Rural Talk

Rural Talk – Transforming Rural India!

हम गाँव के संसाधनों पर आधारित उद्यमिता, ग्रामीण विकास, नवाचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हैं। हमारे साथ जुड़ें और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण में योगदान दें!

17/08/2026

कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की कहानी…
मोहम्मदी के एक ऐसे युवा की जुबानी, जिसने सेना के अनुभव को करीब से देखा है।

इस Rural Talk में बात होगी उन सवालों की, जिन पर हर युवा और हर पूर्व सैनिक को विचार करना चाहिए—

🇮🇳 सेना में संविदा व्यवस्था क्या है?
🇮🇳 सेवानिवृत्ति के बाद सैनिकों के सामने क्या विकल्प हैं?
🇮🇳 पूर्व सैनिक अपने अनुभव का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
🇮🇳 नौकरी के अलावा उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व में क्या संभावनाएँ हैं?
🇮🇳 पूर्व सैनिक गाँव की अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए क्या कर सकते हैं?
🇮🇳 सेवा के बाद नई शुरुआत कैसे करें?

एक सैनिक की सेवा वर्दी उतरने के साथ खत्म नहीं होती—अनुभव समाज और राष्ट्र के काम आ सकता है।

14/08/2026

कच्ची हल्दी ही खाएँ
चोन वाली हल्दी ज़हर है
जो कहते है कि वह बाज़ार से पीली चोन वाली हल्दी लेकर पिसवाते है, वह ज़हर खा रहे
जागो जनता जागो
कैंसर बढ़ाने में इसका भी योगदान है
हल्दी अदरक जैसी होती है, चोन मशीन से बनाई जाती है

12/08/2026
12/08/2026

एक ऐसी सरकारी योजना…
जिसमें आपको सरकार के पीछे भागना नहीं है,
बल्कि सरकार की योजना आपके कारोबार तक पहुँचती है!”

11/08/2026

🌾 गाँव में पैदा होना आपकी कमजोरी नहीं… आपका Startup Advantage है!

आज गाँव का Gen Z अगर Startup की बात करता है, तो उसे अक्सर लगता है कि बड़ा काम करने के लिए दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जाना पड़ेगा। लेकिन सच्चाई कुछ और है।

Startup की शुरुआत बड़े ऑफिस से नहीं, बड़ी समस्या को पहचानने से होती है।

गाँव में किसान हैं, दूध है, अनाज है, फल-सब्जियाँ हैं, पशुधन है, कारीगर हैं और सबसे बड़ी बात—हजारों ऐसी समस्याएँ हैं, जिनके समाधान का इंतजार है।

यही समस्याएँ आपके लिए Business Opportunity बन सकती हैं।

कृषि उत्पादों की Processing, दूध से Value Added Products, ग्रामीण Transport, खेती के Waste से नए Products, स्थानीय कारीगरों के Products की Online बिक्री, Rural Tourism, Digital Services—अवसर आपके आसपास ही हैं।

आपके पास Smartphone है, Internet है और सीखने के लिए पूरी दुनिया उपलब्ध है।

जरूरत सिर्फ इतनी है कि आप समस्या को शिकायत की तरह नहीं, Opportunity की तरह देखना शुरू करें।

याद रखिए—

अगला बड़ा Startup किसी बड़े शहर से ही निकले, यह जरूरी नहीं।
वह आपके गाँव से भी निकल सकता है।

गाँव छोड़कर अवसर खोजने के बजाय,
गाँव की ताकत को अवसर में बदलिए।

🚀 Village Gen Z — Build From Your Village, Sell To The World!

#गाँव_का_स्टार्टअप #गाँव_का_युवा #ग्रामीण_उद्यमिता #समृद्ध_गाँव

गाँव में बायोकॉनॉमी का सर्कुलर शुरू हो चुका है आप कब शुरू कर रहे है
11/08/2026

गाँव में बायोकॉनॉमी का सर्कुलर शुरू हो चुका है
आप कब शुरू कर रहे है

10/08/2026

35 प्रतिशत की सब्सिडी से उद्योग स्थापित करना चाहते है तो संपर्क करें
8127271673

🌱 सिंघाड़ा किसानों की जरूरी बैठकसिंघाड़े की पैदावार कम हो रही है?तालाब का पानी ठीक नहीं है?खेती की लागत बढ़ती जा रही है?...
08/08/2026

🌱 सिंघाड़ा किसानों की जरूरी बैठक

सिंघाड़े की पैदावार कम हो रही है?
तालाब का पानी ठीक नहीं है?
खेती की लागत बढ़ती जा रही है?

खेती छोड़ने से पहले एक बार इस बैठक में जरूर आइए।

यहाँ आपको बताया जाएगा—

✅ सिंघाड़े की पैदावार कैसे बढ़ाएँ
✅ तालाब के पानी और खेती की समस्या का क्या समाधान है
✅ सरकारी योजना से मदद और सब्सिडी कैसे मिलेगी
✅ खेती के नए औजार और आसान तकनीक
✅ सिंघाड़े से चिप्स, आटा जैसे सामान बनाकर ज्यादा कमाई कैसे करें
✅ बैंक से कर्ज कैसे लें
✅ अपना माल अच्छे दाम पर कहाँ और कैसे बेचें

⚠️ जो किसान नई जानकारी लेगा, वही आगे बढ़ेगा।
मौका हाथ से निकलने से पहले बैठक में जरूर आइए।

📅 20 अगस्त 2026
⏰ दोपहर 1 से 3 बजे
📍 21, दीन दयाल पुरम, एडीजे कोर्ट के सामने, गोला रोड, मोहम्मदी

📞 बैठक में जगह सीमित है। पहले रजिस्ट्रेशन कराएँ।
कॉल/व्हाट्सऐप: 8127271673

🌾 सिंघाड़े की खेती छोड़नी नहीं है—
इसे अच्छी कमाई का जरिया बनाना है।

आयोजक: Rural Hub

नई दिल्ली में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी से मिले गौरव गुप्ता, ग्रामीण विकास पर हुई चर्चानई दिल्ली। संविधान क्लब ऑफ इंडिया ...
04/08/2026

नई दिल्ली में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी से मिले गौरव गुप्ता, ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। संविधान क्लब ऑफ इंडिया में ग्रामीण विकास एवं सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोजित मुलाकात के दौरान Rural Hub Innovations Limited के संस्थापक गौरव गुप्ता ने पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ कंपनी सेक्रेटरी (CS) अंकुर अवस्थी भी उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीण विकास, सहकारिता, कृषि आधारित उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरव गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा की।

पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों के विकास और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार एवं सहकारिता आधारित विकास मॉडल को समय की आवश्यकता बताया।

उल्लेखनीय है कि श्री प्रदीप गांधी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व तथा ऑल इंडिया एक्स-एमपीज़ एसोसिएशन के सचिव हैं। साथ ही वे The Prithvi Foundation के चेयरमैन के रूप में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक के अंत में गौरव गुप्ता ने श्री गांधी का बहुमूल्य समय, आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुझाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Address

21, Deen Dayal Puram (Smart Gaon), State Highway 93, Mohammadi, Lakhimpur Kheri
Gonda
262804

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rural Talk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share