Didwana Kuchaman Live

Didwana Kuchaman Live डीडवाना–कुचामन ज़िले की हर छोटी–बड़ी खबर सबसे पहले।
📰 स्थानीय समाचार | जनसमस्याएं | प्रशासन | राजनीति | सामाजिक मुद्दे
📍 सच के साथ, जनता की आवाज़
(1)

27/08/2026

🚨 नेपाल में सैलाब की खौफनाक तस्वीरें! 😱🌊

ऐसा मंजर आपने फिल्मों में देखा होगा… लेकिन ये नेपाल के भोटेकोशी का ताजा वीडियो है! 😨

तेज सैलाब ने अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को झकझोर दिया। हालात कितने भयावह हैं, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है।
नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है। 🙏🇳🇵

⚠️ वीडियो अंत तक देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

NepalFlashFlood

26/08/2026

🚨 नेपाल के रसुवा में भयानक फ्लैश फ्लड! 🌊🇳🇵

26 अगस्त 2026 को भोटेकोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने तिमुरे, स्याब्रुबेसी और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी। सड़कें, पुल, घर और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है।

रेस्क्यू टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने में जुटी हैं। नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

🙏 प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा की कामना।

26/08/2026

🌊 नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का खौफनाक VIDEO! 😱

चीन-तिब्बत सीमा के ग्यिरोंग पोर्ट से सामने आया CCTV वीडियो बाढ़ की भयावह ताकत दिखा रहा है। कुछ ही सेकंड में पानी, मलबे और चट्टानों की तेज लहरें पूरे इलाके में तबाही मचाती नजर आ रही हैं।

इसका असर नेपाल के रसुवा क्षेत्र तक पहुंचा, जहां भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने गांवों, बाजारों, सड़कों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया।

⚠️ वीडियो से जुड़े कुछ वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते समय सावधानी बरतें।

🙏 बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।

🚨 नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨77 किलो 050 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा एवं पाउडर जब्त, आरोपी गिरफ्तारनागौर पुलिस अधीक्षक...
26/08/2026

🚨 नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

77 किलो 050 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा एवं पाउडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

नागौर पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन में SHO मेड़तारोड मय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जारोड़ा खुर्द स्थित आरोपी के रहवासी मकान से 77 किलो 050 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा एवं पाउडर जब्त किया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अम्बालाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

👮 नशे के खिलाफ नागौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।
#नागौर #मेडतारोड #अवैधमादकपदार्थ #डोडापोस्त पुलिसकार्रवाई

🚨 अवैध हड्डी एवं चमड़ा प्रसंस्करण फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशडीडवाना: निंबी खुर्द ग्राम पंचायत के विजयनगर गां...
26/08/2026

🚨 अवैध हड्डी एवं चमड़ा प्रसंस्करण फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

डीडवाना: निंबी खुर्द ग्राम पंचायत के विजयनगर गांव में कथित अवैध हड्डी एवं चमड़ा प्रसंस्करण फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फैक्ट्री से फैल रही दुर्गंध, प्रदूषण और विषैले धुएं से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री को तत्काल बंद करवाने और पूरे मामले की जांच की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से दिन-रात निकलने वाली असहनीय दुर्गंध और धुएं से आसपास के लोगों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

📍 विजयनगर, डीडवाना

#डीडवाना #विजयनगर #ग्रामीणों_का_आक्रोश #प्रदूषण #हड्डी_चमड़ा_फैक्ट्री

25/08/2026

गौशाला के नाम पर ठगी का आरोप! 🚨

केराप गांव में गौशाला के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों को ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। 🙏

आपके गांव में भी ऐसी कोई घटना सामने आई है? कमेंट में बताएं।

#गौशाला

🚨 लाडनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौतलाडनूं उपखंड के निम्बी जोधा बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो ...
25/08/2026

🚨 लाडनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

लाडनूं उपखंड के निम्बी जोधा बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक निम्बी जोधा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना के बाद निम्बी जोधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। 🕯️



लाडनूं से बड़ी खबरउपखंड के ग्राम हुडास के पास दो कारों की आमने सामने की भिड़ंतहादसे में चार जनों का आई है चोटें, सुचना के...
25/08/2026

लाडनूं से बड़ी खबर

उपखंड के ग्राम हुडास के पास दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत

हादसे में चार जनों का आई है चोटें, सुचना के बाद मौके पर पहुंची निम्बी जोधा थाना पुलिस,

घायलो को लाया गया लाडनूं के सरकारी अस्पताल, घायलों का डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है प्राथमिक उपचार

#डीडवाना

🚨 नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा: 5 दिन पहले खरीदी कार बनी मौत का सफर 😢नागौर जिले में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर ने ...
25/08/2026

🚨 नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा: 5 दिन पहले खरीदी कार बनी मौत का सफर 😢

नागौर जिले में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर कार को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिटायर्ड फौजी को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि कार हादसे से महज 5 दिन पहले ही खरीदी गई थी। एक नई कार और पूरे परिवार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

💔 हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।

#नागौर #सड़कहादसा

🚨 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर!प्रदेश के करीब 2 लाख युवाओं को पिछले 7 महीने से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने...
25/08/2026

🚨 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर!

प्रदेश के करीब 2 लाख युवाओं को पिछले 7 महीने से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹4,000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है, जबकि महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए यह राशि ₹4,500 प्रति माह है।

🟠 खबर के मुताबिक, कई जिलों में मार्च तक की राशि ही पहुंची है और युवाओं को कई महीनों से भुगतान का इंतजार है।
🟠 सरकार पर हर महीने करीब ₹60 करोड़ का खर्च आता है।
🟠 बेरोजगार युवाओं ने जल्द से जल्द लंबित भत्ते का भुगतान करने की मांग उठाई है।
🟠 मांग है कि योजना में लाभ पाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ाकर कम से कम 10 लाख की जाए।

📢 बेरोजगार युवाओं का कहना है—भत्ता समय पर मिले, ताकि आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

#राजस्थान #बेरोजगारी #बेरोजगार_युवा #बेरोजगारी_भत्ता #मुख्यमंत्री_युवा_संबल_योजना राजस्थान_न्यूज युवा BreakingNews

Address

Ladnun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Didwana Kuchaman Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share