 25 छात्रों के साथ प्रारम्भ हुई इस स्कूल में छात्र संख्या बहुत अल्प समय में 1100 तक पहुंच गई।
महाराज श्री का संपूर्ण जीवन नई पीढ़ी को संस्कारित शिक्षा देने के लिए समर्पित रहा। श्री बैजनाथ जी महाराज ने जो विद्यार्थी तैयार किए, वे सीविल सेवा, न्यायिक सेवा, पुलिस सेवा, सेना, राजनीति, खेल, शिक्षा जगत, उद्योग जगत, चिकित्सा सेवा एवं व्यापारिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचे। सन 1985 में श्री श्रद्धानाथ जी महाराज के आदेश पर इन्होंने आश्रम का कार्यभार संभाल लिया। श्री श्रद्धानाथ जी महाराज ने इनको विधिवत शिक्षा दीक्षा देकर उत्तराधिकारी भी बना दिया।इनके द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों में समाधि मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, मत्स्येंद्रनाथ मंदिर, श्रद्धा स्मृति मंदिर, श्रद्धा संस्कृत विद्यापीठ योग संस्थान, प्रज्ञान मंदिर तथा शिव साधना आश्रम माउंट आबू प्रमुख हैं। लक्ष्मणगढ़ व्यापार संघ ने महाराजश्री के ब्रह्मलीन होने पर सम्मान स्वरूप लक्षमनगढ के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को शनिवार 6 जून को दोपहर 02 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

*जयश्री नाथजी महाराज की*श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम लक्षमनगढ के पीठाधीश्वर पद्मश्री गुरूदेव श्री बैजनाथ जी महाराज...
05/06/2026

*जयश्री नाथजी महाराज की*

श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम लक्षमनगढ के पीठाधीश्वर पद्मश्री गुरूदेव श्री बैजनाथ जी महाराज हुए ब्रह्मलीन।



fans Lachhmangarh समाचार Indian National Congress Sikar Police BJP Rajasthan

*संतों के विचारों और दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है- केबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत**महंत गुलाब जति महा...
04/06/2026

*संतों के विचारों और दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है- केबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत*

*महंत गुलाब जति महाराज की 8वीं बरसोदी पर शिवमठ धाम गाडोदा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*

लक्ष्मणगढ़ 04 जून। प्रसिद्ध आध्यात्मिक सिद्धपीठ, शिवमठ धाम गाड़ोदा में गुरुवार को ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत गुलाब जति महाराज की 8वीं बरसोदी श्रृद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मठ परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, संतों का समागम और विशाल भजन संध्या व भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान के गोपालन, देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का मठ के पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज और आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री कुमावत ने सिद्धपीठ पर मत्था टेककर देश—प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी सिद्ध संतों का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में सनातन धर्म के कई प्रख्यात संत और जनप्रतिनिधि एक मंच पर नज़र आए। कार्यक्रम में तारा तरा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गोपालन, देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने उपस्थित जनसमुदाय और संतों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और गौ-सेवा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि "शिवमठ धाम गाड़ोदा की यह पावन धरा परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत गुलाब महाराज की तपस्या से पवित्र है। ऐसे महान संतों के विचारों और दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। कुमावत ने कहा कि "सनातन धर्म हमारी पहचान और जीवन जीने की कला है। आज के आधुनिक युग में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। हमारी सरकार और हमारा समाज सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह संकल्पित है।गोपालन, देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि "गाय केवल एक पशु नहीं है, वह हमारी माता है और सनातन संस्कृति का मूल आधार है। गोपालन और गौ-संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देवस्थान और गोपालन मंत्री होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि राज्य सरकार प्रदेश की गौशालाओं की आत्मनिर्भरता और गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है।"गोपालन, देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि "हमें अपनी युवा पीढ़ी को संतों के सान्निध्य में लाकर उन्हें नैतिक मूल्यों और गौ-सेवा के संस्कारों से जोड़ना होगा। जब तक हमारी संस्कृति सुरक्षित है, तब तक देश सुरक्षित है। संबोधन के पश्चात कुमावत को मठ की ओर से स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिवमठ धाम के मठाधीश महावीर जति महाराज,बुद्धगिरी मंडी फतेहपुर के पीठाधीश्वर दिनेश गिरी महाराज, पूज्य अवधेशाचार्य महाराज, लोहागर्ल धाम, विष्णु पर्पणाचार्य महाराज, डीडवाना धाम ने मंच की शोभा बढ़ाई।भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, दांतारामगढ़ के भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, सुजानगढ़ की भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व चेयरमैन दिनेश जोशी लक्ष्मणगढ़, सीकर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

*राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा राजस्थान से अलका गुर्जर व  सतीश पूनिया होंगे राज्यसभा उम्मीदवार*
04/06/2026

*राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा राजस्थान से अलका गुर्जर व सतीश पूनिया होंगे राज्यसभा उम्मीदवार*

 #कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं देवस्थान  #जोराराम कुमावत से मिला  #कुम्हार समाज  #लक्षमनगढ का प्रतिनिधि मंडल,  #प्रतिभा सम...
03/06/2026

#कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं देवस्थान #जोराराम कुमावत से मिला #कुम्हार समाज #लक्षमनगढ का प्रतिनिधि मंडल, #प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने का दिया #निमंत्रण

लक्ष्मणगढ़ 03 जून। आगामी 14 जून को लक्षमनगढ में आयोजित होने वाले कुम्हार समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बुधवार को जयपुर प्रवास के दौरान कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत से उनके जयपुर स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की ।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमावत ने बताया कि जयपुर प्रवास के दौरान समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कुमावत को प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत रुप से अवगत कराते हुए समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण दिया तथा सामाजिक गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम संयोजक कुमावत ने बताया कि इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं माँ श्रीयादे कुम्हार समाज लक्ष्मणगढ़ का 14 जून को होने वाले प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया।मुलाकात के दौरान मंत्री कुमावत ने समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज हित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमावत,महिला बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक जयप्रकाश कुमावत, प्राचार्य हुकमचंद कुमावत, पवन कुमावत, कमल कुमावत सहित समाज बंधु मौजूद थे।

02/06/2026

लक्ष्मणगढ़ के बलारां थाना पुलिस की नाकाबंदी के दोरान बड़ी कार्रवाई

बलारां पुलिस को नाकाबंदी केप दोरान स्कॉर्पियो गाड़ी में मिले 25 लाख 55 हजार रुपए, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो जनों ने गाड़ी में रखे रूपए का संतोष जवाब नहीं दिया, बलारां पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और गाड़ी में रखें रूपए को किया जप्त इनकम टैक्स विभाग को किया सूचित।

Sikar Police Lachhmangarh समाचार Indian National Congress BJP Rajasthan

*महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति की ओर से भामाशाह के सहयोग से* *लक्ष्मणगढ़ में सस्ती व रियायती दर पर उत्तर पुस्तिकाएं ...
02/06/2026

*महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति की ओर से भामाशाह के सहयोग से*

*लक्ष्मणगढ़ में सस्ती व रियायती दर पर उत्तर पुस्तिकाएं 5 जून से रहेगी उपलब्ध*

लक्ष्मणगढ़ 02 जून। शहर में पिछले तीन दशक से अनवरत रूप से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति लक्षमनगढ की ओर से भामाशाह समाजसेवी की ओर से सर्व समाज के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सस्ती व रियायती दर की उत्तर पुस्तिकाएं 5 जून से देनी शुरू की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए समिति के मंत्री मनोज कुमार राकसिया ने बताया कि उक्त उत्तर पुस्तिकाएं चौपड़ बाजार स्थित हलवाई पट्टी में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान उपलब्ध कराई जाती है। जो इस वर्ष 5 जून से शुरू की जायेगी।व्यवस्थापक महावीर प्रसाद जाजम ने बताया कि इस वर्ष भी स्टाॅक उपलब्ध रहने तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक सस्ती व रियायती दर पर उत्तर पुस्तिकाएं शुरू की जा रही है।

*श्रीरामकथा कथा वाचक पूज्या प्रेमा सखी व जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी महाराज का किया सम्मान*लक्ष्मणगढ़ पारस होटल पर श्रीराम...
02/06/2026

*श्रीरामकथा कथा वाचक पूज्या प्रेमा सखी व जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी महाराज का किया सम्मान*

लक्ष्मणगढ़ पारस होटल पर श्रीरामकथा कथा वाचक पूज्या प्रेमा सखी व जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी महाराज पधारने पर पारस होटल के प्रोपराइटर लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला व मनीष चूड़ीवाला ने माला व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर जयराम चूड़ीवाला, दिपक जाजोदिया, अंकूर गोयनका, विक्रम सोनी आदि मौजूद रहे।

31/05/2026

महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ में पदाधिकारी सदस्यों व विधार्थियों के बीच वालीबॉल मैच।

Address

SDM Court Road , Ward Number 28
Lachhmangarh Sikar
332311

Telephone

+919828637919

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lachhmangarh समाचार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lachhmangarh समाचार:

Share