C.H.news 24 Satya ki awaj Satya ka Sath

C.H.news 24 Satya ki awaj Satya ka Sath sangeeta singh
(1)

02/12/2025
ॐ santi 🙏
02/12/2025

ॐ santi 🙏

ऐसा हुआ क्या: DGP ने पुलिस स्टेशन में “पीड़ित” बनकर पहुँचकर…DGP सिंह ने गुरुग्राम की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (East) का...
01/12/2025

ऐसा हुआ क्या: DGP ने पुलिस स्टेशन में “पीड़ित” बनकर पहुँचकर…

DGP सिंह ने गुरुग्राम की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (East) का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने सादे कपड़ों में यह दावा किया कि वे “डिजिटल अरेस्ट” यानी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए हैं और शिकायत दर्ज कराने आये हैं।

उस दौरान पुलिस चौकी-सैनिटरी, जांच-प्रक्रिया और शिकायत दर्ज करने का पूरा तंत्र उन्होंने खुद आज़माया — पुलिस कैसे व्यवहार करती है, शिकायतकर्ता को किस तरह गाइड करती है, कितनी सहजता से मदद मिलती है आदि।

उन्होंने पाया कि पुलिसकर्मी अपनी डयूटी निभा रहे हैं — जैसे कि चौकी पर मौजूद गार्ड की वर्दी, नाम-प्लेट आदि ठीक हैं, जांच अधिकारी तक पहुंचने का मार्ग सुगम था।

🎯 इसका मकसद — असलियत में पुलिस सेवा और जनता का भरोसा देखना

DGP ने यह चेक करना चाहा कि साइबर थाने में शिकायत दर्ज करना, पीड़ित को मदद मिलना, तथा साइबर अपराध से जागरूकता और राहत की प्रक्रिया कितनी प्रभावी है।

इस तरह की “सरप्राइज वॉक-इन” से यह पता चलता है कि पुलिस का सिस्टम कितनी तत्परता से काम करता है — अक्सर लोग डर या झिझक की वजह से शिकायत नहीं दर्ज कराते, इसलिए यह पहल जनता और पुलिस के बीच भरोसा बढ़ाने में मदद कर सकती है।

DGP ने क्या संदेश दिया — साइबर सुरक्षा व जागरूकता पर जोर

इस निरीक्षण के बाद, DGP सिंह ने साइबर अपराध से बचाव, पीड़ितों को राहत व सहायता, और आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए कुछ अहम कदम सुझाए।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर शिकायत दर्ज करनी हो — तो पुलिस सहायता, शिकायत प्रक्रिया और सहयोग का भरोसा रखें; और साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर शिकायत करने में संकोच न करें।

हमें अपने बच्चों को गीता से मिलने वाले संस्कारों से जोड़ने की जरूरत : महेंद्र सिंहमुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह जिला...
01/12/2025

हमें अपने बच्चों को गीता से मिलने वाले संस्कारों से जोड़ने की जरूरत : महेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे
5100 दीप प्रज्वलित कर बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

लाडवा, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए हमें अपने बच्चों को गीता से मिलने वाले संस्कारों के साथ जोड़ने की जरूरत है। यहां भगवान श्री कृष्ण के मानव जाति के कल्याण का उपदेश दिया था। तीन दिवसीय गीता जयंती के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं है।

मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह सोमवार को लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में बोल रहे थे। एडीसी महेंद्र सिंह का मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश दत्त, नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना और नायब तहसीलदार बलकार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी व क्राफ्ट मेला का अवलोकन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने शॉल व समृद्धि भेंटकर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान कलाकारों ने गीता पर आधारित व भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की।

एडीसी महेंद्र सिंह ने कहा कि लाडवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा है, जो प्रदेश में विशेष महत्व रखती है। यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर खुला दरबार का आयोजन करके जन समस्याओं को सुना जाता है। लगातार धार्मिक सामाजिक व अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और जब भी लाडवा के लोगों को किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होती है तो मुख्यमंत्री स्वयं भी उनके बीच आकर खड़े मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के इस आयोजन में शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने अपना सहयोग किया। सभी के सहयोग से तीन दिवसीय गीता जयंती का आयोजन सफल रहा। आगे भी इस तरह की आयोजन सफल रहेंगे।

जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में आयोजन समिति ने 5100 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्यता को चार चांद लगाने का काम किया दीप प्रजनन के साथ-साथ आतिशबाजी ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, प्रवेश व्यास, प्रदीप सहगल, नरेंद्र सिंगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

01/12/2025

01 दिसंबर 2025 सोमवार
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्ज फेडरेशन इन्द्री की मासिक मीटिंग काम्बोज भवन मटक माजरी इन्द्री में खण्ड प्रधान डा.बलवान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुई संचालन बहुत ही क्रांतिकारी ,कर्मठ जिला उपप्रधान विजयपाल व पृथ्वीराज राठौर ने किया ।
विशेष रूप से वरिष्ठ साथी मास्टर धर्मराज,ओमप्रकाश वर्मा,जियालाल व जिला से बलराजसिंह,ओमप्रकाश,गुरदयाल सिंह,मनोहर लाल,ने बात रखी सभी ने साथियों को संबोधित करते हुए बताया चार आन्दोलन स्वतंत्र रूप से किए 11 मार्च को कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल डीसी कार्यालय,15 जुलाई डीसी कार्यालय,17 सितंबर को जंतर मंतर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किए रिटायर्ड कर्मचारियो पर हो रहे हमलो से बचने के लिए संगठन मजबूत करने पर बल दिया।
01नवम्बर 25 को राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग बैरागी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में लिए गए निर्णय अनुसार 17 दिसम्बर को पुरे देश भर में उपायुक्त कार्यालयो पर धरना-प्रदर्शन करके उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन देंगे।
बलवान सिंह,सुरजीत सिंह ने कहा 22,23 फरवरी 2026 को सैनी धर्मशाला कुरूक्षेत्र में होने वाले दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए व अन्य कार्यक्रम में इन्द्री खण्ड के साथी बढ़चढ़कर भाग लेंगे मीटिंग में कोषाध्यक्ष गुरबाज सिंह,धनीराम,बलवंत सिंह,राममूर्ति,दया राम,राजकुमार, रामकुमार,बलजीत सिंह, बालकिशन,सोरण लाल,जयपाल, नर सिंह,कश्मीरी,कुड़ा राम,अमर सिंह,जगन्नाथ,ओम पाल,रमेश कुमार,चन्दा राम?फूलसिंह,हरि सरूप,शेर सिंह,राम सिंह मेहर चन्द रिषीपाल हरदयाल रघबीर गुरदयाल प्रेमचंद धर्म सिंह महावीर सिंह आदि उपस्थित हुए सभी ने तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

01/12/2025

कुरुक्षेत्र जिले में कल सभी स्कूलों की छुट्टी
कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज 21 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ एक किया थ गीता पाठ

Sangeeta singh
01/12/2025

Sangeeta singh

यमुनानगर की नई डीसी मैडम 🙏IAS प्रीति मैडम 🙏
01/12/2025

यमुनानगर की नई डीसी मैडम 🙏
IAS प्रीति मैडम 🙏

लाडवा के में बाजार शिव चौक के सामने सड़क की स्थिति
01/12/2025

लाडवा के में बाजार शिव चौक के सामने सड़क की स्थिति

सामूहिक गीता पाठ में बच्चों ने एक स्वर में गीता श्लोकों का किया पाठजिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में विभिन्न स्कूलों के ...
01/12/2025

सामूहिक गीता पाठ में बच्चों ने एक स्वर में गीता श्लोकों का किया पाठ

जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में विभिन्न स्कूलों के 2100 बच्चों ने किया 1 मिनट एक साथ गीता पाठ

