Lakhimpur Sandesh

Lakhimpur Sandesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lakhimpur Sandesh, News & Media Website, LAKHIMPUR, Lakhimpur.
(2)

लखीमपुर संदेश
📰 लखीमपुर-खीरी की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले

📍 Breaking News | Local Updates | विकास | राजनीति | शिक्षा | संस्कृति | आयोजन
📖Journalist Federation Lakhimpur-Kheri Member
🙏Thank you all for supporting us.

28/07/2026

लखीमपुर खीरी की आज की कुछ अन्य प्रमुख खबरें

● बिजुआ के बस्तौली संविलियन विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय गैस पाइप में लीकेज से सिलेंडर में आग लगी, शिक्षकों, रसोइयों और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

● धौरहरा में घाघरा नदी के कटान को देखते हुए जालिमनगर घाट पर स्नान पर रोक, कांवड़ियों के लिए सुरक्षित जल भराव की विशेष व्यवस्था की गई

● बिजुआ क्षेत्र के कांप टांडा में भारी बारिश से गरीब का कच्चा मकान ढहा, परिवार सुरक्षित, प्रशासन से सहायता की मांग

● रामनगर कलां के रामपुर मजरे में शारदा नदी के कटान से करीब 120 बीघा गन्ने की फसल नदी में समाई, किसानों ने बचाव कार्य और मुआवजे की मांग की

● धौरहरा में 63 कॉलम गन्ना सट्टा सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को अभिलेखों में समय से संशोधन कराने की सलाह

● औरंगाबाद पीएचसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सीएचसी अधीक्षक ने जल्द नई तैनाती का भरोसा दिया

● धौरहरा कस्बे के 14 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

● पलिया-सम्पूर्णानगर मार्ग पर डीसीएम और ट्रक के बीच फंसी बाइक, अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, दोनों वाहन चालक फरार

● बिजुआ के बस्तौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत गोवंश का राष्ट्रीय बजरंग दल ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया

25/07/2026

लखीमपुर खीरी- शुक्रवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में लखीमपुर में हुए प्रदर्शन में शामिल बताए जा रहे एक युवक के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वीडियो में युवक को हथियार के साथ, फायरिंग करते हुए, पिस्टल में कारतूस लोड करते हुए तथा कुछ अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन क्लिप्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

युवक की पहचान हमजा (पुत्र राजू खान) के रूप में बताई जा रही है। वह थरवनगंज, लखीमपुर खीरी का निवासी बताया गया है

*नयी ट्रेन समय सारिणी,कासगंज-ऐशबाग-कासगंज*
25/07/2026

*नयी ट्रेन समय सारिणी,कासगंज-ऐशबाग-कासगंज*

23/07/2026

🚨 सिस्टम से नाराज़ युवक कुल्हाड़ी लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा।

लखीमपुर खीरी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कुल्हाड़ी लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला। मामले की जांच जारी है।

📍 पूरी खबर के लिए जुड़े रहे

लखीमपुर- 26 जुलाई से चलेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेसरेलवे ने नोटिफिकेशन किया जारी
22/07/2026

लखीमपुर- 26 जुलाई से चलेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस

रेलवे ने नोटिफिकेशन किया जारी

लखीमपुर खीरीश्रावण से पहले 'छोटी काशी' पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।निर्माणाधीन कॉरिडोर का निर...
20/07/2026

लखीमपुर खीरी
श्रावण से पहले 'छोटी काशी' पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण कर अधिकारियों को श्रावण शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

20/07/2026

*ब्रेकिंग मैगलगंज लखीमपुर खीरी*

*घर के बाहर खड़ी डीसीएम से लगभग 200 लीटर डीजल चोरी*

*सफेद कलर की कार से आए थे चोर पूरी घटना सीसीटीवी में कैद*

*मैगलगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की घटना आढ़ती व्यापारी संजय गुप्ता के घर के सामने खड़ी थी उनकी डीसीएम*

*लगभग सुबह 5:00 बजे की घटना कई साल पहले भी सफेद कार सवार चोरों ने कई वाहनों से किया था डीजल चोरी एक बार फिर चर्चा में कार सवार डीजल चोर*

19/07/2026

लखीमपुर खीरी कृष्णा टॉकीज के आगे तिरपाठी कालोनी में सुबह 5 बजे से फ़ुका ट्रांसफार्मर पूरा दिन बीत जाने के बाद नही चालू हुई विद्युत बेवस्था ,पानी की एक,एक बूंद को तरसे लोग,बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नही उठा रहा फोन,इन्वर्टर भी हुवे डिस्चार्ज, विजली विभाग का कहना ट्रांसफार्मर लदी ट्राली कीचड़ में फसी।

19/07/2026

साहब, देखना नहीं... इसे करवा दीजिए!" — 13 साल के अमिताभ की बेबाक गुहार ने तहसील दिवस में सबका ध्यान खींच लिया।
लखीमपुर खीरी के सदर तहसील दिवस में उस समय भावुक और दिलचस्प माहौल बन गया, जब शहर के मोहल्ला ईदगाह से आया कक्षा 8 का 13 वर्षीय छात्र अमिताभ अपने घर पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर अकेले ही डीएम के सामने पहुंच गया।
बातचीत के दौरान डीएम ने उसे कक्षा 7 का छात्र समझ लिया, लेकिन अमिताभ ने तुरंत मुस्कुराते हुए कहा, "मैं कक्षा 8 में पढ़ता हूं।" इसके बाद उसने हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहा, "देखना नहीं है... इसे करवा दीजिए।"
बच्चे की बात सुनकर डीएम भी मुस्कुरा पड़े और उसे समझाते हुए कहा, "आप पढ़ाई पर ध्यान दें, बाकी कानून अपना काम करेगा।" साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
13 साल के इस बच्चे का आत्मविश्वास और न्याय के लिए उठाया गया कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
आपकी क्या राय है? क्या अमिताभ की हिम्मत दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है? कमेंट में जरूर बताएं।

*लखीमपुर सदर तहसील में फरियाद लेकर आए मोहल्ला ईदगाह से 13 वर्षीय अमिताभ ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार। मासूम की मासूमिय...
18/07/2026

*लखीमपुर सदर तहसील में फरियाद लेकर आए मोहल्ला ईदगाह से 13 वर्षीय अमिताभ ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार। मासूम की मासूमियत देख डीएम ने मौके पर तत्काल कोतवाल सदर को भेजा।*

Address

LAKHIMPUR
Lakhimpur
262701

Telephone

+919889741558

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhimpur Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lakhimpur Sandesh:

Shortcuts

Share