लाडवा, 1 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में विभिन्न स्कूलों के 2100 बच्चों ने 1 मिनट एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अष्टादशश्लोकी श्रीमद् भगवद गीता पाठ भी किया। सामूहिक गीता पाठ में बच्चों ने एक स्वर में गीता श्लोकों का पाठ किया, इससे वातावरण को दिव्य बना दिया। इन से जीवन में सत्य, ज्ञान और शांति का महत्व समझाया। गीता के उपदेशों को रोजमर्रा में अपनाने की प्रेरणा।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमन गोयल और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमन गोयल और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता को आयोजन समिति की तरफ से मुख्य अतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर बढ़ते हुए अच्छा आदर्श आवश्यक है। लोक-संग्रह के भाव से कर्म हों, आसक्ति निज हित अथवा अपनी स्वार्थ-पूर्ति के लिए नहीं। परहित, जनहित, लोकहित की व्यापक सोच बनाएं। ऊँच-नीच की दूरियाँ मिटाने, सामाजिक समता, समरसता, सद्भावना लाने एवं राष्ट्रीय गौरव बढ़ाने महत्त्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर चेयरमैन डॉ गणेश दत्त, नायब तहसीलदार नवम धानिया, खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी केदार शर्मा, आयोजक समिति के सदस्य प्रदीप सहगल, सुमित गर्ग, मनीराम, प्रवेश व्यास, ओमवीर लालर, अरविंद सिंघल, संत कुमार शास्त्री भी मौजूद रहे।

हरियाणा DGP के आदेश: शाम 6 से रात 10 बजे तक टोल प्लाजा पर रोजाना चेकिंग अभियान, कटेंगे चालानचंडीगढ़, 30 नवंबर ।: हरियाणा...
01/12/2025

हरियाणा DGP के आदेश: शाम 6 से रात 10 बजे तक टोल प्लाजा पर रोजाना चेकिंग अभियान, कटेंगे चालान
चंडीगढ़, 30 नवंबर ।: हरियाणा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ सख्ती बरतते हुए एक नया अभियान शुरू किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह के विशेष आदेश पर सभी टोल प्लाजा पर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें वाहन चालकों की सघन जांच करेंगी और शराब सेवन या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे जाएंगे। यह कदम राज्य में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अभियान का पृष्ठभूमि और उद्देश्य
हरियाणा में इस साल शराब पीकर वाहन चलाने के काफ़ी मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक चालान गुरुग्राम और फरीदाबाद में काटे गए हैं। DGP ओ.पी. सिंह ने लगभग 15 दिन पहले ही “बिना अपमानित किए” शराबी ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए असामान्य सुझाव दिए थे। इनमें टोल प्लाजा पर शाम के समय विशेष टीमें तैनात करना शामिल है, जब ट्रैफिक अधिक होता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। अभियान का मुख्य फोकस नशे में ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट के चलना, स्पीडिंग और अन्य उल्लंघनों पर होगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पूरे राज्य के प्रमुख टोल प्लाजा जैसे मायड़ टोल प्लाजा (जिसकी हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं), कुंडली, पलवल और अन्य स्थानों पर लागू होगा। मायड़ टोल प्लाजा पर ली गई तस्वीरों में पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते और चालान काटते नजर आ रहे हैं, जो अभियान की शुरुआत का संकेत देती हैं। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पुलिस टीमें ब्रेथ एनालाइजर और अन्य उपकरणों से सत्यापन कर रही हैं।
क्या होगा चेकिंग में?
• समयावधि: रोजाना शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
• जांच का दायरा: शराब की जांच, दस्तावेजों की तस्दीक, हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग, ओवरलोडिंग और स्पीड लिमिट का पालन।
• कार्रवाई: उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल ई-चालान जारी, जुर्माना वसूली। गंभीर मामलों में वाहन जब्ती या लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई संभव।
• तकनीकी सहायता: सीसीटीवी, स्पीड गन और ई-चालान सिस्टम का उपयोग। चालान की स्थिति ऑनलाइन ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट या परिवहन पोर्टल पर चेक की जा सकती है।
हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि उल्लंघन करने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी। ड्राइवरों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। जनता की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर मायड़ टोल प्लाजा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां लोग इसे सकारात्मक कदम बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंततः कुछ सख्ती हो रही है, हादसे रुकेंगे।” हालांकि, कुछ ने ट्रैफिक जाम की शिकायत भी की है।
हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन 1073 पर संपर्क करने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट traffic.haryanapolice.gov.in देखें। यह अभियान न केवल शराबी ड्राइविंग पर लगाम लगाएगा, बल्कि सड़कों पर अनुशासन भी लाएगा।

Address

Ladwa

Telephone

+917056490622

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when C.H.news 24 Satya ki awaj Satya ka Sath posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share